Akhrot ke Fayde Kya hai: अखरोट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अखरोट डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी6 का अच्छा सोर्स होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में अखरोट जरूर शामिल करना चाहिए। अखरोट, ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं, इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करता है। स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अखरोट खाने की सलाह देते हैं। आयुर्वेद की मानें तो किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन तासीर और पित्त के अनुसार ही करना चाहिए। आइए, ऐसे में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं अखरोट की तासीर क्या होती है? अखरोट का सेवन किसे करना चाहिए?
अखरोट की तासीर कैसी होती है?- Akhrot ki Taseer Kaisi Hoti hai
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, “अखरोट की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन, गर्मियों में अखरोट का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए।”
अखरोट का सेवन कैसे करें?- Akhrot ka Sevan Kaise Kare
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, “अखरोट का सेवन भिगोकर करना फायदेमंद होता है। अखरोट को भिगोकर खाने से, शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है।”
इसे भी पढ़ें- रोज अखरोट खाने से दूर होती हैं शरीर की कई समस्याएं, जानें किस समस्या में कैसे करें इसका सेवन
अखरोट का सेवन किसे करना चाहिए?- Who Should Eat Walnuts in Hindi
- अगर आपके जोड़ों में दर्द की समस्या है, तो आप रोजाना अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
- कफ प्रकृति के लोग अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
- अगर आपकी वात प्रकृति है, तो भी आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
- सर्दी-जुकाम या अन्य समस्याओं में भी अखरोट का सेवन करना फायदेमंद होता है।
अखरोट का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?- Who Should Not Eat Walnuts in Hindi
वैसे तो अखरोट का सेवन कोई भी कर सकता है। लेकिन, पित्त प्रकृति वाले लोगों को अखरोट का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपके लिवर में पित्त बढ़ा हुआ है, तो अखरोट का सेवन करने से परहेज करें। अखरोट शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। इसके साथ ही, त्वचा पर जलन, लाल चकत्ते जैसी समस्याएं होने पर भी अखरोट का सेवन करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- दिमाग तेज करने के लिए अखरोट कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका
अखरोट खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी डाइट में अखरोट को जरूर शामिल करना चाहिए। ब्रेन हेल्थ और हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए अपनी डाइट में अखरोट जरूर शामिल करें। लेकिन, अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही अखरोट का सेवन करें। आपको भिगोकर ही अखरोट का सेवन करना चाहिए।