Doctor Verified

एक दिन में कितने अलसी के बीज खाने चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह

सर्दियों के मौसम में अलसी के बीजों का सेवन फायदेमंद होता है लेकिन अगर इसका सेवन सही तरीके से न किया जाए तो नुकसान भी हो सकता है। यहां जानिए, 1 दिन में कितने अलसी के बीज खाने चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
एक दिन में कितने अलसी के बीज खाने चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह


अलसी के बीज एक सुपरफूड के रूप में जाने जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अलसी के बीज दिल, पाचन तंत्र और त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। सर्दियों के मौसम में अलसी का सेवन शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन अगर इसका सेवन सही जानकारी के बिना किया जाए, तो यह फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, अलसी का सेवन व्यक्ति को प्रकृति (वात, पित्त, कफ) और पाचन शक्ति के आधार (How much flaxseed per day is safe) पर करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में अलसी के सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जो पेट दर्द, अपच और त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है। इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानिए, एक दिन में कितने अलसी के बीज खाने चाहिए।

1 दिन में कितने अलसी के बीज खाने चाहिए? - How Much Flax Seeds Per Day Is Healthy

डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि अलसी के बीज (Flax Seeds) स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन, आयुर्वेद में कहा गया है कि किसी भी फूड्स का सेवन व्यक्ति को शरीर की प्रकृति (Dosha) और मौसम के हिसाब से करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, हर व्यक्ति की शरीर की प्रकृति अलग होती है। इसे पित्त, वात और कफ के आधार पर समझा जाता है, इसीलिए, अलसी के बीज का सेवन करने की मात्रा भी शरीर की प्रकृति के आधार पर निर्धारित की जाती है।

इसे भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदेमंद हो सकते हैं अलसी के बीज, जानें इसे खाने का तरीका

अगर किसी व्यक्ति की प्रकृति गर्म यानी पित्तज है, तो उसे अलसी के बीज का सेवन 1-2 ग्राम तक ही करना चाहिए। पित्तज प्रकृति के व्यक्ति को गर्म पदार्थों से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे शरीर में गर्मी बढ़ने की संभावना होती है। अधिक अलसी का सेवन शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा कर सकता है, जिससे त्वचा पर रैशेज, जलन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

How much flax seed should you eat daily

यदि किसी व्यक्ति की प्रकृति वातज या कफज है, तो वह 2-3 ग्राम अलसी का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसे सर्दियों में ही करना चाहिए। सर्दी के मौसम में अलसी के बीज गर्म होते हैं और यह वात और कफ दोष को संतुलित करने में मदद करते हैं। कफज प्रकृति के व्यक्ति को इसका सेवन विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए अपनाएं खसखस और अलसी का देसी नुस्खा, जानें एक्सपर्ट से

यदि व्यक्ति की अग्नि (digestive fire) अच्छी है और वह पित्तज प्रकृति से नहीं है, तो वह सर्दियों में 3-5 ग्राम तक अलसी का सेवन कर सकते हैं।

क्या बच्चों को अलसी दी जा सकती है? - How much flaxseed should a child take

बच्चों के लिए अलसी के बीज का सेवन बहुत ही सीमित मात्रा में करना चाहिए। बच्चों के लिए आधा ग्राम अलसी के बीज का सेवन करना उचित होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पाचन क्रिया को अधिक गर्मी से नुकसान हो सकता है।

अलसी का सेवन कब करना चाहिए? - When to eat flax seeds

  1. सर्दियों में अलसी के बीज का सेवन अधिक लाभकारी होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस मौसम में शरीर को गर्मी की जरूरत होती है। अलसी के बीज शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं और सर्दियों में सूजन, जकड़न और दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। सर्दी के मौसम में अलसी के बीज का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।
  2. गर्मियों में, अलसी के बीज का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। गर्मियों में शरीर पहले से ही गर्म होता है और अधिक गर्मी से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए गर्मियों में 1-2 ग्राम से अधिक अलसी का सेवन न करें।

निष्कर्ष

अलसी के बीज बेहद लाभकारी होते हैं, लेकिन इसका सेवन सही मात्रा और सही मौसम में करना चाहिए। आयुर्वेद में शरीर की प्रकृति और मौसम के हिसाब से अलसी का सेवन स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम बताया गया है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है खमीरी रोटी, जानें फायदे और सेवन का सही तरीका

Disclaimer