Doctor Verified

सूरजमुखी या कद्दू के बीज: सेहत के लिए क्या होते हैं ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें पोषक तत्व

Sunflower or Pumpkin Seeds: सूरजमुखी और कद्दू के बीज सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। आपको इन दोनों में से क्या खाना चाहिए, जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
सूरजमुखी या कद्दू के बीज: सेहत के लिए क्या होते हैं ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें पोषक तत्व


Sunflower Seeds or Pumpkin Seeds:  स्वस्थ रहने के लिए हम सभी फलों, सब्जियों और दालों का सेवन करते हैं। इसके साथ ही, हेल्थ एक्सपर्ट्स सीड्स (बीज) खाने की भी सलाह देते हैं। सीड्स, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। सीड्स का सेवन करने से शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद मिलती है। साथ ही, शरीर को एनर्जी और ताकत भी मिलती है। अगर आप नियमित रूप से बीजों का सेवन करेंगे, तो इससे आप फिट और हेल्दी महसूस करेंगे। हालांकि, कई लोग सही बीज (Seed) का चुनाव नहीं कर पाते हैं। आज इस लेख में हम आपको सूरजमुखी और कद्दू के बीजों में से ज्यादा फायदेमंद क्या होता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-

सूरजमुखी या कद्दू के बीज: सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, 'सूरजमुखी और कद्दू के बीज, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हालांकि, सभी लोगों को अपने शरीर की जरूरत के अनुसार इन बीजों का सेवन करना चाहिए। जो लोग ज्यादा वर्कआउट करते हैं या जिम में पसीना बहाते हैं, उनके लिए सूरजमुखी के बीज ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। सूरजमुखी के बीजों में कैलोरी अधिक होती है। इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। साथ ही, इन बीजों में विटामिन सी और विाटमिन बी कॉम्प्लेक्स भी होते हैं। वहीं, कद्दू के बीजों में कार्ब्स अधिक होते हैं। इसमें फाइबर भी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसलिए जिन लोगों को कब्ज की दिक्कत रहती है, वे इन बीजों का सेवन कर सकते हैं।'

इसे भी पढ़ें- सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

sunflower seeds

सूरजमुखी के बीजों में पोषक तत्व

कद्दू के बीजों में पोषक तत्व

  • कार्ब्स
  • फाइबर
  • विटामिन बी
  • विटामिन के
  • हेल्दी फैट्स

इसे भी पढ़ें- खाली पेट कद्दू के बीज का पानी पीने से दूर होती हैं कई परेशानियां, जाने सेवन का तरीका

 

pumpkin seeds

सूरजमुखी या कद्दू के बीज: जानें किसे क्या खाना चाहिए?

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, 'हर व्यक्ति को अपने शरीर की जरूरत के अनुसार सूरजमुखी या कद्दू के बीजों का सेवन करना चाहिए।'

  • अगर आप जिम जाते हैं या वर्कआउट करते हैं, तो आपको सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना चाहिए।
  • मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • अगर आप मसल्स गेन करना चाहते हैं, तो भी सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। 
  • अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो कद्दू के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • कद्दू के बीजों में फाइबर अधिक होता है। इसलिए अगर आपको कब्ज या पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो अपनी डाइट में कद्दू के बीजों को जरूर शामिल करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

सूरजमुखी के बीज खाएं या कद्दू के बीज? अगर आप भी इसमें कंफ्यूज हैं, तो डॉक्टर से मिलकर अपने शरीर की जरूरत के अनुसार इनका चुनाव कर सकते हैं। हालांकि, सूरजमुखी और कद्दू, दोनों के बीज सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। 

Read Next

रात को खाना न खाने की आदत बन सकती है कई बीमारियों की वजह, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version