Bay Leaf Benefits For Brain And Memory In Hindi: आजकल बच्चों में याददाश्त की समस्या बहुत सामान्य हो गई है। ज्यादातर बच्चे खानपान या अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण इस समस्या से जूझ रहे हैं और बच्चों के पेरेंट्स परेशान रहते हैं, लेकिन इसके लिए तेज पत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है। भारतीय रसोई में तेज पत्ता को मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर तेज पत्ते में अच्छी मात्रा में विटामिन-ए, सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करने, सूजन को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और श्वसन तंत्र को रिलैक्स करने जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है, साथ ही, ब्रेन के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें तेज पत्ते से ब्रेन को क्या लाभ मिलते हैं और इसके लिए तेज पत्ते का इस्तेमाल कैसे करें?
ब्रेन के लिए तेज पत्ते के फायदे - Benefits Of Bay Leaves For The Brain In Hindi
आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि तेज पत्ते का सेवन करने से याददाश्त को बढ़ाने के लिए डाइट में तेज पत्ते को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके सेवन के अल्जाइमर की बीमारी को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, तेज पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने बल्कि ब्रेन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसको डाइट में शामिल करने से याददाश्त को बेहतर करने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने और अच्छी ब्रेन हेल्थ के लिए तेज पत्ते को सब्जी, दाल या करी में डालकर इस्तेमाल किया जा सकता है। ये खाने के स्वाद को बढ़ावा देने और ब्रेन को हेल्दी रखने में फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: त्वचा के लिए फायदेमंद होता है तेज पत्ता, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका
-1770531746435.jpg)
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसर, तेजपत्ते (Bay Leaf) का धुआं याददाश्त बढ़ाने और अल्जाइमर जैसी बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है। यह ब्रेन में एसिटाइलकोलाइन के स्तर (acetylcholine levels) को सुधारता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके याददाश्त की कमी (amnesia) को रोकने मदद करता है।
डॉक्टर चंचल शर्मा आगे बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप तेज पत्ते का नियमित सेवन करते हैं, तो ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने और ब्रेन की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने, याददाश्त मजबूत करने और कॉग्निटिव क्षमता (Cognitive) भी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें: ब्रेन सेल्स को बेहतर करने के लिए सोने से पहले पिएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, जानें इसके फायदे
तेजपत्ते को डाइट में कैसे शामिल करें? - How To Include Bay Leaves In Your Diet?
डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, तेजपत्ते को डाइट में शामिल करने के कई आसान तरीकें हैं। ब्रेन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसका सेवन नियमित रूप से किया जा सकता है।
- इसको सुप, दाल, चावल के साथ पकाकर खाया जा सकता है।
- तेज पत्ते की चाय को बनाकर पिएं। इसको दिन में 2 बार तक पिया जा सकता है।
- तेज पत्तों को अच्छे से पीसकर इसका पाउडर तैयार कर लें और फिर अपने खाने को छिड़ककर खाएं। एक चुटकी तेजपत्ता पाउडर आपके ब्रेन के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
सावधानियां
तेजपत्ते से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, किसी भी मेडिकल कंडीशन होने, प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, डॉक्टर की सलाह के साथ ही, इसका सेवन करें।
निष्कर्ष
तेज पत्ते को अपनी नियमित डाइट में शामिल करने से ब्रेन की नसों को मजबूती देने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, याददाश्त को बेहतर करने और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए इसको सूप या सब्जी में डालकर या इसकी चाय को बनाकर पिया जा सकता है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
तेज पत्ता खाने के फायदे?
औषधीय गुणों से भरपूर तेज पत्ते में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनको भोजन में शामिल करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, वजन कम करने, सूजन को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हार्ट को हेल्दी रखने, सर्दी-खांसी से राहत देने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।दिमाग की नसों को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?
ब्रेन की नसों को मजबूत बनाए रखने और ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, हरी पत्तेदार सब्जियों, फैट युक्त मछली, हल्दी और साबुत अनाज जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इनसे ब्रेन के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
ब्रेन के स्वास्थ्य में सुधार करने और हेल्दी बनाए रखने के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स खाएं, नियमित एक्सरसाइज करें, 8-9 घंटों की पर्याप्त नींद लें, ब्रेन गेम्स खेलें, योग करें, मेडिटेशन करें और नियमित एक्सरसाइज करें। इसके अलावा, ब्रेन को स्वस्थ रखने के लिए स्मोकंग और अल्कोहल का सेवन करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 08, 2026 11:56 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 08, 2026 11:56 IST
Modified By : Priyanka SharmaFeb 08, 2026 11:56 IST
Modified By : Priyanka SharmaFeb 08, 2026 11:56 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma