Fri Sep 11, 2026 | 08:00 PM IST

Expert

क्या सभी आम की तासीर गर्म होती है? जानें कौन से आम शरीर में गर्मी नहीं बढ़ाते, कैसे चुनें सही आम

How To Choose Mango in summer: हम सभी अक्सर यह सुनते हैं कि आम की तासीर गर्म होती है और इसके ज्यादा सेवन से शरीर में गर्मी बढती है, लेकिन क्या सभी आम की तासीर गर्म होती है?

इस पेज पर:-


मौसमी फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में आम हम सभी पसंदीदा फल है। शायद ही कोई हो सकता है यह स्वादिष्ट फल पसंद न हो। यह अद्भुत फल सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन जब आम खाने की बात आती है तो अक्सर कुछ लोग गर्मियों में आम सेवन करने से बचने की कोशिश करते हैं, क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है। साथ ही आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है और त्वचा पर कील-मुंहासे और दाने जैसी समस्याएं होती हैं। अब सवाल यह है कि वाकई ऐसा है? क्या सभी आम शरीर की तासीर गर्म होती है या शरीर में गर्मी करते हैं? इस लेख में हम आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रेखा राधामोनी (BAMS, Ayurveda) जानेंगे आम के सेवन का सही तरीका।

क्या आम की तासीर गर्म होती है? (Is Mango Hot In Potency)

हां, यह सही है कि आम की तासीर गर्म होती है और आम के अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है। लेकिन डॉ. रेखा की मानें तो सभी आम की तसीर गर्म नहीं होती है, बल्कि कुछ आम शरीर में गर्मी बढ़ाने के बजाए शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते है। बस आपको सही आम चुनने की जरूरत है।

कौन से आम गर्मी नहीं बढ़ाते, कैसे चुनें सही आम? (tips To Choose Mango To Stay Cool In Summer In Hindi)

डॉ. रेखा के अनुसार जो आम अच्छी तरह पका हुआ, मीठा होता है और उसमें खटास नहीं होती है वे आम तासीर में गर्म नहीं होते हैं और न ही शरीर में गर्मी नहीं करते हैं, बल्कि शरीर को ठंडा करने में मदद करते हैं। लेकिन जो आम खट्टे होते हैं वे शरीर में गर्मी पैदा करते हैं। लेकिन फिर भी आपको आम का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर आम को ज्यादा मात्रा में खाया जाता है तो आम शरीर में कफ को बढ़ाते हैं और पचने में भारी होते है। इसलिए आम का सेवन करें लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से बचें।

इसे भी पढें: सुबह खाली पेट किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 लाभ, जानें इसे खाने के तरीके

सही आम खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे (Mango Benefits In Hindi)

1. शरीर को रोगों से दूर करता है

आम में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है, जिनमें मैंगिफेरिन, कैटेचिन, एंथोसायनिन और बेंजोइक एसिड शामिल हैं। यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और शरीर को कई गंभीर रोगों से बचाते हैं।

2. इम्यूनिटी मजबूत होती है

आम में विटामिन ए, सी,ई, बी और के जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है।

3. पेट के लिए फायदेमंद है

आम फाइबर का अच्छा स्रोत है, साथ ही इसमें पानी भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। आम में डाइजेस्टिव एंजाइम भी होते हैं। जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और पेट संबंधी समस्याओं से बचाते हैं जैसे कब्ज, गैस, ब्लोटिंग, दस्त इत्यादि।

4. दिल को दुरुस्त रखता है

आम में मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं साथ ही ब्लड वेसेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। इसे भी पढें: प्रेगनेंसी में लीची खाने से शरीर को मिलते हैं ढेरो फायदे, जानें इसके नुकसान और सावधानियां

ज्यादा मात्रा में न करें आम का सवन (Mango Side Effects In Hindi)

आम का सामित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए, ज्यादा मात्रा में आम खाने से कई स्वास्थ्य समस्यओं का जोखिम बढ़ता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, साथ त्वचा पर एलर्जी भी हो सकती है। साथ ही यह त्वचा पर कील-मुंहासों का भी कारण बन सकता है। इसलिए कोशिश करें की दिन में 2 आम से ज्यादा न खाएं। साथ ही आम खाने से कम से कम 1 घंटा पहले आम को पानी में भिगोकर छोड़ दें। इस तरह आम की गर्मी कम होती है।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

क्या मौसमी का जूस खाली पेट पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 12, 2022 00:00 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content