Doctor Verified

पहाड़ी फल तिमला खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे, आप भी कर सकते हैं डाइट में शामिल

तिमला फल, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, कार्ब्स और फॉस्फोरस का भी अच्छा सोर्स होता है। तिमला फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पहाड़ी फल तिमला खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे, आप भी कर सकते हैं डाइट में शामिल


Pahadi Fruit Timla Benefits in Hindi: उत्तराखंड के पहाड़ों पर तरह-तरह के फल मिलते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें से एक तिमला भी है। तिमला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे तिमिल, तिमल और तिमलु भी कहा जाता है। पहाड़ों पर यह फल अधिक मात्रा में पाया जाता है। तिमला बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, तिमला फल, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, कार्ब्स और फॉस्फोरस का भी अच्छा सोर्स होता है। तिमला फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं तिमला खाने के फायदे (Timla Khane ke Fayde)-

तिमला खाने के फायदे- Timla Health Benefits in Hindi

1. कब्ज से छुटकारा दिलाए

तिमला फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स है, जो पाचन के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आप नियमित रूप से तिमला का सेवन करेंगे, तो कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो तिमला का सेवन जरूर करें। तिमला खाने से अपच और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। तिमला, पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है।

immunity

2. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए

तिमला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। रोजाना तिमला खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। तिमला खाने से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। तिमला खाने से सर्दी-जुकाम और अन्य कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना तिमला का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- स्वाद और सेहत से भरपूर है पहाड़ी फल काफल, जानें इसे खाने के 5 जबरदस्त फायदे

3. टॉक्सिंस बाहर निकाले

तिमला खाने से शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से तिमला का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर की गंदगी साफ होगी। तिमला, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और इससे शरीर स्वस्थ बनता है।

4. हड्डियां मजबूत बनाए

तिमला हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आपको हड्डियों या जोड़ों में दर्द रहता है, तो अपनी डाइट में तिमला जरूर शामिल करें। तिमला में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। तिमला खाने से हड्डियों से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों से बचा जा सकता है।

5. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

तिमला में शुगर की मात्रा बेहद अधिक होती है। हालांकि, डायबिटीज रोगी भी तिमला का सेवन कर सकते हैं। तिमला, डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आपका ब्लड शुगर लेवल अधिक रहता है, तो तिमला का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- पहाड़ी फल 'बेडू' में होते हैं कई बेहतरीन औषधीय गुण, जानें इस फल को खाने से मिलने वाले 8 स्वास्थ्य लाभ

6. एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन सोर्स

तिमला एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यानी तिमला शरीर को मुक्त कणों से बचाते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में तिमला जरूर शामिल करें।

तिमला का सेवन कैसे करें?

  • तिमला का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं।
  • तिमला का सेवन फल के तौर पर किया जा सकता है।
  • इसके अलावा, तिमला को सब्जी के रूप में भी खाया जा सकता है।

Read Next

फेफड़ों को डिटॉक्स करने के लिए करें हल्दी और अदरक का सेवन, जानें तरीका

Disclaimer