Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

पीली ही नहीं नीली हल्दी भी सेहत के लिए होती है बेहद फायदेमंद, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

पीली ही नहीं, बल्कि नीली हल्दी भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि नीली हल्दी खाने के क्या फायदे हैं? 

हल्दी का इस्तेमाल हम सभी के घरों की रसोई में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। खाने के साथ-साथ हल्दी का इस्तेमाल घाव भरने और शरीर की सूजन कम करने से लेकर दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। आपने हमेशा हल्दी सिर्फ पीले रंग की देखी होगी। ऐसे में अगर कोई आपको बोल दे कि नीली हल्दी भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है तो आपका क्या रिएक्शन होगा। जी हां, नीली हल्दी भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। नीली हल्दी को वैज्ञानिक भाषा में Curcuma Caesia कहा जाता है। यह दिखने में सामान्य हल्दी से अलग होती है और इसके अंदर का रंग नीला-काला होता है। आयुर्वेद में नीली हल्दी का उपयोग सदियों से औषधि के रूप में किया जाता रहा है। वहीं आज के समय में नीली हल्दी का इस्तेमाल भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। नीली हल्दी का सेवन आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती है। इसलिए, आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि नीली हल्दी के क्या फायदे हैं और इसे कैसे खाना चाहिए?

नीली हल्दी के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, नीली हल्दी में मुख्य रूप से करक्यूमिन होता है और कई फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो इसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर गुण होते हैं। इसे खाने से कई फायदे मिलते हैं।

1. सूजन और दर्द में राहत

नीली हल्दी में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की अंदरूनी और बाहरी सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए, जिन लोगों के जोड़ों में दर्द, गठिया, पीठ दर्द या मांसपेशियों में सूजन होती है, उनके लिए भी ये बेहद फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या हल्दी और शहद सूजन के लिए अच्छा है? जानें सर्दियों की रात क्यों करें इन दोनों का सेवन

2. इम्यूनिटी बूस्टर

नीली हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के इम्यून सिस्टम की क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह शरीर को वायरल, बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं और बदलते मौसम में इसका सेवन सर्दी जुकाम से बचाव करता है।

3. पाचन तंत्र को बेहतर बनाए

नीली हल्दी का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, अपच, कब्ज और पेट दर्द से राहत दिलाता है। यह पाचन रस को एक्टिव करता है, जिससे खाना सही तरीके से पचता है और पेट हल्का महसूस होता है।

4. स्किन और घाव भरने में फायदेमंद

आयुर्वेद में नीली हल्दी का इस्तेमाल घाव, कट और स्किन इंफेक्शन के इलाज में काफी प्रभावी माना जाता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं और दाग-धब्बों को कम करते हैं।

1 - 2026-01-07T172703.579

5. सांस से जुड़ी समस्याओं मददगार

नीली हल्दी का सेवन अस्थमा, खांसी, ब्रोंकाइटिस और सांस फूलने जैसी समस्याओं में राहत दिलाने में मदद करता है। यह फेफड़ों को साफ रखने का काम करता है और श्वसन तंत्र को मजबूत करता है।

6. नींद में सुधार

नीली हल्दी का हल्का शांत प्रभाव आपके तनाव, एंग्जाइटी और अनिद्रा की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। नीली हल्दी का नियमित सेवन दिमाग को शांत करने और नींद की गुणवत्ता को बेहतर रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: घाव भरने के लिए हल्दी का उपयोग कैसे करें? डॉक्टर से जानें

नीली हल्दी का सेवन कैसे करें?

नीली हल्दी का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। नीली हल्दी का पाउडर आप दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पी सकते हैं, जो दर्द, सूजन और अच्छी नींद के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा आप शहद और नीली हल्दी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक चुटकी नीली हल्दी पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाकर खा सकते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने और पाचन में सुधार करने  में मदद करते हैं।

निष्कर्ष

नीली हल्दी का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके औषधीय गुण के कारण ये न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है, बल्कि पाचन और घाव भरने समेत कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसलिए, इसका सेवन संतुलित मात्रा और सही तरीके से करना जरूरी है।
Image Credit: Freepik 

Read Next

अर्जुन की छाल के फायदे, नुकसान और सेवन का सही तरीका, दिल के मरीज जरूर जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 07, 2026 17:35 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 07, 2026 17:35 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 07, 2026 17:35 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 07, 2026 17:35 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content