सुबह खाली पेट किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 लाभ, जानें इसे खाने के तरीके

काली किशमिश के सेवन से आपकी कई समस्याएं ठीक हो सकती है। इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है और बालों का कम झड़ते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 लाभ, जानें इसे खाने के तरीके


ड्राई फ्रूट्स के सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। यह खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास भी होता है। ऐसे ही एक ड्राई फ्रूट्स है काली किशमिश, जो काले अंगूर से बनाई जाती है। यह मिठास से भरपूर होती है। काली किशमिश में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, मैग्नीशियम, शुगर, कैल्शियम, सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी जैसे ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। खाली पेट में इसका सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। खाली पेट में काली किशमिश खाने से पाचन तंत्र सही रहता है। यह हड्डियों, बालों और त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। साथ ही इसके सेवन से हार्ट समस्याएं भी दूर हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भी अपनी डाइट में किशमिश को शामिल कर सकते हैं। इससे काफी लाभ मिल सकता है। 

खाली पेट काली किशमिश खाने के फायदे

1. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या 

काली किशमिश में पोटैशियम और फाइबर दोनों पाए जाते हैं, जो हाई बीपी को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह धमनियों में आराम दिलाता है और रक्त के प्रवाह को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसलिए ब्लड प्रेशर की समस्या में आप काली किशमिश का सेवन कर सकते हैं।

black-raisins

Image Credit- Freepik

2. एनीमिया की परेशानी

कई बार पोषक तत्वों के अभाव में शरीर में खून की कमी हो सकती है। साथ ही इससे कमजोरी और थकान भी हो सकती है। यह समस्या महिलाओं में काफी आम होती है। इससे आंखों के नीचे काले घेरे भी आ सकते हैं। किशमिश में आयरन होता है, जो खून की कमी दूर कर सकता है। 

3. पाचन तंत्र को ठीक करे

काली किशमिश में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसके सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है और पेट संबंधी समस्याएं भी दूर हो सकती है। इससे कब्ज, अपच और गैस की परेशानी ठीक हो सकती है। 

इसे भी पढे़ं- बालों के लिए काली किशमिश: सफेद बालों को काला करने के लिए इस तरह खाएं काली किशमिश, मजबूत भी होंगे बाल

4. दिल को रखे दुरुस्त

काली किशमिश में मौजूद पॉलिफिनॉल्स और फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड में मौजूद फैट को दूर करने में मदद करता है। इससे धमनियों में वसा की मात्रा कम हो सकती है और हृदय तक रक्त का बहाव बना रहता है। ये आपको स्ट्रोक और अन्य हृदय समस्याओं से भी बचा सकता है। 

black-raisins

Image Credit- Freepik

5. बालों और स्किन के लिए फायदेमंद

बालों के झड़ने की एक वजह शरीर में आयरन और विटामिन सी की कमी हो सकती है। काली किशमिश में भरपूर मात्रा में ये दोनों तत्व पाए जाते हैं, जिससे आपकी बालों के झड़ने की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही यह बालों की अच्छी ग्रोथ में भी मददगार साबित हो सकता है। यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। 

इन तरीकों से करें सेवन

1. आप काली किशमिश को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं। 

2. काली किशमिश से बने फ्रूट शेक या जूस का सेवन खाली पेट कर सकते हैं। 

3. आप इसे ऐसे ही काजू या बादाम के साथ सुबह खाली में मिलाकर खा सकते हैं। 

4. कई लोग काली किशमिश को कई तरह के बीजों के साथ भिगोकर खाना पसंद करते हैं। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में गुड़ के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 लाभ, जानें डाइट में कैसे करें शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version