Doctor Verified

औषधीय गुणों से भरपूर होता है पहाड़ी जंगली फल 'किनगोड़', जानें इसे खाने के फायदे

उत्तराखंड में पाए जाने वाला किनगोड़ सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इस लेख में आगे जानते हैं कि किनगोड़ हड्डी, वजन, हृदय आदि के लिए किस तरह फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
औषधीय गुणों से भरपूर होता है पहाड़ी जंगली फल 'किनगोड़', जानें इसे खाने के फायदे


उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में पाये जाने वाला किनगोड़ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में इसे औषधी के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके फूल, फल और पत्तियों का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। किनगोड़ में कई तरह के पोषक तत्व मिले  होते हैं। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन सी आदि पाये जाते हैं। इसका फल काफी स्वादिष्ट होता है। इसके बीज और जड़ को भी औषधि के रुप में उपयोग किया जाता है। किनगोड़ में बर्बेरिन नाम का केमिकल पाया जाता है, जो शरीर की कई बीमारियों को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इस लेख में नेचुरोपैथी डॉक्टर एक के पाठक से आगे जानते हैं कि किनगोड़ के क्या फायदे (Kingod Benefits For Health) होते हैं। साथ ही, इसका सेवन कैसे किया जाता है। 

किनगोड़ के क्या फायदे होते हैं? - Kingod Benefits For Health in Hindi 

वजन कम करने में मददगार - (kingod for weight loss)

किंगोड में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे यह वजन घटाने के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और भूख को नियंत्रित करता है। इसका सेवन करने से आप अनावश्यक स्नैक्स से बच सकते हैं और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद (Kingod Benefits For Diabetes)

किंगोड में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर में अचानक बढ़ोतरी नहीं होती, जिससे डायबिटीज के मरीज का सेवन कर सकते हैं।

kingod benefits for health

हृदय स्वास्थ्य में सुधार करें (Kingod For Heart Health)

किंगोड में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है और हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाएं  (Kingod For Eye Health)

किनगोड़ का उपयोग आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए भी किया जाता रहा है। आंख आने पर इसकी पत्तियों के अर्क को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, आंखो की अन्य समस्याओं में भी किंगोड़ फायदेमंद होता है। 

किंगोड को खाने के तरीके - How To Eat Kingod In Hindi 

  • किनगोड़ को फल की तरह खा सकते हैं। इसे आप अन्य फलोंं की सीधे खा सकते हैं। 
  • किंगोड को सलाद में भी शामिल किया जा सकता है। इसे सलाद के अन्य सामग्रियों जैसे टमाटर, खीरा, प्याज आदि के साथ मिलाकर खाएं। 
  • किंगोड को सूखा भूनकर इसका पाउडर बना सकते हैं। इस पाउडर को आप स्मूदी या चीजों में मिलाकर भी खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार इन 5 समस्याओं में नहीं करना चाहिए अलसी के बीजों का सेवन

Kingod Benefits for Health in Hindi: किंगोड स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसे विभिन्न तरीकों से खाया जा सकता है और यह किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। इसे अपने आहार में शामिल करके आप अपने स्वास्थ्य और त्वचा में सुधार कर सकते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से पहले आप डॉक्टर या डाइटिशियन की मदद ले सकते हैं। 

Read Next

वात, पित्त और कफ को संतुलित रखने के लिए रोज सुबह पिएं ये 3 ड्रिंक्स, बीमारियों का जोखिम होगा कम

Disclaimer