How to Use Raw Turmeric in Hindi: हल्दी का इस्तेमाल हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। इतना ही नहीं आयुर्वेद में भी हल्दी का उपयोग कई तरह से किया जाता है। यह सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और जख्मों को भरने में भी काफी लाभकारी माना जाता है। हल्दी में करक्यूमिन पाा जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। हल्दी का सेवन आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि ज्यादातर लोग हल्दी का उपयोग खाना बनाने में पाउडर के रूप में करते हैं, लेकिन कच्ची हल्दी खाने से भी आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। कच्ची हल्दी में उसके पौष्टिक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं, जो शरीर को सीधा फायदा पहुंचाने में मदद करते हैं। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कच्ची हल्दी का सेवन कैसे (kachi haldi khane ka tarika) करना चाहिए?
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कच्ची हल्दी कैसे खाएं?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि,कच्ची हल्दी भी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जो आपको सर्दी-जुकाम और खांसी जैसे वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है। इसलिए आप कच्ची हल्दी का सेवन कई तरीकों (raw turmeric uses) से कर सकते हैं, जैसे:
1. हल्दी धोकर चबाना
कच्ची हल्दी खाने का सबसे आसान तरीका है इसे धोकर चबाकर खाना। आप हल्दी की जड़ को अच्छी तरह धोकर, छीलकर उसे चबाकर खा सकते हैं। रोजाना सुबह आधा इंच कच्ची हल्दी खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर की सूजन कम होता है। हल्दी चबाने से पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।
इसे भी पढ़ें: क्या हल्दी वाला पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल होता है कम? जानें एक्सपर्ट से
2. हल्दी का कच्चा पेस्ट
आधा इंच हल्दी की जड़ को छीलकर कद्दूकस कर लें या फिर मिक्सर जार में डालकर पेस्ट भी बना सकते हैं। इस पेस्ट को दिन में एक बार शहद के साथ मिलाकर खाने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही गले और फेफड़ों को भी हेल्दी रखा जा सकता है।
3. हल्दी और दूध
कच्ची हल्दी को आप दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए 1 कप गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पेस्ट डालकर पी सकते हैं। इसे रात को सोने से पहले पीने से शरीर की सूजन को कम करने और बेहतर नींद में मदद मिलती है।

4. हल्दी और नींबू का रस
कच्ची हल्दी को आप नींबू के रस के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक इंच कच्ची हल्दी और 1 नींबू का रस निकालकर थोड़े से पानी में मिक्स कर लें। सुबह खाली पेट इस मिश्रण को पीने से इम्यूनिटी मजबूत करने और शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: हल्दी या काली हल्दी कौन सी है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
5. कच्ची हल्दी की चाय
कच्ची हल्दी को कद्दूकस करके दूध या पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसमें काली मिर्च मिलाएं और हल्का ठंडा करके घूंट-घूंट करके पिएं। काली मिर्च में पाइपिन होता है, जो हल्दी के करक्यूमिन को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह चाय आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है।
निष्कर्ष
कच्ची हल्का न सिर्फ आपका इम्यून सिस्टम मजबूत करता है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। सही तरीके से हल्दी का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी होता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में कच्ची हल्दी को इन तरीकों से शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
1 दिन में कितनी हल्दी का सेवन करना चाहिए?
हल्दी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, आपको एक दिन में आधा से 1 छोटी चम्मच हल्दी को डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे ज्यादा सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है।हल्दी से कौन-कौन से रोग ठीक होते हैं?
हल्दी का सेवन कई बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकता है, जिसमें जोड़ों का दर्द, सूजन, सर्दी-खांसी, पाचन से जुड़ी समस्याएं और लिवर से जुड़ी दिक्कतें ठीक हो सकती है।हल्दी किसे नहीं लेनी चाहिए?
प्रेग्नेंट महिलाएं, ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं, पित्ताशय या लिवर से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों और खून पतला करने वाली दवा लेने वाले मरीजों को हल्दी का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 20, 2026 13:22 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 20, 2026 13:22 IST
Modified By : Katyayani TiwariJan 20, 2026 13:22 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta