
Soaked Figs vs Dried Figs Which is Better: अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अकसर लोग अपनी विंटर डाइट में अंजीर को शामिल करते ही हैं। आपको भी स्वस्थ रहने के लिए सर्दियों में अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। अंजीर में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम और आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अगर आप नियमित रूप से अंजीर का सेवन करेंगे, तो आप कब्ज की समस्या से बच सकते हैं। इसके अलावा अंजीर खाने से आयरन की कमी भी दूर होती है। लेकिन कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि अंजीर सूखे खाने चाहिए या फिर भीगे हुए? तो चलिए जानते हैं कि सूखे और भीगे हुए अंजीर में से क्या अधिक फायदेमंद होता है? साथ ही अंजीर के फायदों (Figs Benefits in Hindi) के बारे में भी विस्तार से जानेंगे-
अंजीर के फायदे- Figs Health Benefits in Hindi
- अंजीर में अधिक मात्रा में मिनरल्स पाए जाते हैं। इसलिए आपको फिट और हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में अंजीर को जरूर शामिल करना चाहिए।
- अंजीर खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप कम मात्रा में अंजीर का सेवन कर सकते हैं।
- अंजीर खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिल सकता है। अंजीर में फाइबर होता है, जो पेट की दिक्कतों को शांत करता है।
- अंजीर में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में आप अंजीर का सेवन करके अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।
- अंजीर का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
- अंजीर खाने से त्वचा को भी कई लाभ मिल सकते हैं। अंजीर खाने से आपकी स्किन पर निखार आएगा, साथ ही कई समस्याओं में भी आराम मिलेगा।
अंजीर खाने के तरीके- Ways to Eat Figs in Hindi
- अंजीर को आप कई तरीकों से खा सकते हैं। कई लोग अंजीर को फल के रूप में खाते हैं, तो कई लोग अंजीर को सूखाकर खाते हैं।
- इसके अलावा कई लोग सूखे अंजीर को दूध में उबालकर खाना पसंद करते हैं।
- अंजीर को दूध में भिगोकर भी खाया जा सकता है। कई लोग अंजीर को पानी में भिगोकर खाते हैं।
- अंजीर को सूखा भी खाया जा सकता है। यानी आप अंजीर को दूध, पानी के साथ या फिर सीधे तौर पर भी खा सकते हैं।
भीगे और सूखे अंजीर में क्या है अधिक फायदेमंद- Soaked Figs vs Dried Figs Which is More Beneficial
आप अंजीर को भिगोकर या फिर सूखाकर खा सकते हैं। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि आखिर भीगे और सूखे अंजीर में से क्या अधिक फायदेमंद होता है? तो आपको बता दें कि अंजीर में कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में अंजीर को जरूर शामिल करना चाहिए। वैसे तो आप सूखे या भीगे दोनों तरह के अंजीर का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अंजीर को भिगोकर खाएंगे, तो इससे आपको अंजीर में मौजूद पोषक तत्व अधिक प्राप्त होंगे।
आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटेरजा बताती हैं कि भीगे हुए अंजीर खाना अधिक फायदेमंद होते हैं। क्योंकि भीगे हुए अंजीर खाने से शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। साथ ही भीगे हुए अंजीर में पोषक तत्वों की मात्रा भी सूखे अंजीर की तुलना में अधिक होता है। अंजीर को आप दूध या पानी में भिगोकर खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट अंजीर खाने से आपको मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदे, जानें खाने का बेस्ट तरीका
अंजीर को भिगोकर कैसे खाएं?- How to Eat Soaked Figs in Hindi
अंजीर को भिगोकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रात को एक गिलास पानी या फिर दूध लें। इसमें 1-2 अंजीर भिगोकर रख दें। अब इस अंजीर को सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इससे आपका शरीर अंजीर में मौजूद फाइबर, कैल्शियम, आयरन को आसानी से अवशोषित कर पाएगा। इसलिए अगर संभव हो तो अंजीर को भिगोकर ही खाने की कोशिश करें।