Fri Sep 11, 2026 | 08:25 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

सर्दियों में सोने से पहले जरूर पिएं हल्दी वाला दूध, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

सर्दियों में रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद ंमाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके क्या फायदे होते हैं-

सर्दियों के मौसम में अक्सर ठंड, सुस्ती और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं काफी बढ़ जाती है। ऐसे में शरीर को गर्म रखने के लिए और बीमारियों से बचाव के लिए सही डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करना जरूरी होता है। सर्दियों में बीमारियों से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। ऐसे में कई लोग खुद को हेल्दी रखने के लिए हल्दी वाला दूध पीते हैं। हल्दी वाले दूध को गोल्डन मिल्क के रूप में जानते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि सर्दियों में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने के क्या फायदे हैं?

सर्दियों में रात को हल्दी वाला दूध पीने के फायदे

सर्दियों में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से सेहत को ये फायदे मिल सकते हैं-

1. इम्यूनिटी मजबूत होती है

सर्दियों में सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन आम बात है। हल्दी दूध में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है और वायरस से लड़ने में मदद करता है। रात में सोने से पहले हल्दी वाला गर्म दूध पीने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है और इंफेक्शन का जोखिम काफी ज्यादा कम हो जाता है। इसलिए, जिन लोगों को बार-बार सर्दी-जुकाम होता है, उन्हें यह जरूर पिएं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में हल्दी दूध या जायफल का दूध क्या है ज्यादा फायदेमंद? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

2. बेहतर नींद में फायदेमंद

सर्दियों में कई बार दिन छोटे होने लगते हैं, जिस कारण नींद की साइकिल बिगड़ जाती है। ऐसे में हल्दी वाला दूध पीने से नींद में सुधार होता है। दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड होता है, जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे नींद लाने वाले हार्मोन को बढ़ाता है। हल्दी के साथ गर्म दूध पीने से शरीर रिलैक्स होता है, स्ट्रेस कम होता है और गहरी नींद आती है। अगर आप रात को देर तक करवटें बदलते हैं तो हल्दी वाला दूध आपकी समस्या को दूर कर सकता है।

3. जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से राहत

ठंड के मौसम में जोड़ों में खिंचाव, अकड़न और दर्द की समस्या आम हो जाती है, खासकर बुजुर्गों और जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या है। हल्दी में मौजूद नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर के दर्द, सूजन और जकड़न को कम करते हैं। हल्दी दूध पीने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे मांसपेशियों में गर्माहट पहुंचती है और दर्द से राहत मिलती है।

1 (87)

4. त्वचा को ग्लोइंग और चमकदार बनाए

सर्दियों में स्किन रूखी, बेजान और खुरदरी हो जाती है। हल्दी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण स्किन को अंदर से पोषण देने और इंफेक्शन का जोखिम कम हो जाता है। हल्दी वाला दूध पीने से खून साफ होता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। इसके अलावा, यह शरीर में नमी बनाए रखता है, जिससे आपकी स्किन मुलायम और ग्लोइंग रहती है।

इसे भी पढ़ें: हल्दी वाला दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है क्या? एक्सपर्ट से जानें

5. पाचन में सुधार

सर्दियों में कम पानी पीने और ऑयली फूड खाने के कारण पाचन कमजोर हो जाता है। हल्दी वाला दूध पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पित्त को एक्टिव करता है, जिससे भोजन आसानी से पच जाता है। इसलिए, अगर आपको गैस, अपच या कब्ज की समस्या होती है, तो हल्दी वाला गर्म दूध पीने से रात को सोने से पहले पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

निष्कर्ष

सर्दियों में हल्दी वाला दूध शरीर को गर्म रखने, बीमारियों से बचाने और शरीर को रिलैक्स करने का एक आम और घरेलू उपाय है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर स्किन में सुधार करने और नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
Image Credit: Freepik 

Read Next

Paneer vs Tofu: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए क्या बेहतर ऑप्शन? खुद डाइट एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 12, 2025 19:56 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 12, 2025 19:56 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content