Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या हल्दी वाला पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल होता है कम? जानें एक्सपर्ट से

हल्दी वाले पानी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन क्या ये ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है? आइए लेख में जानें -

Can Turmeric Water Regulate Blood Sugar Levels In Hindi: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक हल्दी में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में अच्छी मात्रा में करक्यूमिन नामक तत्व माना जाता है, साथ ही, इसमें अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इंफेक्शन से बचाव करने, स्वास्थ्य में सुधार करने, बीमारियों से बचाव करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, सूजन कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने, स्किन को हेल्दी रखने, जोड़ों के दर्द को कम करने और मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद मिलती है, लेकिन क्या ये ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या हल्दी वाला पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल होता है कम?

क्या हल्दी वाला पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है? - Does Drinking Turmeric Water Control Blood Sugar?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी वाला पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करे

हल्दी में भरपूर मात्रा में करक्यूमिन जैसे तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिलती है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। इससे ब्लड शुगर के कारण होने वाली परेशानियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है हल्दी और मोरिंगा का काढ़ा, जानें पीने का तरीका

can turmeric water regulate blood sugar levels in hindi 1

सूजन कम करे

हल्दी के पानी में भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, सूजन को कम करने और डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

नर्वस के स्वास्थ्य में सुधार करे

हल्दी के पानी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से डायबिटीज के कारण नर्वस को होने वाले नुकसान से बचाव करने में मदद मिलती है और नर्वस के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर में फायदेमंद है हरी प्याज, जानें सेवन का तरीका

सावधानियां

हल्दी के पानी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसका सेवन करने से किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

हल्दी के पानी का सेवन करना ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने, सूजन को कम करने, नर्वस के स्वास्थ्य में सुधार करने और नर्वस का डैमेज से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इससे किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज हल्दी खाने से क्या फायदा होता है?

    औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी में बहुत से पोषक तत्व होते है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्स करने, सूजन को कम करने, पाचन में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने, जोड़ों के दर्द को कम करने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने, इंफेक्शन से बचाव करने और ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।
  • शुगर होने पर शरीर क्या संकेत देता है?

    ब्लड शुगर की समस्या होने पर व्यक्ति को घाव भरने में देरी होने, आंखों की रोशनी कम होने, हाथों-पैरों में झुनझुनी होने, यूरिन के रंग में बदलाव होने, थकान होने, कमजोरी होने, नसों के कमजोर होने, अधिक भूख लगने, धुंधला दिखने, बार-बार यूरिन आने और अधिक प्यास लगने की समस्या हो सकती है।
  • शुगर में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए फाइबर से युक्त फूड्स खाएं। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं, साबुत अनाज खाएं, दालें खाएं, फल खाएं और लीन प्रोटीन युक्त फूड्स खाएं। इनका सेवन करना ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकती है। 

Read Next

क्या सच में लिवर को क्लींज की नहीं बल्कि होती है बेहतर पोषण की जरूरत? जानें इस बारे में क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 14, 2026 18:43 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 14, 2026 18:43 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content