Walnut Benefits For Thyroid Patients: थायराइड में अखरोट खाना फायदेमंद होता है। थायराइड डिसआर्डर से जूझ रहे मरीजों के लिए वजन को कंट्रोल करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। वजन कंट्रोल करने के लिए अखरोट का सेवन फायदेमंद माना जाता है। अखरोट का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। अखरोट खाकर, आप ज्यादा एनर्जी कंज्यूम करते हैं। अखरोट का सेवन करने से गट हेल्थ भी बेहतर होती है। गट हेल्थ और थायराइड का सीधा कनेक्शन है। अगर गट हेल्थ खराब होगी, तो थायराइड ग्लैंड पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। अखरोट खाने से गुड और बैड बैक्टीरिया का संतुलन बना रहता है। इस लेख में जानेंगे थायराइड में अखरोट खाने के फायदे, नुकसान और अखरोट खाने का सही तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटिशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
थायराइड में अखरोट खाने के फायदे- Benefits of Eating Walnut in Thyroid
1. थायराइड ग्लैंड के लिए फायदेमंद है अखरोट
थायराइड में ढेरों विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। थायराइड में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। थायराइड में जिंक, कॉपर, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व, थायराइड ग्लैंड के ठीक से काम करने के लिए जरूरी हैं।
2. इंफ्लेमेशन कम करता है अखरोट
अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों का सेवन थायराइड मरीजों के लिए जरूरी है क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में इंफ्लेमेशन कम होता है। हम सब जानते हैं शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ने के कारण, थायराइड ग्लैंड ठीक से काम नहीं कर पाती।
3. थायराइड में बालों की समस्याएं दूर होंगी
अखरोट का सेवन करने से हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है और बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। थायराइड के मरीजों को हेयर लॉस और हेयर थिनिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए अखरोट का सेवन करना फायदेमंद होता है। अखरोट में विटामिन-बी7 पाया जाता है जिससे बालों की समस्याएं दूर होती हैं और हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।
4. थायराइड में बैड कोलेस्ट्राॅल कंट्रोल करता है अखरोट
थायराइड मरीजों में कोलेस्ट्रॉल और टोटल कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादातर तेज रहता है। अखरोट खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कई रिसर्च में यह पाया गया है कि अखरोट का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है इसलिए इसका सेवन थायराइड के मरीजों को करना चाहिए।
5. थायराइड में ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है
थायराइड डिसआर्डर के मरीजों को ब्रेन फॉग की समस्या भी होती है। अखरोट का सेवन करने से ब्रेन फॉग की समस्या से बचने में मदद मिलती है। अखरोट का सेवन करने से ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। अखरोट का सेवन करने से फोकस और मेमोरी पॉवर बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें- थायरॉइड रोग में बढ़ जाती हैं चिड़चिड़ेपन, तनाव, बेचैनी जैसी मानसिक समस्याएं, जानें इसका कारण और बचाव के उपाय
थायराइड में अखरोट खाने के नुकसान- Walnut Side Effects in Thyroid
अखरोट में एक केमिकल कंपाउंड पाया जाता है जिसे फाइटिक एसिड कहते हैं। ज्यादातर नट्स में फाइटिक एसिड पाया जाता है। अखरोट उन टॉप नट्स में से एक है जिसमें ज्यादा फाइटिक एसिड पाया जाता है। गट हेल्थ में कई मिनरल्स और विटामिन्स के एब्सॉर्ब होने की प्रक्रिया में यह फाइटिक एसिड बाधा बनता है। इस वजह से शरीर को पर्याप्त विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिल पाते जिससे थायराइड ग्लैंड अच्छी तरह से काम कर सके। इसके अलावा अखरोट का सेवन करने से डाइजेस्टिव समस्याएं जैसे- ब्लोटिंग, एब्डॉमिनल पेन और कॉन्सटिपेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कुछ लोगों को अखरोट का सेवन करके ट्रीनट एलर्जी हो जाती है।
थायराइड में अखरोट खाने का सही तरीका- How to Consume Walnut in Thyroid
अखरोट को खाने का सबसे अच्छा तरीका है उसमें से फाइटिक एसिड को कम करके खाना। फाइटिक एसिड को कम करने के लिए अखरोट को रातभर के लिए भिगोकर रखें और सुबह उसका सेवन करें। गुनगुने पानी में 4 से 6 अखरोट भिगोकर रख दें। इस तरह आपको डाइजेशन संबंधित समस्या भी नहीं होगी।
1 दिन में कितने अखरोट खाएं?- How Many Walnuts To Eat In A Day
दिनभर में 4 से 7 अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इससे ज्यादा खाने से एलर्जी हो सकती है।
अखरोट का सेवन कब करें?- Best Time To Eat Walnuts
हमारे शरीर को सबसे ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत सुबह के समय होती है इसलिए सुबह के वक्त अखरोट का सेवन करना चाहिए। सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से शरीर सभी पोषक तत्वों को एब्सॉर्ब कर लेता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।