Best Way To Eat Walnuts In Hindi: मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। इसे ब्रेन फूड भी कहा जाता है, क्योंकि यह दिखने में भी हमारे मस्तिष्क की तरह ही होता है। इसका सेवन करने से दिमाग तेज होता है और सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। लेकिन अक्सर लोगों को मन में यह सवाल आता है कि दिमाग तेज करने के लिए आखिर अखरोट का सेवन किस तरह करना चाहिए? इसके सेवन का सही तरीका क्या है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट खाने के फायदे क्या होते हैं और दिमाग तेज करने के आपको अखरोट कैसे खाने चाहिए, इस लेख हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....
मस्तिष्क के लिए अखरोट खाने के फायदे- Benefits Of Eating Walnuts For Brain In Hindi
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, "अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है। साथ ही, इसमें विटामिन ई की बहुत अच्छी मात्रा होती है। हेल्दी फैट्स दिमाग को स्वस्थ रखने और बेहतर संचालन के लिए बहुत जरूरी होते हैं। वहीं विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो मस्तिष्क को कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। यह हानिकारक कण कोशिकाओं को नष्ट करते हैं, शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं, इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं और कैंसर जैसे गंभीर रोगों का कारण बनते हैं। यह दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने के साथ ही दिमाग में सूजन का भी कारण बनते हैं। जिसे दूर करने में अखरोट बहुत लाभकारी होते हैं।"
इसे भी पढ़ें: भीगे बादाम और अखरोट कब खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें खाने का सही समय
"आपको बता दें कि अगर आप नियमित अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे याददाश्त तेजी होती है और मस्तिष्क की कार्यक्षमता में भी सुधार होता है। इसके अलावा, यह बढ़ती उम्र के साथ होने वाली समस्याओं से बचाव में भी मदद करता है जैसे, दिमाग की सूजन, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया, डिमेंशिया और अल्जाइमर। अखरोट खाने से याददाश्त और फोकस बढ़ता है और सीखने का कौशल भी बेहतर होता है। यह चिंता, तनाव और मूड संबंधी समस्याओं को भी दूर रखता है।"
इसे भी पढ़ें: अखरोट और किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन
टॉप स्टोरीज़
दिमाग तेज करने के लिए अखरोट कैसे खाएं- Best Way To Eat Walnuts To Increase Brain Power In Hindi
दिमाग तेज करने की बात हो या शरीर को स्वस्थ रखने की, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप रात में सोने से पहले 3-4 साबुत अखरोट को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट या नाश्ते में इनका सेवन कर लें। इसके अलावा, यह भी सलाह दी जाती है कि अगर आप दिमाग को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अखरोट के साथ बादाम का सेवन भी करें। 4-5 बादाम और 2 अखरोट का साथ में सेवन करने से आपका मानसिक विकास बेहतर होता है। इससे आपके दिमाग को और भी अधिक लाभ मिलते हैं। इससे आपकी याददाश्त को कमजोर होने या चीजें भूलने की समस्या को बढ़ती उम्र में भी रोकने में भी मदद मिलती है। सुबह खाली पेट के अलावा आप शाम को एक कप हर्बल चाय के साथ भी अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
All Image Source: Freepik