Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

हल्दी या काली हल्दी कौन सी है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए हल्दी या काली हल्दी क्या ज्यादा फायदेमंद है? आइए लेख में जानें -

Turmeric Or Black Turmeric Which Is Better In Hindi: ज्यादातर भारतीय घरों में हल्दी को मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने, दर्द को कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने, स्किन को हेल्दी रखने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने, सूजन कम करने, जुकाम-खांसी को कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने और ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते है, लेकिन कई प्रकार की होती है। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि पीली या काली हल्दी स्वास्थ्य के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें हल्दी या काली हल्दी कौन सी है बेहतर?

पीली हल्दी और काली हल्दी के फायदे - Benefits Of Yellow Turmeric And Black Turmeric In Hindi

पीली और काली हल्दी दोनों में औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

पीली हल्दी के फायदे

पीली हल्दी, जिसको करकुमा लोंगा (Curcuma longa) भी कहा जाता है। औयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक इस हल्दी में करक्यूमिन नामक एक्टिव कंपाउंड होता है, जो इससे जुड़े ज्यादातर स्वास्थ्य लाभों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर भारतीय घरों में खाना पकाने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, इससे सप्लीमेंट्स भी बनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या हल्दी और शहद सूजन के लिए अच्छा है? जानें सर्दियों की रात क्यों करें इन दोनों का सेवन

पीली हल्दी में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

  • पाचन प्रक्रिया को बेहतर करे
  • मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को कम करे
  • इम्यूनिटी बूस्ट करे
  • सूजन कम करे
  • हार्ट को हेल्दी रखे
  • स्किन को हेल्दी बनाए रखने में सहायक

turmeric or black turmeric which is better in hindi 1

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, हल्दी में मुख्य घटक 'करक्यूमिन' होता है। स्टडी के अनुसार, हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और न्यूरोप्रोटेक्टिव गुणों होते हैं। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। 

काली हल्दी के फायदे

काली हल्की, जिसे करकुमा केसिया (Curcuma caesia) के नाम से जाना जाता है, जो एक दुर्लभ औषधीय पौधा है, जो गहरे नीले-काले रंग का होता है। इसकी खुशबू कपूर जैसी तेज होती है। यह आमतौर पर बाजारों में नहीं मिलती है। इसमें अच्छी मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से भी स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

  • दर्द कम करने में सहायक
  • सूजन कम करे
  • इंफेक्शन से बचाव करे
  • ब्रोंकाइटिस जैसी श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से राहत दे
  • घाव को भरने में सहायक
  • स्किन की समस्याओं में फायदेमंद

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, काली हल्दी (Curcuma caesia) में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। स्टडी के अनुसार, काली हल्दी एंटीऑक्सीडेंट, सूजन-रोधी (anti-inflammatory) और संक्रमण-रोधी गुणों से भरपूर है। पारंपरिक रूप से इसका उपयोग दर्द, अस्थमा और त्वचा संबंधी बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है। इसके बायोएक्टिव तत्व विभिन्न बीमारियों के उपचार में अत्यधिक प्रभावी पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- पीली ही नहीं नीली हल्दी भी सेहत के लिए होती है बेहद फायदेमंद, जानं इसके फायदे और सेवन का तरीका

हल्दी या काली हल्दी कौन सी है बेहतर? - Which Is Better Turmeric Or Black Turmeric?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन, पीली हल्दी और काली हल्दी दोनों में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होते हैं। दोनों ही अलग-अलग तरीकों से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। जहां पीली हल्दी का इस्तेमाल लोग नियमित रूप से करते हैं, जिससे सूजन को कम करने, स्किन को हेल्दी रखने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। वहीं काली हल्दी मार्केट में आसानी से नहीं मिलती है, लेकिन इसमें भी बहुत से औषधीय गुण होते हैं, जो गठिया, अस्थमा और श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

पीली और काली हल्दी दोनों में ही औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन ध्यान रहे, इनका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज हल्दी खाने से क्या फायदा होता है?

    औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी रखने, हार्ट को हेल्दी रखने, लिवर को डिटॉक्स करने, ब्रेन और हड्डियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • हल्दी किसे नहीं खाना चाहिए?

    हल्दी का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, ब्लीडिंग डिसऑर्डर, खून को पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करने से दौरान, सर्जरी के आस-पास, आयरन की कमी होने, किडनी स्टोन और पित्ताशय की समस्या होने पर हल्दी का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • 1 दिन में कितना हल्दी खाना चाहिए?

    आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से हल्दी में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। ऐसे में 1 दिन में आधा से 1 छोटी चम्मच हल्दी को डाइट में शामिल किया जा सकता है। 

Read Next

क्या गठिया के मरीज अखरोट खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 12, 2026 09:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 12, 2026 09:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 12, 2026 09:04 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content