Right Time To Eat Almonds And Walnuts: नट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासकर बादाम और अखरोट। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ कई जरूरी पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए डॉक्टर और पोषण विशेषज्ञ नियमित इनका सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि नट्स खाने का आपको पूर्ण लाभ सिर्फ तभी मिल सकता है, जब आप इनका सही तरीके से और सही समय पर सेवन करते हैं। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि बादाम व अखरोट के अलावा अन्य नट्स और ड्राई फ्रूट्स को हमेशा खाने से पहले पानी में 6 से 8 घंटों के लिए भिगोकर रखना चाहिए। उसके बाद इनका सेवन करना चाहिए। लेकिन अक्सर लोगों के साथ समस्या देखने को मिलती है, ज्यादातर लोगों को इनके सेवन का सही समय नहीं पता होता है। कोई कहता है सुबह खाली पेट इनका सेवन करें, तो कोई शाम के समय। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आता है कि अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए बादाम और अखरोट खाने का बेस्ट टाइम क्या है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे विस्तार से बता रहे हैं...
भीगे बादाम और अखरोट कब खाना चाहिए- Right Time To Eat Soaked Almonds And Walnuts In Hindi
डायटीशियन गरिमा के अनुसार, बादाम और अखरोट का सेवन आप कई तरह कर सकते हैं। नट्स के सेवन के लिए कोई एक समय निश्चित नहीं, आप दिन में अलग-अलग समय पर इनका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, भीगे बादाम और अखरोट का सेवन सुबह के समय अधिक करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा भी आप कई दिन के किसी और समय भी इनका सेवन कर सकते हैं जैसे,
इसे भी पढ़ें: कागजी बादाम खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसे खाने का तरीका
ब्रेकफास्ट: इस दौरान आप अपने शेक और स्मूदी, दलिया या ओट्स आदि में बादाम और अखरोट शामिल कर सकते हैं।
शाम के स्नैक्स में: आप शाम के समय एक कप ग्रीन टी या अन्य किसी हर्बल चाय के साथ नट्स का सेवन कर सकते हैं
बिस्तर पर जाने से पहले: रात को सोने से 1 घंटा पहले आप गर्म दूध के साथ बादाम और अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: चना, बादाम और किशमिश भिगोकर खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे
अगर आप नियमित रूप से इस तरह अपनी डाइट में बादाम और अखरोट को शामिल करते हैं, तो इससे सेहत को जबरदस्त लाभ मिलेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि एक दिन में एक औंस (28) ग्राम से अधिक का सेवन न करें।
All Image Source: freepik