आज के समय में सोशल मीडिया और वेलनेस इंडस्ट्री में लिवर क्लींज या डिटॉक्स का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है। तरह-तरह की हर्बल ड्रिंक्स, डिटॉक्स ड्रिंक और जूस को लोग अक्सर लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं, ताकि वे अपने लिवर को डिटॉक्स कर सके और शरीर के अंदर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकल सके। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या वास्तव में लिवर को क्लींज की जरूरत होती है या फिर सही पोषण की मदद से भी लिवर को हेल्दी रखा जा सकता है।
हैदराबाद के यशोदा अस्पताल के क्लिनिकल डायरेक्टर, सीनियर कंसल्टेंट मेडिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. के. एस. सोमशेखर राव का कहना है कि हमारा लिवर खुद रही एक पावरफुल डिटॉक्सिफिकेशन अंग है। यह हर दिन खून को साफ करता है, टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है, दवाओं को मेटोबोलाइज करता है और शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों को प्रोसेस करता है। इसलिए, लिवर को हेल्दी रखने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक की नहीं बल्कि हेल्दी डाइट की जरूरत होती है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या लिवर को सच में क्लींज की जरूरत होती है?
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. के. एस. सोमशेखर राव के अनुसार, यह दावा कि कुछ क्लींज या डिटॉक्स ड्रिंक जमा हुए टॉक्सिन्स को बाहर निकाल सकते हैं या लिवर को ठीक कर सकते हैं, वैज्ञानिक रूप से गलत हैं। असल में, बहुत ज्यादा डाइट या बिना रेगुलेशन वाले हर्बल सप्लीमेंट्स कभी-कभी फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे लिवर पर ज्यादा बोझ पड़ सकता है या उसे नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: आंखों के काले घेरे कहीं लिवर की खराबी का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें
लिवर के लिए पोषण का महत्व
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. के. एस. सोमशेखर राव का कहना है कि, आपके लिवर को असल में लगातार, बैलेंस्ड न्यूट्रिशन और हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत होती है। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर डाइट लिवर को ठीक से काम करने में मदद करती है। ऐसे में शराब कम पीना, ज्यादा चीनी और सैचुरेटेड फैट वाले प्रोसेस्ड फूड से बचना और हाइड्रेटेड रहना लिवर की हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है। रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी मोटापे और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज को रोकने में भी मदद करती है, जो दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ने वाली लिवर की समस्याओं में से एक है।

लिवर को ज्यादा डिटॉक्स करने के नुकसान
लिवर को ज्यादा डिटॉक्स करने से कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
- शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना
- ब्लड शुगर का असंतुलन होना
- थकान, चक्कर और कमजोरी महसूस होना
- लिवर एंजाइम का बढ़ना
- पहले से कमजोर लिवर को और नुकसान होना
इसे भी पढ़ें: क्या लिवर हेल्थ के लिए हानिकारक है दालचीनी का सेवन? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
लिवर को हेल्दी रहने के लिए क्या चाहिए?
लिवर को क्लींज नहीं, बल्कि सही पोषण और हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत होती है। ऐसे में आपके लिवर को हेल्दी रहने के लिए इन चीजों की जरूरत होती है:
- संतुलित आहार: लिवर के लिए सबसे अच्छा संतुलित डाइट होता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियां, साबुत अनाज, पर्याप्त प्रोटीन, हेल्दी फैट आदि चीजें शामिल कर सकते हैं।
- शराब का कम सेवन: ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। अगर लिवर को स्वस्थ रखना है तो शराब सीमित मात्रा में पिएं या पूरी तरह छोड़ दें।
- प्रोसेस्ड और मीठे फूड्स से दूरी: ज्यादा मात्रा में चीनी, रिफाइंड कार्ब्स और सैचुरेटेड फैट्स लिवर में चर्बी जमा कर सकते हैं, जिससे नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज का जोखिम बढ़ जाता है।
- पानी का सेवन: पानी का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए, लिवर को भी बेहतर तरीके से काम करने के लिए आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
निष्कर्ष
लिवर क्लींज और डिटॉक्स डिंक्स आपको आकर्षक लग सकते हैं, लेकिन आपके लिवर को असल में आपके लिए फायदेमंद होता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षणों में थकान, कमजोरी, भूख न लगना, मतली, पेट में दर्द और सूजन आदि लक्षण नजर आ सकते हैं।लिवर को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए?
लिवर को ठीक करने के लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल, हल्दी, लहसुन, चुकंदर, बेरीज, अखरोट और फैट से भरपूर मछली फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स खाना चाहिए।लिवर कमजोर होने से क्या परेशानी होती है?
लिवर कमजोर होने से थकान, पीलिया, पेट में दर्द और सूजन, भूख न लगना, वजन कम होना, गहरे रंग का पेशाब और स्किन पर खुजली जैसी कई परेशानियां होती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 14, 2026 18:29 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 14, 2026 18:29 IST
Modified By : Katyayani TiwariJan 14, 2026 18:29 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr KS Somasekhar Rao