Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

अलसी के बीजों का पूरा फायदा उठाने के लिए कैसे खाना चाहिए? बता रही हैं डायटिशियन

अलसी के बीजों को खाना काफी नहीं है, अगर आप इसके फायदे उठाना चाहते हैं, तो जानें इसे खाने का सही तरीका क्‍या है? सही ढंग से अलसी के बीज खाने से ही इसके पोषक तत्‍व पूरी तरह से शरीर में एब्‍जॉर्ब हो पाएंगे और बीजों का पूरा लाभ म‍िलेगा।

अलसी के बीज या फ्लैक्‍स सीड्स को सुपरफूड कहा जाता है क्‍योंक‍ि इसमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। कई लोग गलत तरीके से इसका सेवन करते हैं ज‍िसके कारण पूरे फायदे नहीं म‍िल पाते हैं। डायटीशियन के अनुसार, अगर अलसी के बीजों की सही मात्रा और खाने के तरीके पर ध्यान दिया जाए, तो इससे पाचन बेहतर हो सकता है, वजन कंट्रोल करने में मदद म‍िल सकती है, हार्ट और स्‍क‍िन को हेल्‍दी रखने में भी मदद म‍िल सकती है। इसी व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

साबुत बीज खाने से पोषक तत्‍व नहींं म‍िलते

flax-seeds-khane-ka-sahi-tarika

अगर अलसी के बीज साबुत खा लेंगे, तो वो डाइजेशन के दौरान पच नहीं पाएगा क्‍योंक‍ि शरीर अलसी के बीजों के आउटर शेल को तोड़ नहीं पाता है। इससे आपको पूरी तरह से पोषक तत्‍व नहीं म‍िलेंगे। Mayo Clinic के अनुसार, साबुत खाने के बजाय अलसी के बीजोंं को पीसकर खाना चाह‍िए। 7 ग्राम फ्लैक्स सीड्स पाउडर में करीब 2 ग्राम पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एस‍िड्स जैसे ओमेगा 3, 2 ग्राम डाइटरी फाइबर और करीब 37 कैलोरी होती हैं। अलसी के बीजोंं को पानी और अन्‍य हेल्‍दी ड्र‍िंंक्‍स के साथ लेना जरूरी है। साथ ही अलसी के बीजोंं को दवाओं के समय न लें, दवा और सीड्स को खाने के समय में गैप रखें।

यह भी पढ़ें- 40+ महिलाओं के लिए सुपरफूड है फ्लैक्स सीड्स, एक्‍सपर्ट ने बताए 5 फायदे

अलसी के बीजों का पाउडर बना लें

अलसी के बीच खाने से पहले उसे म‍िक्‍सी में डालकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को दाल, स्‍मूदी या रोटी में म‍िलाकर खा सकते हैं। अलसी के बीजों को पीसकर खाएंगे, तो शरीर को लिग्नन्स (Lignans), फाइबर और ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्‍व म‍िलेंगे।

यह भी पढ़ें- क्या आप कब्ज से परेशान हैं? तो दही और अलसी के बीज हो सकते हैं फायदेमंद, जानें आयुर्वेदाचार्य से

अलसी के बीजों को ज्‍यादा तापमान पर न पकाएंं

अलसी के बीज को हाई तापमान पर न पकाएंं। इससे ओमेगा 3 और अन्‍य पोषक तत्‍व नष्‍ट हो सकते हैं। क‍िसी ड‍िश में अलसी के बीज म‍िलाने हैं, तो ड‍िश पक जाने के बाद अलसी के बीज म‍िला सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सब्जियां नहीं पसंद तो फाइबर के लिए खा सकते हैं ये 10 फूड्स

रोजाना क‍ितने फ्लैक्‍स सीड्स खाएं?

  • रोजाना एक चम्‍मच अलसी के बीजोंं के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
  • इस मात्रा से ज्‍यादा फ्लैक्‍स सीड्स न खाएं, वरना पेट फूलना, गैस या पाचन की समस्‍या हो सकती है।
  • अलसी के बीजों का सेवन सुबह के समय करेंगे, तो शरीर को ज्‍यादा फायदे म‍िलेंगे।

न‍िष्‍कर्ष:

अलसी के बीजों का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो उसे कभी भी हाई तापमान पर न पकाएंं, साबुत अलसी के बीज खाने के बजाय पाउडर के फॉर्म में खाएं क्‍योंंक‍ि साबुत खाने से फायदे नहींं मिलते और रोजाना एक चम्‍मच अलसी के बीजों के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

FAQ

  • अलसी के बीज वेट लॉस में मदद करते हैं?

    अलसी के बीजों में फाइबर होता है जो भूख को कंट्रोल करता है, शुगर लेवल को भी संतुलि‍त रखता है ज‍िससे वेट लॉस में मदद म‍िलती है। 
  • अलसी के बीजों को रोज खाना सुरक्ष‍ित है?

    अलसी के बीजों को रोज खा सकते हैं, लेक‍िन मात्रा का ख्‍याल रखें। एक चम्‍मच से ज्‍यादा फ्लैक्‍स सीड्स का सेवन न करें। 

Read Next

गर्म‍ियों में चेहरे पर बढ़ रहे हैं मुंहासे? जानें कौन से फूड्स बन सकते हैं कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 28, 2026 10:26 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 28, 2026 10:26 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 28, 2026 10:26 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content