अंजीर और अखरोट साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे करें सेवन

अंजीर और अखरोट के सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। ये दिल की बीमारियों को दूर रखता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अंजीर और अखरोट साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे करें सेवन

प्रतिदिन अंजीर और अखरोट के सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अंजीर और अखरोट मिलाकर खाने से हार्ट समस्याओं, वजन कम करने, एनीमिया और पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर करने में मददगार हो सकते हैं। इसके लिए आप कई तरीके से अंजीर और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो इसके साथ अन्य कई नट्स और ड्राई फ्रूट्स को मिला सकते हैं। ये आपके स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं, इससे आपके बाल मजबूत और शाइनी होते हैं। इसे आप सुबह भिगोकर या दूध में मिक्स करके भी खा सकते हैं। अंजीर और अखरोट में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन, विटामिन और फाइबर पाए जाते हैं। साथ ही यह आपकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता का भी विकास करते हैं। आइए इसके फायदे और उपयोग के बारे में विस्तार से जानते है।

अंजीर और अखरोट खाने के फायदे

1. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अखरोट और अंजीर में मोनोअनसैचुरेटेड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इससे कोलेस्ट्रोल का स्तर कम करने और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है। यह कोरोनरी हृदय रोग, स्ट्रोक और दिल के दौरे के खतरे को कम कर सकता है। 

Figs-walnut

Image Credit- Freepik

2. बालों के लिए लाभकारी 

कई लोग अपने टूटते बालों से परेशान रहते हैं और इसके लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अंजीर और अखरोट के सेवन से बालों का सही तरीके से विकास होता है। साथ ही इससे स्कैल्प पर जरूरी तेल की मात्रा भी बनी रहती है और बाल शाइनी नजर आते हैं। बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप इसके पानी से बाल धो भी सकते हैं।  

3. पाचन तंत्र बढ़ाए

अंजीर और अखरोट आपके पाचन से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे अपच, गैस और कब्ज की समस्या में काफी आराम मिलता है। यह फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से भी बचा सकते हैं। सुबह इनका सेवन करने से पेट हल्का महसूस करता है और दिनभर खाने की इच्छा बनी रहती है। अंजीर और अखरोट से पेट दर्द, बेचैनी और  मलत्याग में भी आसानी होती है। 

इसे भी पढ़ें- रोज भीगे अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे , जानें इसे कब और कैसे खाना चाहिए

4. वजन नियंत्रित रखने में मददगार

अंजीर और अखरोट के सेवन से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और नट्स के सेवन से वजन को कम करने में मदद मिलती है। दरअसल इसमें मौजूद फाइबर न केवल पाचन तंत्र बल्कि आपके वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। यह आपके वजन को अधिक बढ़ने नहीं देता है और शरीर में गुड फैट का स्तर बना रहता है। 

Figs-walnut

Image Credit- Freepik

5. स्किन के लिए फायदेमंद

हर कोई खूबसूरत और बेदाग त्वचा चाहता है। ऐसे में आपके लिए अपनी स्किन केयर रूटीन में अंजीर और अखरोट को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन की मदद से आपकी स्किन हेल्दी बनी रहती है और अगर आपकी स्किन रूखी है, तो ये चेहरे पर जरूरी ऑयल बैलेंस भी बनाकर रखता है। इससे स्किन ग्लोइंग नजर आती है। 

अंजीर और अखरोट का कैसे करें सेवन

1. अंजीर और अखरोट का सेवन करने के लिए आप उन्हें भिगोकर खा सकते हैं और इनके पानी का सेवन भी कर सकते हैं। इसे सुबह खाने से बहुत लाभ मिलता है। 

2. इसे आप दिन में या शाम के समय दूध के साथ भी ले सकते हैं।

3. अंजीर और अखरोट का इस्तेमाल शहद के साथ भी किया जा सकता है।

4. इसके अलावा आप इसे दही या स्मूदी के साथ भी खा सकते हैं। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए पिएं ये 4 सूप, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer