अंजीर खाने से दूर होती हैं महिलाओं की ये 5 समस्याएं, जानें कैसे करें सेवन

अंजीर सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है। अंजीर खाने से महिलाओं की कई समस्याएं दूर की जा सकती हैं। चलिए जानते हैं महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
अंजीर खाने से दूर होती हैं महिलाओं की ये 5 समस्याएं, जानें कैसे करें सेवन


Anjeer Benefits for Female: महिलाओं को अपने जीवनकाल में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाएं हमेशा स्वस्थ रहने के लिए कई उपाय आजमाती हैं। वे समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप करवाती हैं, इसके अलावा हेल्दी डाइट पर भी फोकस करती हैं। यहा तक कि महिलाएं स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज रूटीन को भी फॉलो करना पसंद करती हैं। आज हम आपको एक ऐसे फूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर आप खुद को हमेशा फिट और हेल्दी रख सकती हैं। 

यह फूड है अंजीर, अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैग्नीज, फाइबर, विटामिन बी6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी अच्छा मात्रा में पाया जाता है। अंजीर महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं, साथ ही प्रजनन क्षमता भी बेहतर होती है। 

तो चलिए आज के इस लेख में विस्तार से जानते हैं महिलाओं को अंजीर खाने से कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं।

1. मेनोपॉज की समस्याओं से बचाए

अंजीर में जिंक, मैग्नीशियम और आयर जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी होता है, जो हार्मोनल असंतुलन से बचाता है। साथ ही मेनोपॉज के बाद होने वाली समस्याओं से भी बचाव होता है। अगर बात की जाए महिलाओं में होने वाली पीएमएस की तो, इसमें भी अंजीर खाना फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने में फायदेमंद है अंजीर, जानें कैसे करें सेवन

2. वजन घटाने में कारगर

आजकल अधिकतर महिलाएं अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। अगर आप वजन घटाना चाहती हैं, तो अपनी डाइट में अंजीर शामिल कर सकती हैं। अंजीर खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अंजीर में फाइबर अधिक होता है, जो वजन कम करने के लिए जरूरी पोषक तत्व होता है। लेकिन वजन घटाने वाली महिलाओं को अंजीर का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी अधिक होती है। इससे वजन बढ़ सकता है।

3. खून की कमी दूर करे

अधिकतर महिलाओं के शरीर में खून की कमी रहती है। ऐसे में डॉक्टर हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। खून की कमी होने पर अंजीर का सेवन किया जा सकता है। सूखे अंजीर आयरन का अच्छा सोर्स होते हैं। रोजाना अंजीर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। साथ ही हीमोग्लोबिन का लेवल भी बढ़ता है। 

4. हड्डियां मजबूत बनाए

बढ़ती उम्र में महिलाओं को जोड़ों, हड्डियों में दर्द से जूझना पड़ता है। इसकी मुख्य वजन शरीर में कैल्शियम की कमी होती है। अगर आपको भी हड्डियों में दर्द रहता है, तो आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। अंजीर में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें - गर्मियों में कैसे खाएं बादाम, अंजीर, अखरोट जैसे गर्म तासीर वाले ये 5 ड्राई फ्रूट्स? जानें सही तरीका

5. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। साथ ही शरीर से फ्री रेडिकल्स को भी खत्म करने का काम करते हैं। अंजीर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अंजीर ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसे हृदय संबंधी समस्याओं का एक प्रमुख कारण माना जाता है।

अंजीर कैसे खाएं (How to Eat Anjeer)

अंजीर को फल या ड्राय फ्रूट्स के रूप में खाया जा सकता है। अगर आप सूखा अंजीर खाना चाहते हैं, तो इसे भिगोकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 2 अंजीर लें, इन्हें रात को आधे गिलास पानी में रख दें। सुबह उठ कर भीगे हुए अंजीर खाने से आपको काफी लाभ मिलेगा। आप अंजीर को खाली पेट खा सकते हैं। चाहें तो इसके साथ बादाम, अखरोट आदि भी मिलाकर खा सकते हैं। 

Read Next

बिजी रहते हैं तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फूड्स, मिलेगी एनर्जी और जरूरी न्यूट्रिएंट्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version