
आंतों को साफ रखना सेहतमंद रखने में मददगार है। दरअसल, जब आंतों में गंदगी होती है तो इसकी वजह से डाइजेशन खराब हो जाता है। इसकी वजह से शरीर पोषक तत्वों को सही से पचा नहीं पाता है जिससे इन्हें खाने का फायदा नहीं मिल पाता है जिससे शरीर में एनर्जी की कमी हो सकती है। ऐसे में खून में गंदगी की मात्रा भी बढ़ जाती है जिससे एक्ने और शरीर में दाग-धब्बों की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा आंतों में गंदगी का बढ़ना कब्ज की समस्या की वजह भी बन सकता है। ऐसे में जरूरी है आप आंतों का साफ रखें जिसके लिए डाइट के साथ लाइफस्टाइल में भी आप कुछ बदलाव कर सकते हैं जैसे कि एक सवाल आता है कि क्या गर्म पानी पीना आंतों को साफ रखने में मदद कर सकता है (Does warm water cleanse intestines)? जानते हैं इस बारे में डॉ. सचिन एच जे, कंसल्टेंट, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर से।
आंतों की सफाई में कैसे मददगार है गर्म पानी पीना-Does warm water cleanse intestines
डॉ. सचिन एच जे बताते हैं कि गर्म पानी पीना आंतों को साफ करने और कब्ज से राहत देने में काफी मददगार माना जाता है, लेकिन इसे किसी चमत्कारी उपाय के रूप में नहीं देखना चाहिए। जब हम सुबह खाली पेट गुनगुना या हल्का गर्म पानी पीते हैं, तो यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और आंतों की गतिशीलता (मोटिलिटी) बढ़ाता है, जिससे मल को बाहर निकालना आसान हो जाता है।
आंतों में कैसे काम करता है गर्म पानी-How warm water works for intestine
आंतों के लिए गर्म पानी पीना मल त्याग को आसान बनाने के साथ गंदगी को पिघलाकर बाहर निकालने में मददगार है। दरअसल, जब आप गर्म पानी पीते हैं तो ये गंदगी को आगे की ओर बढ़ाता है और आंतों को साफ करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, गर्म पानी आंतों में जमा गंदगी के छोटे-छोटे कणों को भी फ्लश ऑउट करने में काफी प्रभावी तरीके से काम करता है जिससे आंत जल्दी साफ हो जाते हैं। इसके अलावा डॉ. सचिन एच जे बताते हैं कि
- -गर्म पानी पेट और आंतों की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है, जिससे जमा हुआ मल धीरे-धीरे नरम होकर बाहर निकलने लगता है। इससे बॉवेल मूवमेंट में तेजी आती है और मल त्याग में आसानी होती है।
- -यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें पुरानी कब्ज या मल सूखने की समस्या रहती है।
- -इसके अलावा जो लोग बहुत ज्यादा ऑयली फूड्स का सेवन करते हैं और आंतों में चिकनाहट बढ़ने की वजह से मल कठोर होकर जमने लगता है उनके लिए गर्म पानी पीना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसकी वजह से मल त्याग में आसानी होती है और आंत अंदर से साफ हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: आंतों के कैंसर के चेतावनी संकेत क्या हैं? डॉक्टर से जानें
हालांकि, केवल गर्म पानी पीने से आंतों में जमा सभी अपशिष्ट पूरी तरह साफ नहीं होते। इसके लिए फाइबर युक्त आहार जैसे कि डाइट में मोटे अनाजों को शामिल करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करें जो कि बॉवेल मूवमेंट को तेज करने के साथ मल त्याग में मददगार है। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, नियमित व्यायाम और नींद भी आंतों की सफाई में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: क्या पेट के कीड़े आंतों पर असर डालते है? डॉक्टर से जानें
इस बात का रखें ध्यान
बहुत गर्म पानी पीना उल्टा नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए हमेशा हल्का गुनगुना पानी ही पिएं। सही तरीके से रोज सुबह इसका सेवन आंतों को स्वस्थ रखने, पाचन सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है। इसलिए आंतों की सफाई के लिए संतुलित मात्रा में गुनगुने पानी का सेवन करें।
FAQ
आंतों में मल क्यों सूख जाता है?
आंतों में मल सूखने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि पानी की कमी से मल सूख सकता है। फाइबर कमी कमी से या फाइबर की अधिकता से भी मल सूख सकता है जिससे कब्ज की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा खराब मेटाबॉलिज्म वाले लोगों में भी ये समस्या हो सकती है।आंतों में मल चिपकने का क्या कारण है?
आंतों में मल चिपकने का कारण सीलिएक रोग और क्रोहन रोग हो सकता है। हालांकि, ये मेडिकल कंडीशन है। इसके अलावा जो लोग बहुत ऑयली फूड्स का सेवन करते हैं और जिनका मेटाबॉलिज्म खराब रहता है उन्हें आंतों में मल चिपकने की समस्या हो सकती है।खराब आंतों के क्या लक्षण हैं?
खराब आंतों का सबसे बड़ा लक्षण है पेट में दर्द, कब्ज और खाना न पच पाना। इसके अलावा जिन लोगों को उल्टी, गैस व मतली की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है उनमें भी आंतों से जुड़ी कोई खराबी हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर को दिखाएं और मेडिकल ट्रीटमेंट लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 08, 2025 14:57 IST
Published By : Pallavi Kumari