Fri Sep 11, 2026 | 11:44 PM IST

Doctor Verified

चना, बादाम और किशमिश भिगोकर खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

Soaked Chickpeas Almonds And Raisins Benefits: चना, बादाम और किशमिश एकसाथ भिगोकर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जानें तरीका।

Soaked Chickpeas Almonds And Raisins Benefits: चना, बादाम और किशमिश जैसी चीजों को खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। रोजाना सुबह के समय इन चीजों का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। चने में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स और कैल्सियम जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। वहीं किशमिश भी फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और विटामिन समेत कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसके अलावा बादाम तो पोषक तत्वों का पॉवर हाउस है। बादाम में विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। इनका एकसाथ सेवन करने से शरीर को कई समस्याओं में फायदा मिलता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं चना, बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन (Chana Badam Kismis Khane Ke Fayde) करने के फायदे और सही तरीका।

चना, बादाम और किशमिश खाने के फायदे- Benefits Of Soaked Chickpeas Almonds And Raisins in Hindi

सुबह के समय लोग भीगे चने का सेवन करते हैं। लेकिन अगर इसमें कुछ और चीजें मिला दी जाएं, तो फायदे दोगुने हो जाते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "भिगोए चने के साथ किशमिश और बादाम का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन चीजों का सेवन करने से मांसपेशियों, हड्डियों और स्किन के साथ-साथ शरीर के आंतरिक अंगों को भी फायदा मिलता है।" शरीर में खून की कमी हो या कमजोरी, इन सभी परेशानियों में चना, बादाम और किशमिश एक साथ खाने से बहुत फायदे मिलते हैं। 

Soaked Chickpeas Almonds And Raisins Benefits

इसे भी पढ़ें: दूध में उबालकर खाएं काजू, किशमिश और बादाम, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

चना, बादाम और किशमिश खाने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. एनीमिया में फायदेमंद 

रोजाना सुबह के समय भिगोए हुए चने के साथ बादाम और किशमिश का सेवन करने से एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी में बहुत फायदा मिलता है। चना, बादाम और किशमिश तीनों में आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है। रात में मुट्ठी भर चने के साथ 5-6 बादाम और 10-12 किशमिश को भिगो दें। सुबह इसका सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा।

2. हार्ट के लिए फायदेमंद

दिल से जुड़ी बीमारियां खानपान में गड़बड़ी और असंतुलित जीवनशैली की वजह से होती हैं। नियमित रूप से चना, बादाम और किशमिश खाने से हार्ट को बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है और नसों को फायदा मिलता है। आप रोजाना सुबह के समय भिगोए हुए चना, बादाम और किशमिश का सेवन कर सकते हैं।

3. हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

चना, बादाम और किशमिश तीनों में ही फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। फाइबर युक्त फूड्स का सेवन करने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी परेशानियों में बहुत फायदा मिलता है।

4. इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में मददगार

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाने के लिए आप नियमित रूप से चना, बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन कर सकते हैं। इन चीजों का रोजाना सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

5. कब्ज में फायदेमंद 

चना, किशमिश और बादाम तीनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं। रोजाना भिगोए हुए चने के साथ किशमिश और बादाम का सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिलता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

इसे भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: किशमिश और चना एक साथ भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

बादाम, किशमिश और चना को भिगोकर एकसाथ खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। डायबिटीज की समस्या में इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

बादाम और अंजीर एक साथ खाने से मिलते हैं अनोखे फायदे, जानें तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 26, 2023 14:20 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content