Tue Sep 15, 2026 | 04:46 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

अलसी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए? ज्यादा सेवन से हो सकती हैं ये परेशानियां

अलसी पोषक तत्वों से भरपूर है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए इसका ज्यादा सेवन सही नहीं होता। यहां आयुर्वेदाचार्य से जानिए, किन लोगों को अलसी खाने से सावधानी बरतनी चाहिए और क्यों।

अलसी को आजकल लोग अपनी रोजाना की डाइट का हिस्सा बना रहे हैं। कोई इसे पीसकर खाता है, तो कोई अलसी के बीजों को दही, सलाद या दूसरे खाने में मिलाकर सेवन करता है। इसमें मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्वों के कारण इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या अलसी हर व्यक्ति को सूट करती है? हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के बताते हैं कि अलसी की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे खाने का असर मौसम और शरीर की प्रकृति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगों के शरीर में पित्त पहले से बढ़ा हुआ है, उनके लिए अलसी का सेवन परेशानी पैदा कर सकता है।

अलसी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, अलसी की तासीर गर्म होती है, ऐसे में सर्दियों के मौसम में इसका सेवन कुछ लोगों के लिए ज्यादा अनुकूल हो सकता है। ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने वाले फूड्स को डाइट में शामिल किया जाता है और अलसी भी इनमें शामिल की जा सकती है। वहीं, गर्मी के मौसम में ज्यादा मात्रा में अलसी खाने से शरीर में गर्मी बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए मौसम के अनुसार इसकी मात्रा और सेवन का तरीका तय करना जरूरी है। हर व्यक्ति के शरीर पर इसका प्रभाव एक जैसा हो, यह जरूरी नहीं है।

  • डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, जिन लोगों में पित्त दोष बढ़ा हुआ होता है, उन्हें अलसी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए या इसे लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
  • आयुर्वेद में पित्त को शरीर में उष्णता से जोड़ा जाता है और गर्म तासीर वाली चीजें पित्त को और बढ़ा सकती हैं।
  • पित्त बढ़ने पर कुछ लोगों को शरीर में ज्यादा गर्मी महसूस होना, जलन, ज्यादा प्यास या स्किन संबंधी परेशानी जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं।
  • इसलिए पित्त प्रकृति या पित्त असंतुलन वाले लोगों के लिए अलसी रोजाना खाना सही नहीं माना जा सकता।

साल 2025 में Molecules जर्नल में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार-

  • अलसी (Flaxseed) ओमेगा-3, फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर एक बेहद फायदेमंद सुपरफूड है, जो दिल की सेहत, डायबिटीज और पाचन में सुधार करता है।
  • हालांकि, इसमें मौजूद कुछ हानिकारक तत्व जैसे सायनोजेनिक ग्लाइकोसाइड जोखिम पैदा कर सकते हैं।
  • सही सावधानियों को अपनाकर, अलसी को सुरक्षित रूप से अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: अलसी के बीजों का पूरा फायदा उठाने के लिए कैसे खाना चाहिए? बता रही हैं डायटिशियन

Who Should Avoid Alsi

ज्यादा अलसी खाने से क्या परेशानी हो सकती है?

  • आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि अलसी में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है।
  • सीमित मात्रा में फाइबर पाचन के लिए उपयोगी हो सकता है, लेकिन अचानक बहुत ज्यादा अलसी खाने से कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना, पेट में भारीपन या असहजता महसूस हो सकती है।
  • खासकर जिनका पाचन कमजोर है, उन्हें इसकी मात्रा को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।
  • इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति पहले से ही गर्म तासीर वाले कई फूड्स का सेवन कर रहा है, तो उसके साथ ज्यादा मात्रा में अलसी लेना शरीर में गर्मी बढ़ने की शिकायत को बढ़ा सकता है।
  • इसलिए केवल अलसी के फायदे देखकर इसे ज्यादा मात्रा में खाना सही तरीका नहीं है।

किन लोगों को अलसी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा सलाह देते हैं कि जिन लोगों को पहले से पित्त असंतुलन की समस्या रहती है, जिनका पाचन कमजोर है या जिन्हें गर्म तासीर वाली चीजों से परेशानी होती है, उन्हें अलसी को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। इसी तरह किसी बीमारी के इलाज के दौरान दवाएं लेने वाले लोगों को भी नियमित रूप से अलसी का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से पूछना बेहतर है। यह भी ध्यान रखें कि किसी फूड की तासीर और उससे होने वाला प्रभाव व्यक्ति की प्रकृति, मात्रा, मौसम और खान-पान पर निर्भर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: रात को गुनगुने पानी में लें अलसी सोंठ और दालचीनी पाउडर, मिलेंगे कई फायदे

निष्कर्ष

अलसी पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद हर व्यक्ति के लिए और हर मौसम में समान रूप से उपयुक्त हो, यह जरूरी नहीं है। आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार इसकी गर्म तासीर को देखते हुए सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा अनुकूल हो सकता है, जबकि गर्मी के मौसम में ज्यादा मात्रा से बचना चाहिए। खासतौर पर पित्त बढ़ने वाले लोगों को अलसी से परहेज करना चाहिए। इसलिए अलसी को फायदे के लिए खाने से ज्यादा जरूरी है कि अपनी प्रकृति, मौसम और पाचन क्षमता के अनुसार इसकी मात्रा तय की जाए।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या अलसी का सेवन रोज किया जा सकता है?

    हर व्यक्ति के लिए रोजाना अलसी का सेवन समान रूप से उपयुक्त नहीं होता। इसकी मात्रा व्यक्ति की प्रकृति, मौसम और पाचन क्षमता के अनुसार तय की जानी चाहिए।
  • अलसी खाने का सही समय क्या है?

    अलसी खाने का कोई एक समय सभी लोगों के लिए सही नहीं माना जा सकता। इसे अपनी डाइट और पाचन क्षमता के अनुसार शामिल किया जा सकता है।
  • क्या कमजोर पाचन वाले लोग अलसी खा सकते हैं?

    कमजोर पाचन वाले लोगों को अलसी की मात्रा को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि ज्यादा फाइबर वाला सेवन पेट में असहजता पैदा कर सकता है।

Read Next

पेशाब में जलन से हैं परेशान? डॉक्‍टर से जानें कौन से आयुर्वेदिक उपाय दे सकते हैं राहत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 15, 2026 15:48 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content