हल्दी वाला दूध, जिसे गोल्डन मिल्क नाम से जाना जाता है, सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस दूध को पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, सर्दी-जुकाम से राहत पाने, जोड़ों की समस्याओं को दूर करने और अच्छी नींद लाने में मदद मिलती है। हालांकि, कई बार कुछ लोगों के लिए हल्दी वाला दूध उतना फायदेमंद साबित नहीं हो पाता है, क्योंकि वह इसे गलत तरीके से पीते हैं। बता दें कि हल्दी दूध में काली मिर्च डालकर पीना बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हल्दी दूध में काली मिर्च नहीं मिलाने पर इस गोल्डन मिल्क के बेमिसाल फायदे अधूरे रह जाते हैं। आइए हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि हल्दी दूध में काली मिर्च मिलाना क्यों जरूरी है?
हल्दी दूध में काली मिर्च डालना क्यों जरूरी है?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, "हल्दी वाले दूध में काली मिर्च डालकर पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह मिश्रण एक बायो-एन्हांसर के रूप में काम करता है, जो हल्दी के औषधीय गुण करक्यूमिन को शरीर की गहराई और सेल्स तक पहुंचाने में मदद करता है। आमतौर पर हल्दी इतनी जल्दी आपके शरीर के उन हिस्सों तक नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में हल्दी वाले दूध में काली मिर्च मिलाने से यह हल्दी के तत्वों या गुणों को शरीर में बहुत तेजी से फैलाकर छोटी-छोटी जगहों पर पहुंचाने में मदद करता है, जहां वह अकेले नहीं पहुंच पाती है। यह न सिर्फ आपके शरीर में जमे टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, बल्कि हल्दी के दूध का सेवन काली मिर्च के साथ पाचन को बेहतर रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: रात में हल्दी दूध या अश्वगंधा: कौन देता है बेहतर नींद और स्ट्रेस से राहत? जान लें एक्सपर्ट की सलाह
हल्दी दूध में काली मिर्च मिलाकर पीने के फायदे
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के मुताबिक, हल्दी दूध में काली मिर्च मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है:
- यह दूध एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और इंफेक्शन से बचाव करने में लाभकारी होता है।
- यह दूध पेट के एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है।
- रात में दूध पीने से शरीर को आराम मिल सकती है, जो तनाव को कम करने और गहरी नींद लाने में मदद कर सकता है।
- हल्दी में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो गठिया, जोड़ों के दर्द और शरीर के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है।
- गले की खराश और बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से राहत दिलाने में गुनगुना हल्दी-काली मिर्च का दूध राहत दिला सकता है।
- इस दूध में हल्दी और काली मिर्च के गुण मौजूद होने के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
- यह मिश्रण ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जो स्किन को अंदर से पोषण देने में मदद करता है, जिससे एक्ने की समस्या कम होती है और स्किन के नेचुरल चमक को बढ़ाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: हल्दी का पानी या दूध, जानें क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
हल्दी काली मिर्च का दूध कैसे बनाएं?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि, काली मिर्च और हल्दी वाला दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिसे पीने से कई फायदे मिलते हैं। इस दूध को तैयार करना बहुत आसान होता है-
इंग्रीडिएंट्स-
- दूध- 1 गिलास
- हल्दी- 1/4 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1 चुटकी
दूध तैयार करने का तरीका-
- इस दूध को तैयार करने के लिए एक बर्तन में इसे डालकर हल्की आंच पर गर्म कर लें।
- जब दूध हल्का गर्म हो जाए तो इसमें हल्दी और काली मिर्च पाउडर डालकर मिला लें।
- बस अब इस दूध को सोने से पहले गुनगुना पी लें।
निष्कर्ष
हल्दी वाले दूध में काली मिर्च मिलाकर पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। काली मिर्च हल्दी के गुणों को शरीर के हर अंग में पहुंचने में मदद करता है, जिससे ये शरीर के अंदर ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पाता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
हल्दी वाला दूध पीने से क्या-क्या फायदा होता है?
हल्दी वाला दूध पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जोड़ों की सूजन और दर्द कम होता है, पाचन में सुधार होता है और नींद अच्छी आती है।हल्दी वाला दूध कैसे तैयार करें?
गर्म दूध में हल्दी, काली मिर्च और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसे धीमी आंच पर अच्छी तरह पकाएं और फिर एक गिलास में निकाल कर गुनगुना करके इसे पिएं।हल्दी वाला दूध कितने दिन तक पी सकते हैं?
हल्दी वाला दूध रोजाना रात में सोने से पहले पीना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसे पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर या जोड़ों के सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 18, 2026 15:40 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Feb 18, 2026 15:40 IST
Modified By : Katyayani TiwariFeb 18, 2026 15:40 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma