वजन घटाने में फायदेमंद है अंजीर, जानें कैसे करें सेवन

Anjeer for Weight Loss: अंजीर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसे खाने से वजन भी कम किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने में फायदेमंद है अंजीर, जानें कैसे करें सेवन

Anjeer for Weight Loss in Hindi: हर कोई फिट, स्लिम और खूबसूरत दिखना चाहता है। लेकिन आजकल कई लोग ऐसे हैं, जो अपने मोटापे से परेशान रहते हैं। मोटापा उनकी फिटनेस को खराब कर सकता है। ऐसे में अपना वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। दिनभर पसीना बहाते हैं, खाना-पीना कम कर देते हैं। आज हम आपको अंजीर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वजन घटाने में काफी मदद कर सकता है। अंजीर को रेगुलर डाइट में शामिल करके वजन को कम किया जा सकता है। अंजीर बैली फैट को कम करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद तत्व वजन घटाने के साथ ही, शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

वजन घटाने के लिए अंजीर के फायदे (Anjeer for Weight Loss)

अंजीर या अंजीर स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर वजन घटाने में मदद करता है और पेट की चर्बी को कम कता है। आप इसे कैलोरी नियंत्रित संतुलित आहार में भी शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन ताजा या सूखा किया जा सकता है। अंजीर में मौजूद पोषक तत्व एक अच्छे पाचन तंत्र में सुधार करने में मदद कर सकते हैं और हड्डियों के स्वास्थ्य को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। यह उच्च पोटेशियम स्तर की मदद से रक्तचाप के स्तर को बनाए रखने में भी मदद करता है। अंजीर में कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, तांबा और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। 

  • अंजीर मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त बनाने में भी कारगर होता है। इसमें मौजूद  मिनरल्स, विटामिन ए, विटामिन बी चयापचय या मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। 
  • अंजीर में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को जल्दी भर देता है। और लंबे समय तक भूख लगने से भी रोकता है। फाइबर कम कैलोरी लेने में भी आपकी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं अंजीर में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है।
  • अंजीर में फिकिन नामक एक पाचक एंजाइम होता है, जो भोजन को जल्दी से पचाने के लिए पाचन तंत्र द्वारा स्त्रावित एंजाइमों के साथ मिलकर काम करता है। स्वस्थ पाचन तंत्र वजन घटाने, पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। 
  • अंजीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, यह एक्सरसाइज के दौरान कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ओमेगा 3 हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • वेट लॉस डाइट में शुगर न खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन नैचुरल मीठा खाया जा सकता है। ऐसे में अंजीर खाना फायदेमंद हो सकता है। आप किसी भी डिश, भोजन में शुगर के बजाय अंजीर शामिल कर सकते हैं। 
fib benefits
 

वजन घटाने के लिए अंजीर कैसे खाएं? (How to Eat Anjeer for Weight Loss in Hindi)

अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो इसमें अंजीर शामिल कर सकते हैं। अंजीर में फाइबर होता है, जो वजन घटाने में कारगर होता है। वजन घटाने के लिए आप सूखा या ताजा अंजीर खा सकते हैं। इसके लिए आप रात में 2 अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और वजन कंट्रोल में रहेगा। अंजीर में नैचुरल शुगर होता है, ऐसे में रिफाइंड शुगर के बजाय आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। केक और पुडिंग आदि में चीनी की जगह अंजीर डाला जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - बच्चों को अंजीर खिलाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, मजबूत होते हैं पाचन तंत्र और इम्यूनिटी

आप भी अंजीर को अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, या फिर आप पहले से ही कोई डाइट फॉलो कर रहे हैं तो एक्सपर्ट की राय पर ही अंजीर को अपने आहार का हिस्सा बनाएं।

Read Next

क्या वजन कम करने के ल‍िए केवल वीकेंड पर एक्सरसाइज करना काफी है? जानें एक्‍सपर्ट की राय

Disclaimer