Doctor Verified

मेनोपॉज के दौरान अलसी के बीजों का सेवन करना फायदेमंद क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें

रजोनिवृत्ति के दौरान होने वाली समस्याओं के लिए अलसी के बीज फायदेमंद माने जाते हैं। जानें यह महिलाओं के लिए क्यों फायदेमंद होती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के दौरान अलसी के बीजों का सेवन करना फायदेमंद क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें

Flaxseed Benefits In Menopause: महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। रजोनिवृत्ति यानि मेनोपॉज पीरियड भी इन्हीं बदलावों में से एक है। इस दौरान महिला के पीरियड्स बंद होना शुरू हो जाते हैं। इस अवधि के बाद महिला के लिए नॉर्मल कंसीव करना भी मुश्किल हो जाता है। मेनोपॉज के दौरान रात में पसीना आना, मांस-पेशियों और जोड़ों में दर्द होना और भावनात्मक बदलाव जैसी कई परेशानियां महिला को झेलनी पड़ती है। इसलिए ऐसे में डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। क्या आप जानते हैं कि मेनोपॉज में अलसी के बीज खाना भी फायदेमंद है? इसके सेवन से मेनोपॉज में होने वाली समस्याएं भी कम होती हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए हेल्थ कोच शिवांगी देसाई ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से समझें विस्तार से। 

flax seeds

जानें मेनोपॉज में अलसी खाना क्यों फायदेमंद है? Why Flax seeds beneficial for Menopause

सूजन कम करता है- Reduce Inflammation

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में सूजन भी आने लगती है। ऐसे में अलसी के बीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है। इसके सेवन से शरीर की सूजन कम होती है। 

पाचन के लिए फादेमंद- Good For Digestion

मेनोपॉज के दौरान कुछ महिलाओं को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं। ऐसे में अलसी का सेवन करना असरदार माना गया है। अलसी के बीजों में फाइबर भी अधिक पाया जाता है जो पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। 

इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं ये जड़ी-बूटियां और सप्लीमेंट्स, जानें क्या है इनके सेवन का तरीका

पूरे शरीर के लिए फायदेमंद- Good For Overall Health

अलसी महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने में मदद करता है। साथ ही, हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स भी मौजूद होता है, जो मेनोपॉज के लिए जरूरी माना जाता है।

महिलाओं के लिए अलसी का सेवन करने के फायदे- Flax Seeds Benefits For Women

अलसी का सेवन करना महिलाओं के समस्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से वेट कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। साथ ही, इससे त्वचा और बाल भी हेल्दी बनते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्थ को फायदा होता है। अलसी के सेवन से पाचन क्रिया भी तेज होती है, साथ ही यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी असरदार माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- अलसी खाने से महिलाओं की सेहत को हो सकते हैं ये 4 नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

मेनोपॉज के दौरान अलसी का सेवन कैसे करना चाहिए- How To Use Flaxseed For Menopause

  • आप अलसी के बीजों का पाउडर बनाकर इसे दही में मिलाकर ले सकते हैं। इससे कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
  • अलसी के पाउडर को आप गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे आपको कई फायदे मिलेंगे।
  • इसे आप अपनी मनपसंद स्मूदी या फ्रूट चाट में डालकर भी खा सकते हैं। यह खाने को पचाने में भी आसान बनाएगा।  
  • अलसी के पाउडर को आप सब्जी में मिलाकर या आटा गूथने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में अधिक जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Read Next

महिलाओं में यौन संचारित संक्रमण (STIs) होने पर नजर आते हैं ये 6 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Disclaimer