कागजी बादाम खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसे खाने का तरीका

रोगों से दूर रहने के लिए इम्यूनिटी पावर का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप डाइट में कागजी बादाम को शामिल कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
कागजी बादाम खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसे खाने का तरीका


बैक्टीरियल और फंगस इंफेक्शन की वजह से आपके शरीर में कई तरह के रोग हो सकते हैं। लेकिन, यदि आपका इम्यून सिस्टम मजूबत है, तो आपको इंफेक्शन होने की संभावना कम हो जाता है। दरअसल, आपकी लाइफस्टाइल और डाइट दोनों ही आपको रोग मुक्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करने से आप रोगों से खुद का बचाव कर सकते हैं। शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें कागजी बादाम, काजू और किशमिश आदि का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। बाजार में बादाम की कई किस्म उपलब्ध होती हैं। इनमें कागजी बादाम (kashmiri kagzi badam ke fayde) को पौष्टिक और फायदेमंद माना जाता है। इसका छिलका बेहद ही पतला होता है, जो आसानी से टूट जाता है। इस लेख में डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि कागजी बादाम खाने से क्या फायदे हैं।

कागजी बादाम खाने के फायदे - kagzi badam khane ke fayde

हार्ट संबंधी समस्या होने का खतरा कम करें

कागजी बादाम में फोलिक एसिड, पोटेशियम, प्रोटीन, मोनोसैचुरेटेड फैट और विटामिन ई जैसे आवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं। इनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही, हार्ट संबंधी रोग होने की समस्या कम होती है। 

इम्यूनिटी को बूस्ट करें 

कागजी बादाम को अपनी डाइट में शामिल कर आप इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। साथ ही, फ्री रेडिकल्स के डैमंज को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके नियमित सेवन से इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है। 

kagzi badam benefits

पाचन क्रिया को बेहतर करें 

पाचन संबंधी समस्याएं दूर करने के लिए आप कागजी बादाम का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो मल को जोड़ने में मदद करता है। इससे आपकी गट हेल्थ इम्प्रूव होती है। साथ ही, कब्ज आदि की समस्या दूर होती है।  

मोटापा कम करें

कागजी बादाम से पाचन क्रिया बेहतर होती है और फैट तेजी से कम होता है। इस बादाम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिसके खाने से आपकी भूख नियंत्रित होती है। साथ ही, कैलोरी भी बर्न होती है। इससे मोटापा कम होता है। 

कागजी बादाम ब्लड प्रेशर ठीक करता है

कागजी बादाम पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत माने जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर के लेवल को नियंत्रित करते हैं। इसके पाए जाने वाले विटामिन बी 6 ब्रेन एक्टिविटी व नर्वस सिस्टम बेहतर होता है। 

कागजी बादाम को अपने आहार में कैसे शामिल करें - How To Add Kagazi Badam On Your Diet In Hindi

  • कागजी बादाम को रात में एक कप पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इनका छिलका उतार कर खाएं। 
  • कागजी बादाम को आप खाने में मिलाकर भी खा सकते हैं। 
  • स्मूदी बनाने के बाद उसके ऊपर कागजी बादाम डालकर भी ले सकते हैं। 
  • इसके अलावा, दही, मिठाई, और दलिया आदि में टॉपिंग के रूप में भी कागाजी बादाम का सेवन किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें : Weight Loss Drink: वजन घटाने के लिए रोज पिएं दालचीनी, जीरा और धनिया का पानी, जानें बनाने का तरीका

कागाजी बादाम बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। बादाम की अन्य वैराइटी की तरह भी इसमें सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपकी कमजोरी, थकान, अनिद्रा और पाचन के लिए आवश्यक माना जाता है। इसे लेने से पहले डायटिशियन या डॉक्टर से अवश्य सलाह लें। 

Read Next

वजन कम करने के लिए जीरे का पानी या एप्पल साइड विनेगर में से क्या है ज्यादा बेहतर? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version