Who Should Not Eat Flaxseed: सेहत के लिए अलसी का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर के साथ प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं। अलसी के सेवन से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, पाचन स्वस्थ रखने और वेट लॉस करने के लिए भी अलसी फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं हर किसी के लिए अलसी का सेवन करना फायदेमंद नहीं होता है। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ चैताली राठौर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में जानें किन स्वास्थ्य समस्याओं में अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए।
किन स्वास्थ्य समस्याओं में अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए- Avoid Flax Seeds In These Health Problems
पित्त दोष ज्यादा होना- Pitt Dosh
अगर आपके शरीर में पित्त दोष ज्यादा है, तो आपको अलसी नहीं खानी चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी गर्म चीज खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। अलसी की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसके सेवन से शरीर में पित्त दोष का संतुलन बिगड़ सकता है।
पित्ती की समस्या- Hives
जिन लोगों को शरीर में पित्ती की समस्या रहती है, उन्हें अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि पित्ती की समस्या शरीर में पित्त दोष के कारण होती है। ऐसे में अलसी का सेवन करने से शरीर में पित्त दोष बढ़ सकता है। इसलिए पित्ती की समस्या में आपको अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएं अलसी के बीज, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
आंखों के जुड़ी समस्याएं- Eyes Problems
अगर आपको आंखों से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो अलसी का सेवन न करें। अलसी में ऐसे तत्व होते हैं जो आंखों से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। इसलिए ऐसे में आपको अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए।
स्पर्म काउंट कम होता है- Reduce Sperm Count
जो पुरूष बेबी प्लानिंग करने की सोच रहे हैं, तो अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से स्पर्म काउंट भी कम हो सकता है। इसलिए पुरूषों को अलसी के सेवन से परहेज रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान अलसी के बीजों का सेवन करना फायदेमंद क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें
ब्लीडिंग डिसऑर्डर- Bleeding Disorder
जिन लोगों को ब्लीडिंग से जुड़े डिसऑर्डर रहते हैं, उन्हें अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, पाइल्स या पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में भी अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपको इनमें से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है, तो आप अलसी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन भूनकर और पाउडर बनाकर ही करें। एक दिन में 1 से 2 चम्मच से ज्यादा अलसी का सेवन न करें।
अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी गई है, ज्यादा जानकारी के लिए आपको आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।
View this post on Instagram