पॉलीएंडोक्राइन मेटाबोलिक ओवेरियन सिंड्रोम (PMOS), जिसे PCOS के रूप में जाना जाता है, महिलाओं के शरीर में हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली समस्या है। PCOS को मैनेज करने के लिए महिलाओं को अलसी के बीज खाने की सलाह दी जाती है। इन बीजों में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिग्नान जैसे तत्व शरीर के हार्मोन्स को नेचुरल तरीके से संतुलित करने में मदद करते हैं। दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, अलसी के बीज का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स को नियमित करने, वजन कंट्रोल करने समेत PMOS से जुड़े कई लक्षणों को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
पीएमओएस में अलसी के बीज खाने के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि PMOS या PCOS के कारण होने वाले हार्मोनल असंतुलन को मैनेज करने में अलसी के बीज काफी फायदेमंद माने जाते हैं।
साल 2018 में Iranian Journal of Basic Medical Sciences के अनुसार, अलसी को टेस्टोस्टेरोन जैसे पुरुष हार्मोन के लेवल को कम करने, प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को संतुलित करने और गर्भाशय पर कोई प्रभाव डाले बिना अंडाशय की अंदरूनी परतों और फॉलिकल्स के विकास में सुधार करने में प्रभावी पाया गया है।
1. इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने में फायदेमंद
PCOS से पीड़ित महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस होना आम समस्या है। अलसी के बीज में मौजूद फाइबर भोजन के पाचन और ग्लूकोज के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। इससे भोजन के बाद ब्लड शुगर में तेजी से उतार-चढ़ाव को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है हालांकि, अलसी को डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस की दवा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या आप कब्ज से परेशान हैं? तो दही और अलसी के बीज हो सकते हैं फायदेमंद, जानें आयुर्वेदाचार्य से
2. वजन मैनेज करने में उपयोगी
PCOS में वजन को मैनेज करना कई महिलाओं के लिए मुश्किल हो सकता है। अलसी में मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है। इससे बार-बार स्नैकिंग या ज्यादा खाने की इच्छा को मैनेज करना आसान हो सकता है।
4. सूजन और मेटाबोलिक हेल्थ में सुधार
PCOS में कुछ महिलाओं के शरीर में हल्की, लंबे समय तक रहने वाली सूजन और मेटाबोलिक समस्याएं हो सकती हैं। अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने और मेटाबोलिक हेल्थ में सुधार करने में प्रभावी माने जाते हैं।
5. पाचन और कब्ज के लिए फायदेमंद
PCOS को मैनेज करने के दौरान पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेना जरूरी है। अलसी फाइबर का अच्छा सोर्स है, जो नियमित मल त्याग और पाचन स्वास्थ्य को सपोर्ट कर सकता है। अगर आप पहली बार अलसी खाना शुरू कर रही हैं तो थोड़ी मात्रा में इसकी शुरुआत करें। अचानक ज्यादा अलसी खाने से गैस, ब्लोटिंग या पेट में दर्द हो सकता है।
PCOS में अलसी खाने का सही तरीका
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक, PCOS में अलसी के बीजों को खाने के लिए इसका पाउडर लेना ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है। साबुत अलसी के बीज पूरी तरह पच नहीं पाते हैं, जबकि पिसी हुई अलसी से पोषक तत्वों को शरीर में आसानी से अवशोषित किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: अलसी के बीजों का पूरा फायदा उठाने के लिए कैसे खाना चाहिए? बता रही हैं डायटिशियन
क्या रोज अलसी खाना जरूरी है?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा कहती हैं कि महिलाओं को रोजाना अलसी खाना जरूरी नहीं है। PCOS का डाइट प्लान व्यक्ति की उम्र, वजन, इंसुलिन रेजिस्टेंस, दवाओं, गतिविधियों और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के अनुसार अलग हो सकता है। इसलिए, अगर आप कोई दवा ले रही हैं या आपको डायबिटीज, प्रेग्नेंसी या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो नियमित रूप से ज्यादा मात्रा में अलसी लेने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना बेहतर होता है।
निष्कर्ष
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि अलसी के बीज PCOS में कोई चमत्कारी इलाज नहीं है, लेकिन इनमें मौजूद फाइबर, ओमेगा-3 और लिग्नान इन्हें संतुलित डाइट का एक पौष्टिक हिस्सा बनाते हैं। अलसी के बीज का सेवन पाचन, पेट भरा रखने और संपूर्ण मेटाबोलिक हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है। PCOS को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए अलसी के साथ संतुलित भोजन, नियमित शारीरिक गतिविधियां, पर्याप्त नींद और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Image Credit: Freepik
FAQ
1 दिन में कितने अलसी के बीज खाने चाहिए?
एक हेल्दी व्यक्ति को रोजाना 1 से 2 बड़े चम्मच पिसी हुई अलसी का सेवन करना चाहिए। साबुत अलसी के बीज पचने में मुश्किल होते हैं, इसलिए इन्हें पीसकर खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है।अलसी कब नहीं खानी चाहिए?
अलसी के बीज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में इन्हें खाने से बचना चाहिए। अगर आप कम पानी पीते हैं, पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं या आप प्रेग्नेंट हैं तो अलसी खाने से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 06, 2026 21:49 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Sep 06, 2026 21:49 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra
