Fri Oct 23, 2026 | 11:59 PM IST

Medically Reviewed by Ms Chitra B K , Chief Dietitian – Clinical & Oncology Nutrition

किस उम्र के बच्चों को हल्दी का दूध पिला सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

एक साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को हल्दी वाला दूध दिया जा सकता है, बशर्ते उन्हें गाय का दूध पचता हो और कोई एलर्जी न हो। यह हड्डियों के विकास, रिकवरी और सेहत सुधार में सहायक है, लेकिन इसे कम मात्रा में और सावधानी से देना चाहिए।
किस उम्र के बच्चों को हल्दी का दूध पिला सकते हैं? एक्सपर्ट से जानेंकिस उम्र के बच्चों को हल्दी का दूध पिला सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

चोट लगने या मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-खांसी होने की स्थिति में अक्सर लोग हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में हल्दी दूध का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसको बड़ों के साथ-साथ लोग अपने बच्चों को भी पिलाते हैं, लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल आत है कि कितने उम्र तक के बच्चों को हल्दी वाला दूध पिलाया जा सकता है? आइए इस बारे में इस बारे में Ms Chitra BK, Chief of Dietetics, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru से जानें।

किस उम्र के बच्चों को हल्दी वाला दूध पिला सकते हैं?

डायटिशियन चित्रा के अनुसार, अगर बच्चा गाय का दूध अच्छे से पचा लेता है और उसे कोई एलर्जी नहीं है, तो एक साल से अधिक उम्र के बच्चों को हल्दी वाला दूध दिया जा सकता है।

12 महीने की उम्र तक गाय का दूध न देने की सलाह दी जाती है और हल्दी वाला दूध भी मां के दूध या शिशु फॉर्मूला (infant formula) के विकल्प के रूप में नहीं दिया जाना चाहिए। एक साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए एक कप गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी काफी होती है।

बच्चों के लिए हल्दी वाले दूध के फायदे

डायटिशियन चित्रा बताती हैं, हल्दी में करक्यूमिन (curcumin) नाम का एक जरूरी तत्व होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाले) एजेंट के रूप में काम करता है। जब हल्दी का इस्तेमाल खाने-पीने की चीजों में थोड़ी मात्रा में किया जाता है, तो इससे कुछ पोषण संबंधी फायदे मिल सकते हैं।

1. सेहत में सुधार

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर के सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (oxidative stress) से बचाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, बच्चों के खाने में सीमित मात्रा में मसाले शामिल करने के फायदों के बारे में अभी बहुत कम जानकारी है।

इसे भी पढ़ें: किन बीमारियों में हल्दी नहीं खानी चाहिए? डॉक्टर से जानें

2. हड्डियों के विकास में सहायक

दूध में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जबकि फोर्टिफाइड दूध में विटामिन D भी होता है। ये सभी पोषक तत्व बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। ये पोषक तत्व दूध से मिलते हैं, न कि हल्दी से।

at what age can you safely give turmeric milk to your children 01at what age can you safely give turmeric milk to your children 01

3. सोने से पहले एक हेल्दी ऑप्शन

सोने से पहले बच्चे को गर्म दूध देना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे शरीर को पोषण देने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, अच्छी नींद लाने में हल्दी का कोई खास फायदा नहीं होता है।

4. रिकवरी में सहायक

हल्दी दूध को बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाने पर शरीर को रिकवर करने में मदद मिल सकती है। हल्दी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: हर माता-पिता को बच्चों के पोषण से जुड़ी ये 3 बातें जरूर जाननी चाहिए, ताकि बेहतर हो ग्रोथ

क्या कहती है स्टडी?

साल 2024 में Research Gate में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, हल्दी वाला दूध एक ट्रेडिशनल भारतीय ड्रिंक है, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह सेल्स को नुकसान से बचाने, बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने तथा हमारे ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें दर्द निवारक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक, ऐंठन रोकने वाले, पाचन में सुधार करने वाले, गैस दूर करने वाले, मूत्रवर्धक, दिल की रक्षा करने वाले और कैंसर से लड़ने जैसे कई गुण होते हैं। इसके अलावा, हल्दी के ये औषधीय गुण घाव को जल्दी भरने और शरीर की सूजन को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

माता-पिता को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

डायटिशियन चित्रा का कहना है, माता-पिता को दूध में बहुत कम मात्रा में हल्दी मिलानी चाहिए और इसे हल्का गर्म (गुनगुना) ही देना चाहिए, ताकि बच्चे के जलने का खतरा न रहे। दूध में बहुत ज्यादा चीनी या शहद (एक साल से कम उम्र के बच्चों के लिए शहद बिल्कुल न दें) न मिलाएं। साथ ही, हल्दी के बहुत गाढ़े या concentrated रूप का इस्तेमाल करने से बचें। अगर बच्चे को गाय के दूध से एलर्जी है या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

एक साल की उम्र के बाद बच्चों की डाइट में हल्दी वाले दूध को एक अतिरिक्त ऑप्शन के रूप में शामिल किया जा सकता है।

निष्कर्ष

एक साल से अधिक उम्र के बच्चे को दूध में बहुत थोड़ी मात्रा में हल्दी दी जा सकती है। अगर बच्चे को दूध पच जाता है तो। इसका सेवन करने से बच्चे की हड्डियों को मजबूती देने, रिकवरी में सहायक, शरीर को पोषण दे और बच्चे की सेहत में सुधार करने में मदद मिलती है।

ध्यान रहे, बच्चे को दूध में बहुत थोड़ी मात्रा में हल्दी देनी चाहिए। इसके अलावा, इससे बच्चे को किसी भी तरह की परेशानी होने पर बच्चे को ये न पिलाएं और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। यह एलर्जी या अन्य परेशानी के कारण हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • हल्दी वाला दूध पीने के क्या फायदे हैं?

    हल्दी वाले दूध का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, नींद को बेहतर करने, पाचन में सुधार करने, सूजन कम करने, जोड़ों के दर्द को कम करने, हड्डियों को मजबूती देने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • बच्चों को हेल्दी रखने के लिए क्या खिलाएं?

    बच्चों को हेल्दी रखने के लिए उनको दालें, फलियां, अंडे, मछली, रागी, दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स, फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इससे बच्चों का स्वास्थ्य दुरुस्त रखे।

Read Next

→ बच्चे के लंच बॉक्स से भी फैल सकता है इंफेक्शन? खाना पैक करते समय न करें ये 5 गलतियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 23, 2026 22:30 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Ms Chitra B K