हमारे यहां जैसे ही मौसम बदलता है, वैसे ही रात को सोने से पहले हल्दी का दूध पीने का चलन बढ़ जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक रात को हल्दी दूध पीना पसंद करते हैं। दरअसल, माना जाता है कि हल्दी का दूध पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमार होने का जोखिम भी कम हो जाता है। हालांकि, यहां यह सवाल जरूर उठता है कि क्या रोज रात को हल्दी का दूध पीना सही होता है?
Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana बताते हैं कि रोज रात को हल्दी वाला दूध पीना पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। इससे शरीर रिलैक्स होता है, पाचन क्षमता बेहतर होती है और इम्यूनिटी पर भी अच्छा असर पड़ता है। हालांकि, किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर इसका सेवन करने से बचें।
क्या रोजाना रात को हल्दी वाला दूध (Haldi Doodh) पीना सेहत के लिए सही है?
यह स्पष्ट है कि आप सीमित मात्रा में और रोज रात को हल्दी के दूध का सेवन कर सकते हैं। यह पूरी तरह सेफ है और स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, सदियों से हमारे यहां ठंड के दिनों में रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करने की परंपरा मौजूद है। दरअसल, आयुर्वेद की माानें, तो हल्दी की तासीर गर्म होती है, जो शरीर में कफ और वात दोषों को संतुलित रखने में विशेष रूप से मदद करती है। वहीं, दूध को एक अनुपान यानी माध्यम माना जाता है, जो रात को गहरी और अच्छी नींद लेने में मदद करता है।
International Journal of Environmental Research and Public Health (IJERPH) (MDPI) में प्रकाशित एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट गुणों का लाभ उठाने के लिए आप इसे दिन के किसी भी समय पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हल्दी वाले दूध में घी मिलाकर पीने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे
रात को हल्दी वाला दूध पीने से शरीर को मिलने वाले मुख्य फायदे
can you drink turmeric milk every night
- नींद में सुधारः रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से नर्वस सिस्टम शांत होता है और वात दोष में संतुलन पैदा होता है, जिससे रात को अच्छी और गहरी नींद आती है। साल 2022 में Nutritional Elements in Sleep में प्रकाशित एक शोध पत्र से पता चलता है गाय के दूध में ट्रिप्टोफैन (tryptophan) का स्तर काफी ज्यादा होता है, जो नींद को बढ़ावा देता है। हल्दी की बात करें तो इसमें करक्यूमिन होता है, जो नॉन-रैपिड आई मूवमेंट (NREM) नींद को बढ़ाने में मददगार साबित हुआ है।
- जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में कमीः Dr. Shrey Sharma की मानें, तो हल्दी में सूजन-रोधी (एंटी-इंफ्लेमेटरी) और हीटिंग गुण होते हैं। इसका सेवन करने से रात भर में प्रभावित हिस्सा रिपेयर होता है और मांसपेशियों की जकड़न में भी कमी आती है।
- बेहतर इम्यूनिटीः आयुर्वेद में हल्दी को बेहद शक्तिशाली जड़ी-बूटी माना जाता है। इसमें कई तरह के गुण होते हैं, जो हमें बीमार होने से रोकते हैं और मौसमी संक्रमण से भी बचाते हैं। असल में, हल्दी में मौजूद पोषक तत्व हमारी सुरक्षा प्रणाली को अधिक मजबूत बनाते हैं।
- पाचन क्षमता में सुधारः खराब जीवनशैली और खान-पान की बुरी आदतें पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन रही हैं। Dr. Shrey Sharma बताते हैं कि अगर आप रोज रात को हल्दी वाला गर्म दूध पीते हैं, तो इससे पाचन अग्नि माइल्ड तरीके से उत्तेजित होती है और आंतों में मौजूद टॉक्सिंस भी बाहर निकलते हैं।
किन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
इसमें कोई दो राय नहीं है कि रोज रात को हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद होता है। इसके बावजूद, कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदेह हो सकता है, जैसे-
- हल्दी पित्त के उत्पादन को बढ़ाती है, जिससे पित्त की पथरी होने पर दर्दनाक ऐंठन हो सकती है। इसलिए, पित्त से जुड़ी समस्या होने पर इससे दूर रहें।
- हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो कि खून को हल्का पतला कर सकता है। अगर आप ब्लड थिनर या कोई अन्य दवा ले रहे हैं, तो बेहतर है कि आप एक्सपर्ट की सलाह ले लें।
- जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी है, उन्हें भी हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए। असल में, हल्दी आयरन के अवशोषण को बाधित कर सकती है।
- हल्दी में प्राकृतिक ऑक्सालेट पाया जाात है। यह कैल्शियम के साथ मिलकर शरीर में पथरी का निर्माण कर सकती है। इसलिए, अगर किसी को पथरी है, तो उन्हें हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए।
- अगर किसी को एसिड रिफ्लक्स या जीईआरडी की समस्या है, तो उन्हें भी रात को सोने से पहले हल्दी का दूध पीने से बचना चाहिए। इससे सीने में जलन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
- जिन लोगों को दूध से एलर्जी है, उन्हें भी रात को हल्दी वाला दूध पीने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या सच में गर्म दूध पीने से नींद जल्दी आती है? डॉक्टर से जानें
ज्यादा मात्रा में हल्दी वाला दूध पीने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान
हल्दी में उष्ण वीर्य होता है। अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो निम्न समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-
- एसिड रिफ्लक्स
- सीने में जलन
- त्वचा संबंधी समस्या
- पाचन संबंधी समस्या
- आयरन की कमी
हल्दी वाला दूध बनाने का सही तरीका और चुटकी भर हल्दी की सही मात्रा
- एक कप दूध में चुटकी भर हल्दी मिला लें।
- इन्हें एक साथ एक बड़े बर्तन में गर्म करने के लिए गैस पर रखें।
- पीने लायक गर्म होने पर बर्तन उतार दें।
- स्वाद के लिए दूध में कम मात्रा में शहद मिला सकते हैं।
निष्कर्ष
हल्दी वाला दूध पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी नींद में सुधार करते हैं। दूध के साथ मिलकर यह हमारे स्वास्थ्य के लिए और भी लाभकारी हो जाता है। हालांकि, कुछ लोगों को हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए। खासकर, एसिड रिफ्लक्स और किडनी से जुड़ी बीमारी होने पर इससे दूरी बना लेना सही है। कई बार सही जानकारी न होने पर हल्दी वाले दूध जैसे पौष्टिक पेय भी स्वास्थ्य को लाभ के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या हल्दी वाले दूध में काली मिर्च मिलाना चाहिए?
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित नहीं हो पाता। काली मिर्च में पाइपरिन नाम का तत्व होता है, जो शरीर में करक्यूमिन के अवशोषण को बढ़ा सकता है।मधुमेह से पीड़ित मरीजों के लिए रात को हल्दी वाले दूध का सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
डायबिटीज के मरीजों को बिना चीनी या शहद मिलाए हल्दी का दूध पीना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 29, 2026 18:16 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
