Expert

उत्तराखंड में पाए जानें वाले ये 5 फल होते हैं सेहत का खजाना, डाइट में करें शामिल

Health Benefits Of Uttarakhand Fruits In Hindi: उत्तराखंड में पाए जानें वाले कई फलों में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक मिनरल्स होते हैं। यह फल आपको रोगों से बचाने में मदद करते हैं। आगे जानते हैं इन फलों के फायदों के बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
उत्तराखंड में पाए जानें वाले ये 5 फल होते हैं सेहत का खजाना, डाइट में करें शामिल


Health Benefits Of Uttarakhand Fruits In Hindi: आज के समय उत्तर भारत के कई अनाज और फल दक्षिण भारत में उपलब्ध होने लगे हैं। ठीक ऐसे ही दक्षिण के फल और अनाज पूरे भारत में मिलने लगे हैं। विभिन्न प्रदेशों में होने वाले कई फल की जानकारी लोगों को नहीं है। लेकिन, प्रकृति के गोद में उगने वाले ये फल, सब्जियां और अनाज सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में कई ऐसे फल पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंंद होते हैं। उत्तराखंड के कई फल आज भी अन्य राज्यों तक नहीं पहुंच पाए हैं। इन फलों में एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह फल जैसे काफल, हिसालू, किरमोड़, खुबानी, बुरांश और माल्टा आपको कई रोगों से बचाने में सहायक होते हैं। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट की डाटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि उत्तराखंड में फलों से सेहत को क्या फायदे मिलते (Health Benefits Of Uttarakhand Fruits) हैं।

उत्तराखंड में पाए जानें वाले ये फल सेहत के लिए हैं फायदेमंद - Health Benefits Of Uttarakhand Fruits In Hindi

किलमोड़ा (दारुहल्दी)

उत्तराखंड में किलमोड़ आसानी से उपलब्ध होने वाला फल है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं। उत्तराखंड में इसकी करीब तीस प्रजातियां पाई जाती हैं। इसका फल और पौधा दोनों ही सेहत के लिए उपायोगी होते हैं। डायबिटीज और बीपी से परेशान रोगियों को किलमोड़ खाने से फायदा मिलता है। इसके अलावा, इसकी पत्तियों के रस को चोट पर लगाने से घाव तेजी से भरता है।

benefits-of-uttrakahand-fruits-in

हिसालू

उत्तराखंड में मिलने वाला हिसालू कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, और पोटैशियम पाए जाते हैं। यह पाचन तंत्र में सुधार करता है और कब्ज, गैस, अपच, एसिडिटी और बदहजमी को दूर करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। साथ ही, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे आपका बीमारी से बचाव होता है।

काफल

यह लाल और काले रंग का फल होता है। यह फल सहतूस की तरह दिखाई देता है। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन में सुधार होता है और सूजन कम होती है।

आड़ू (Peach)

आडू गर्मियों के मौसम में उपलब्थ होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है। इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है और आंखों की रोशनी बेहतर होती है। साथ ही, यह रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

माल्टा (Hill Orange)

माल्टा उत्तराखंड के हर घर में मिलने वाला फल है। इसका रस बेहद ताजगी भरा होता है। माल्टा अन्य राज्यों में भी आसानी से उपलब्ध होता है। यह फल विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके सेवन से त्वचा की समस्याएं दूर होती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें : पहाड़ी सब्जी ‘गेठी’ खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें एक्सपर्ट से

Health Benefits Of Uttarakhand Fruits In Hindi: इनके अलावा, उत्तराखंड में कई अन्य फल भी उपलब्ध होते हैं। इस क्षेत्र में बुरांश नाम के फल के रस का उपायोग अधिक मात्रा में किया जाता है। यह फल बेहद ही स्वादिष्ट होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है। ऊपर बताए फलों का आप सेवन कर सकते हैं। यदि आपको पहले से कोई बीमारी या रोग है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन्हें डाइट में शामिल करें।

Read Next

नेचुरली सॉफ्ट और फ्लॉलेस स्किन पाने के लिए डाइट में इन 7 फूड्स को करें शामिल, होंगे ढेरों फायदे

Disclaimer