Doctor Verified

सूरजमुखी या अलसी के बीज: सर्दियों में सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Sunflower or Flax Seeds: सूरजमुखी या अलसी के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन, इनमें से ज्यादा पोषक तत्व किसमें पाए जाते हैं? आइए, जानते हैं- 
  • SHARE
  • FOLLOW
सूरजमुखी या अलसी के बीज: सर्दियों में सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Sunflower or Flax Seeds: सीड्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सीड्स खाने की सलाह देते हैं। खासकर, सर्दियों में सीड्स खाना ज्यादा लाभकारी होता है। क्योंकि सीड्स खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। अगर आप सीड्स का नियमित रूप से सेवन करेंगे, तो इससे हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। वैसे तो अक्सर लोग तरह-तरह के सीड्स का सेवन करते हैं। आपको बता दें कि सूरजमुखी और अलसी के बीजों का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानें सूरजमुखी के बीज और अलसी के बीज खाने के फायदों के बारे में-

02 (8)

सूरजमुखी के बीज के फायदे- Sunflower Seeds Benefits in Hindi

  • सूरजमुखी के बीज प्रोटीन, हेल्दी फैट और मिनरल से भरपूर होते हैं।
  • इन बीजों को खाने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है।
  • सूरजमुखी के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  • आपको बता दें कि सूरजमुखी के बीज हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इन बीजों को खाने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।
  • सूरजमुखी के बीज वजन कंट्रोल करने में भी सहायक होते हैं। अगर आपका वजन अधिक है, तो आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कंट्रोल करता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई रहता है, तो अपनी डाइट में इन्हें शामिल करना फायदेमंद होता है।

अलसी के बीज के फायदे- Flax Seeds Benefits in Hindi

  • अलसी के बीज पोटैशियम, डाइटरी फाइबर, आयरन, विटामिन बी6, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं।
  • अलसी के बीज हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • अलसी के बीज डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होती हैं। अलसी के बीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
  • अलसी के बीजों में फाइबर होता है, जो पाचन-तंत्र के लिए अच्छा होता है। इससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
  • अलसी के बीज हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती हैं। अगर आप रोजाना अलसी के बीजों का सेवन करेंगे, तो इससे हृदय रोगों से बचाव हो सकता है।
  • अलसी के बीजों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

सर्दियों में सूरजमुखी के बीज या अलसी के बीज, क्या होते हैं ज्यादा फायदेमंद?

सूरजमुखी और अलसी के बीज, दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में आप इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीज और अलसी के बीज खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। इन बीजों को खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और बीमारियों से बचाव होता है। अलसी के बीजों की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इनका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

Read Next

हेल्दी रहने के लिए हर महिला को जरूर अपनानी चाहिए ये 6 आदतें, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer