Tue Oct 27, 2026 | 02:16 AM IST

Doctor Verified

कद्दू के बीजों की तासीर कैसी होती है? जानें किसे करना चाहिए इसका सेवन और किसे नहीं

Pumpkin Seeds Benefits in Hindi: कद्दू के बीज डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें फाइबर और ओमेगा-3 अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। 
कद्दू के बीजों की तासीर कैसी होती है? जानें किसे करना चाहिए इसका सेवन और किसे नहींकद्दू के बीजों की तासीर कैसी होती है? जानें किसे करना चाहिए इसका सेवन और किसे नहीं

Kaddu ke beej ki Taseer: अक्सर हम सभी कद्दू की सब्जी बनाकर खाते हैं। लेकिन इसके बीजों को फेंक देते हैं। जबकि, कद्दू की तुलना में इसके बीज, सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होते हैं। कद्दू के बीज विटामिन्स, मिनरल्स, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत होते हैं। इन बीजों में मैग्नीशियम, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन के और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कद्दू के बीजों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए भी ये बीज फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आपको कद्दू के बीजों की तासीर (Kaddu ke Beej ki Tasir Kya Hoti Hai) पता है? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कद्दू के बीजों की तासीर क्या होती है? या कद्दू के बीजों का सेवन किसे करना चाहिए और किसे नहीं?

कद्दू के बीजों की तासीर क्या होती है?- Kaddu ke Beej ki Taseer Kaisi Hoti Hai

कद्दू के बीजों की तासीर ठंडी होती है। इसलिए हर व्यक्ति इन बीजों का सेवन आसानी से कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, पित्त प्रकृति के लोग भी कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, वात और कफ प्रकृति के लोगों के लिए भी कद्दू के बीज फायदेमंद (Pumpkin Seeds Benefits in Hindi) होते हैं।

कद्दू के बीजों का सेवन किसे करना चाहिए?

  • कद्दू के बीजों का सेवन सभी लोग कर सकते हैं। आपको बता दें कि कद्दू की बीजों (Pumpkin Seeds) में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सभी लोग इन बीजों का सेवन कर सकते हैं। 
  • अगर किसी व्यक्ति को कब्ज रहती है, तो उसके लिए कद्दू के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें मौजूद फाइबर, कब्ज से छुटकारा दिलाता है।
  • कद्दू के बीज कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए भी अच्छे होते हैं। इन बीजों को खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहता है।
  • कद्दू के बीजों में ओमेगा-3 और जिंक पाए जाते हैं। जिन लोगों की कमजोर इम्यूनिटी है, वे इन बीजों (Pumpkin Seeds for Immunity) का सेवन कर सकते हैं।
  • डायबिटीज रोगियों के लिए भी कद्दू के बीज फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मौजूद फाइबर, डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट खाएं कद्दू के बीज, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Pumpkin seedsPumpkin seeds

रोज कितनी मात्रा में कद्दू के बीजों का सेवन करना चाहिए?- How Much Pumpkin Seeds Should You Consume Daily

किसी भी चीज का पर्याप्त लाभ लेने के लिए सही मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी होता है। आप रोजाना 5 ग्राम कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको अधिक मात्रा में भी कद्दू के बीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

कद्दू के बीजों का सेवन कैसे करें?- How to Consume Pumpkin Seeds in Hindi

कद्दू के बीजों का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। 

  • कद्दू के बीजों को सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है।
  • इनका सेवन स्मूदी में किया जा सकता है।
  • इसके अलावा, रोस्ट या भूनकर भी कद्दू के बीज खाए जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सूरजमुखी या कद्दू के बीज: सेहत के लिए क्या होते हैं ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें पोषक तत्व

Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि इनमें कैलोरी अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इनका सेवन करें।

Read Next

→ चुकंदर गर्म होता है या ठंडा? जानें चुकंदर कब नहीं खाना चाहिए?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 28, 2024 07:30 IST

    Published By : Anju Rawat