Doctor Verified

प्लांट बेस्ड अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन है हार्ट के लिए नुकसानदायक, जानें

अल्ट्रा प्रोसेस्ड प्लांट बेस्ड फूड्स का सेवन करने से हार्ट की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचता है, जानें इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्लांट बेस्ड अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन है हार्ट के लिए नुकसानदायक, जानें

अनियंत्रित जीवनशैली और खानपान में गड़बड़ी के कारण हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्मोकिंग, शराब का बहुत ज्यादा सेवन, बहुत ज्यादा फैटी और मसालेदार फूड्स का सेवन और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण युवाओं में भी हार्ट की बीमारियां देखी जा रही हैं। हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए सही समय पर इनके लक्षणों को पहचानकर उचित कदम उठाना चाहिए। असंतुलित और अनहेल्दी फूड्स का सेवन हार्ट के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है। प्लांट बेस्ड अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से भी हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, आखिर कैसे प्लांट बेस्ड अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स हार्ट की हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं।

हार्ट पर प्लांट बेस्ड अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का प्रभाव- Effects of Plant Based Ultra Processed Foods on Heart

पिछले कुछ सालों में प्लांट बेस्ड डाइट (Plant Based Diet) का चलन काफी बढ़ा है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड प्लांट बेस्ड फूड्स (Ultra-Processed Plant-Based Foods) का सेवन हार्ट के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। सामान्यतः प्लांट बेस्ड डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, मेवे और बीज शामिल होते हैं। ये सभी प्राकृतिक और कम प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ हैं, जो पोषण से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अल्ट्रा-प्रोसेस्ड प्लांट बेस्ड फूड्स वो खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें बनाने में प्राकृतिक अवयवों में काफी बदलाव कर दिया जाता है। इनमें अक्सर अतिरिक्त चीनी, वसा, नमक और कृत्रिम तत्व मिलाए जाते हैं। इन फूड्स में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व कम मात्रा में पाए जाते हैं।

Effects of Plant Based Ultra Processed Foods on Heart

इसे भी पढ़ें: हार्ट से जुड़ी बीमारी की शुरुआत होने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें बचाव

प्लांट बेस्ड अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स ये होते हैं-

  • वेजिटेबल बर्गर और हॉटडॉग
  • पैकेज्ड वेजिटेबल मीट (Plant-Based Meat Alternatives)
  • प्रोसेस्ड सोया प्रोडक्ट्स (जैसे सोया नगेट्स और वेजिटेबल कॉर्न डॉग्स)
  • पैकेज्ड वेजिटेबल मिल्क जिसमें चीनी और फ्लेवर मिलाए गए हों
  • इंस्टेंट नूडल्स जिनमें सब्जियों का इस्तेमाल किया गया हो

यूके बायोबैंक (UK Biobank) के डेटा का उपयोग करते हुए हाल ही में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग अधिक मात्रा में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड प्लांट बेस्ड फूड्स का सेवन करते थे, उनमें हृदय रोग और अकाल मृत्यु का खतरा थोड़ा ज्यादा था। अध्ययन के अनुसार, इन खाद्य पदार्थों का 10% ज्यादा सेवन करने से हृदय रोग का खतरा 5% और मृत्यु का खतरा 13% तक बढ़ सकता है। कम प्रोसेस्ड साबुत अनाज, फल, सब्जियां, दालें और मेवों जैसे प्राकृतिक प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है। अध्ययन के अनुसार, इन खाद्य पदार्थों के सेवन को 10% बढ़ाने से हृदय रोग का खतरा 7% तक कम हो सकता है।

असंतुलित खानपान और बदलती जीवनशैली के कारण ज्यादातर भारतीय आबादी दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रही है। इससे बचाव के लिए आपको तनाव और चिंता की समस्या बढ़ने पर एक्सपर्ट डॉक्टर से इलाज जरूर कराएं। इसके अलावा खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करें, अल्कोहल के सेवन से बचें। ऊपर बताये गए किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

पहाड़ी फल तिमला खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे, आप भी कर सकते हैं डाइट में शामिल

Disclaimer