Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

क्या लिवर हेल्थ के लिए हानिकारक है दालचीनी का सेवन? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या ये लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है? आइए लेख में जानें -

Is Cinnamon Bad For Liver Health In Hindi: औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन इनका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, वजन कम करने, स्किन को हेल्दी रखने और ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है, लेकिन क्या दालचीनी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है? ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें क्या लिवर हेल्थ के लिए हानिकारक है दालचीनी का सेवन?

क्या लिवर हेल्थ के लिए दालचीनी हानिकारक है? - Is Cinnamon Bad For Liver Health?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, लिवर की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को दालचीनी का सेवन करने से बचना चाहिए और नॉर्मल स्थिति में भी इसका अधिक सेवन करने से बचें। दालचीनी में अच्छी मात्रा में कौमारिन होता है। ऐसे में दालचीनी का अधिक सेवन करने से लिवर में टॉक्सिन्स के बढ़ने और लिवर को नुकसान पंहुच सकता है।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर में कौन-सी रोटी खानी चाहिए और कौन-सी नहीं? डाइटिशियन से जानें सही डाइट

is cinnamon bad for liver health in hindi 01

बढ़ती है लिवर में टॉक्सिन्स की मात्रा

दालचीनी में कौमारिन (Coumarin) नामक तत्व की होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से लिवर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ने और लिवर के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। ऐसे में लिवर से जुड़ी समस्या से पीड़ित व्यक्ति को दालचीनी का सेवन करने से बचना चाहिए।

लिवर के डैमेज का खतरा

लिवर में मौजूद कौमारिन नामक तत्व होता है। ऐसे में दालचीनी का अधिक सेवन करने से लिवर में टॉक्सिन्स की अधिकता को बढ़ाता है, जिसके कारण लिवर के कार्यों पर बुरा असर होता है, लिवर में सूजन आने और गंभीर स्थिति में लिवर के डैमेज होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में दालचीनी का सेवन करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या सर्दियों में रोजाना दालचीनी पानी पीना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे और रिस्क

सावधानियां

लिवर के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होने पर व्यक्ति को दालचीनी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, इससे एलर्जी होने पर भी दालचीनी को खाने से बचना चाहिए, साथ ही, इसके सेवन सीमित मात्रा होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें और लिवर के स्वास्थ्य से जुड़े लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

निष्कर्ष

लिवर से जुड़ी समस्या होने पर व्यक्ति को दालचीनी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से इसमें मौजूद कौमारिन लिवर में टॉक्सिन्स के स्तर बढ़ सकता है, जिसके कारण लिवर के कार्यों के प्रभावित होने और गंभीर स्थिति में लिवर के डैमेज होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लिवर की समस्या से पीड़ित होने, लिवर के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होने या कोई मेडिकल कंडीशन होने पर दालचीनी का सेवन करने से बचें और लिवर के स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • दालचीनी खाने से क्या लाभ होता है?

    दालचीनी में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हार्ट को हेल्दी रखने, वजन कम करने, स्किन को हेल्दी रखने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, सूजन और दर्द को कम करन में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितनी दालचीनी पीनी चाहिए?

    दालचीनी में मौजूद औषधीय गुण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ऐसे में 1 दिन में 1-2 ग्राम दालचीनी पाउडर को दूध, स्मूदी या सब्जियों में डालकर इनका सेवन किया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचें। इसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।
  • लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    लिवर से जुड़ी समस्या होने पर व्यक्ति को लगातार थकान होने, भूख न लगने, कमजोरी होने, पेट में दर्द होने, सूजन होने, त्वचा और आंखों के पीला पड़ने, पीलिया पड़ने, सांसों में बदबू होने, पैरों और टखनों में अधिक सूजन आने, त्वचा में खुजली होने, पेशाब का रंग गहरा पीला होने, कमजोरी होने और मतली होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

अचानक वजन बढ़ना केवल गलत डाइट नहीं बल्‍क‍ि हो सकता है कफ दोष, डॉक्‍टर से जानें दोनों का संंबंध

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 10, 2026 22:18 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 10, 2026 22:18 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content