महिलाओं के लिए अलसी और खजूर का लड्डू खाना है फायदेमंद, जानें रेसिपी

Flaxseeds and dates laddu benefits for female : अगर आपको अनियमित पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान दर्द की परेशानी रहती है, तो अलसी और खजूर के लड्डू खाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए अलसी और खजूर का लड्डू खाना है फायदेमंद, जानें रेसिपी

Flaxseeds and dates laddu benefits for female : अलसी और खजूर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन महिलाओं के लिए भी कई तरीके से उपयोगी साबित हो सकता है। यह पीरियड्स में पेट में दर्द और ऐंठन दूर करने और मेनोपॉज के दौरान होने वाली कमजोरी से राहत दिला सकते हैं। अगर आपको पीसीओएस की समस्या है या हार्मोनल बदलाव के कारण शारीरिक परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको अलसी और खजूर से बने लड्डू का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे महिलाओं की हड्डियां मजबूत रहती है और इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। अलसी और खजूर के लड्डू का सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल और वजन कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल अलसी और खजूर में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्निशियम, कॉपर, मैंगनीज, आयरन, विटामिन बी6 और कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो स्किन समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए महिलाओं के लिए अलसी और खजूर लड्डू के फायदे और रेसिपी के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

अलसी और खजूर लड्डू के फायदे

1. हार्मोनल असंतुलन 

महिलाओं में बहुत अधिक हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में उनकी सेहत पर कई तरीकों से इसका असर पड़ सकता है। कई महिलाओं के शरीर पर अनचाहे बाल, कमजोरी और अनयिमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है। ऐसे में उन्हें बहुत सारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अलसी और खूजर में आयरन, जिंक और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके हार्मोनल समस्याओं को दूर कर सकता है। इनमें पाया जाने वाला लाइगन नामक तत्व हार्मेनल संतुलन बनाए रखता है। 

flaxseeds-dates-laddu-benefits-for-female

2. पीरियड्स में फायदेमंद

अलसी और खजूर से बना लड्डू महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम कर सकता है। इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मैग्नीशियम पेट में दर्द, ऐंठन और कमर दर्द से राहत दिला सकते हैं। इसे आप मूड स्विंग होने पर भी खा सकते हैं। इससे आपका मन भी खुश रहता है। इसे आप सुबह या शाम को स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। 

3. खून की कमी दूर करे

कई महिलाओं में असंतुलित खानपान और दिनचर्या के कारण खून की कमी और कमजोरी की समस्या हो सकती है। ऐसे में पोषक की कमी के कारण उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती है। जिससे उनके शरीर में हीमोग्लोबिन और एनीमिया की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अलसी और खजूर के लड्डू का सेवन आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। आप इसे कई तरह के ड्राई फ्रूट्स मिलाकर भी बना सकते हैं। 

4. मेनोपॉज में होने वाली परेशानी से छुटकारा 

मेनोपॉज के दौरान भी महिलाओं को कई तरह की शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे उनकी सेहत, नींद और मस्तिष्क संबंधी कार्य क्षमता पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और थकान की अधिक दिक्कत देखने को मिलती है। जबकि अलसी और खजूर के लड्डू में पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इन परेशानियों को दूर कर सकते हैं। 

इसे भी पढे़ं- रोजाना खाली पेट खाएं दूध और खजूर, मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदे

5. हड्डियों को बनाए मजबूत 

महिलाओं में उम्र बढ़ने और मेनोपॉज के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से उनके टूटने और बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में महिलाएं अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए अलसी और खजूर के लड्डू जरूर खाएं क्योंकि इनमें कैल्शियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं, जो हड्डियों की कमजोरी और बीमारी को दूर कर सकते हैं। 

how-to-make-flaxseeds-dates-laddu-for-female

कैसे बनाएं अलसी और खजूर के लड्डू

अलसी और खजूर के लड्डू बनाने के लिए आप एक बड़ी कटोरी अलसी, 250 ग्राम खजूर, बारीक कटे हुए काजू, किशमिश, पिस्ता और एक छोटी कटोरी खसखस ले लें। इसके बाद आप अलसी को कम आंच पर भून लें। जब ये लाल हो जाए, तो इसे बाहर निकाल लें। फिर इसी प्रकार सारे ड्राई फ्रूट्स को घी में थोड़ी देर के लिए भून लें। फिर उसी पैन में खजूर को भी रोस्ट कर लें। इसी प्रकार सभी चीजों को एक बड़े प्लेट में डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इनकी लोई तैयार कर लें। हथेलियों में घी लगाकर इसके लड्डू बनाएं। आप चाहे तो इस लड्डू के ऊपर भूने हुए खसखस लगा सकते हैं। इससे लड्डू टेस्टी लगते हैं। इसे आप रोजाना एक या दो की मात्रा में खा सकते हैं। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

ऑलिव ऑयल vs देसी घी, किसमें खाना बनाना है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

Disclaimer