Sat Sep 12, 2026 | 12:46 AM IST

Doctor Verified

बादाम और अंजीर एक साथ खाने से मिलते हैं अनोखे फायदे, जानें तरीका

Badam Aur Anjeer Khane Ke Fayde: बादाम आर अंजीर एक साथ खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं, जानें सही तरीका।

Badam Aur Anjeer Khane Ke Fayde: बादाम और अंजीर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन दोनों ड्राई फ्रूट्स में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद गुण कई गंभीर बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होते हैं। बादाम में मौजूद विटामिन ई ओमेगा 3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम करने के साथ शरीर को ताकत देने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा अंजीर में विटामिन ए, विटामिन बी, प्रोटीन, फाइबर आदि भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। शरीर की कमजोरी दूर करने से लेकर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में अंजीर और बादाम का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में जानते हैं बादाम और अंजीर एक साथ खाने के फायदे और तरीका।

बादाम और अंजीर खाने के फायदे- Almond And Anjeer Benefits in Hindi

नियमित रूप से बादाम और अंजीर खाने से आपके शरीर का ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर कब्ज और अपच की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "अंजीर में मौजूद गुण शरीर में खून की कमी से लेकर अपच और खानपान से जुड़ी समस्या में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं।"

Badam Aur Anjeer Khane Ke Fayde

अंजीर और बादाम को भिगोकर एक साथ खाने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

1. वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए अंजीर और बादाम का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर और बादाम को भिगोकर सुबह के समय खाने से आपका पेट भरा रहता है और भूख नियंत्रित रहती है। वजन कम करने के लिए नियमित रूप से इसका एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: सूखे अंजीर या भीगे अंजीर, दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?

2. कब्ज की समस्या में उपयोगी

असंतुलित खानपान और खाराब जीवनशैली के कारण कब्ज और अपच की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अंजीर और बादाम का एक साथ सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर और बादाम में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है जो कब्ज से निजात दिलाने में बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

3. शुगर में फायदेमंद

शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने के लिए रोजाना अंजीर और बादाम का एकसाथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर में पोटैशियम और क्लोरोजेनिक एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

4. कमजोरी में फायदेमंद 

कमजोरी दूर करने के लिए अंजीर और बादाम एक साथ खाना बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर और बादाम दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर में खून की कमी दूर करने से लेकर कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं।

5. हड्डियों के लिए फायदेमंद

अंजीर और बादाम का सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। बादाम और अंजीर दोनों में ही कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है, इसका नियमित रूप से सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और बीमारियों का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें: दूध में डालकर पिएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, दूर होंगी आपकी ये 7 समस्याएं

रोजाना मुट्ठीभर बादाम और 2 से 3 अंजीर को पानी में भिगोकर सुबह के समय खाने से आपको बहुत फायदा मिलता है। इनका सेवन करने से आपके शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

यूरिक एसिड होने पर दूध पीना चाहिए या नहीं? डाइटिशियन से जानें फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 07, 2023 17:35 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content