किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि वो अपने गट हेल्थ को बेहतर रखें। ऐसा माना जाता है कि ज्यादातर गंभीर बीमारियों की शुरुआत खारब पाचन और कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम के कारण शुरू होती है। खराब गट हेल्थ का सबसे ज्यादा असर आपके पाचन पर पड़ता है। इसलिए पाचन को बेहतर रखने और इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए अपने खान-पान के साथ इससे जुड़ी कुछ आदतों में भी बदलाव करें। ऐसे में आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमन्द्र से जानते हैं कि आंत को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें और क्या नहीं करें?
आंत के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें
कच्चा और ठंडा भोजन
कच्चा और ठंडा खाना आपके लिए पचाने में मुश्किल हो सकता है, खास तौर पर सेंसिटिव पाचन तंत्र के लिए। दरअसल, ठंडे खाद्य पदार्थ आपके पाचन को धीमा कर सकते हैं।
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ, अक्सर एडिटिव्स, प्रिजर्वेटिव और अनहेल्दी फैट से भरपूर होते हैं, जो आंत के बैक्टीरिया को परेशान कर सकते हैं और ब्लोटिंग का कारण बन सकते हैं।
रात 8 बजे के बाद खाना
देर रात खाना खाने से पाचन तंत्र में समस्या आ सकती है, क्योंकि शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे अपच और बेचैनी होती है।
इसे भी पढ़ें: गट हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए असरदार हैं ये 6 तरीके, जानें एक्सपर्ट से
फ्रूट योगर्ट
फ्रूट योगर्ट में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो आंत के बैक्टीरिया के संतुलन को बिगाड़ सकता है और सूजन का कारण बन सकता है।
प्रोटीन स्मूदी
कई प्रोटीन पाउडर में कच्चे तत्वों और आर्टिफिशिल एडिटिव्स होते हैं, जिन्हें पचाना मुश्किल हो सकता है।
एक्सरसाइज से पहले खाना
एक्सरसाइज करने से ठीक पहले खाना खाने से अपच, ब्लोटिंग या बेचैनी की समस्या हो सकती है, क्योंकि शारीरिक गतिविधि के दौरान ब्लड पाचन तंत्र से दूर चला जाता है।
आंत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद चीजें
गर्म, मुलायम, पका हुआ भोजन
गर्म, मुलायम और पका हुआ खाना पचाने में आसान और आंत के लिए आरामदायक है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण और आंत को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
भोजन में घी शामिल करना
घी ब्यूटिरेट से भरपूर होता है, जो एक फैटी एसिड है और आंत के सेल्स को पोषण देने और सूजन को कम करने में मदद करता है।
शाम 7 बजे के बाद उपवास रखना
शाम 7 बजे के बाद खाना खाने से बचें, क्योंकि देर से भोजन करने से बचकर आप अपनी आंत को आराम देते हैं, जिससे पाचन और चयापचय बेहतर होता है।
इसे भी पढ़ें: एंटीबायोटिक्स लेने से गट हेल्थ पर पड़ सकता है असर, जानें कैसे रखें पाचन-तंत्र का ख्याल
जीरे के साथ छाछ पीना
जीरे वाली छाछ आंत के बैक्टीरिया को संतुलित करने में मदद करता है और छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स और जीरे के पाचन गुणों के कारण पाचन में को बेहतर रखने में मदद करता है।
गर्म सूप
गर्म सूप आपके आंत को आराम पहुंचाने में मदद करता है, जिससे पेट पर सुखदायक और आसानी से पचने वाला होता है, जो पाचन तंत्र को परेशान किए बिना हाइड्रेशन और पोषक तत्व देने में मदद करता है।
खाली पेट एक्सरसाइज करना
पाचन को बेहतर रखने के लिए आप खाली पेट एक्सरसाइज करें, क्योंकि शरीर पाचन प्रक्रिया के बोझ के बिना शारीरिक गतिविधियां बेहतर तरीके से करता है।
View this post on Instagram
गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए आप आंत को खराब करने वाले चीजों से बचें और पेट को स्वस्थ रखने वाली चीजों को अपने रूटीन में शामिल करें, ताकि पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सके।
Image Credit: Freepik