Ayurvedic Drink For Calm Sleep And Brain Cells In Hindi: काम की भाग-दौड़ और अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण अक्सर लोगों को याददाश्त के कमजोर होने, काम पर फोकस करने में परेशानी होने, ब्रेन फॉग, डिप्रेशन, एंग्जायटी और नींद से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए लोग तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। इन्हीं में से एक आयुर्वेदिक ड्रिंक को घर पर बनाकर पिया जा सकता है, जिसमें मौजूद औषधीय गुण ब्रेन सेल्स के स्वास्थ्य में सुधार करने और ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें ब्रेन सेल्स को बेहतर करने और ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने के लिए सोने से पहले कौन सी आयुर्वेदिक ड्रिंक को बनाना चाहिए?
ब्रेन के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक के फायदे - Benefits Of Ayurvedic Drinks For The Brain In Hindi
आयुर्वेद डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, ब्रेन सेल्स को रिन्यू करने और ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने के लिए घर पर रखीं औषधीय गुणों से भरपूर कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आयुर्वेदिक ड्रिंक को बनाया जा सकता है। इस आयुर्वेदिक ड्रिंक में मौजूद हल्दी, अदरक, जायफल, काली मिर्च और घी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो ब्रेन के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे
आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेवन करने से ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन के स्तर को बेहतर करने, ब्रेन को गहराई से पोषण देने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में अच्छे स्वास्थ्य और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक
-1770376624155.jpg)
सूजन कम करे
इस आयुर्वेदिक ड्रिंक में मौजूद हल्दी और अदरक में भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्रेन की सूजन को कम करने, ब्रेन को रिलैक्स करने और इसके कार्यों को बेहतर रखने में मदद मिलती है।
ब्रेन को रिलैक्स करे
हल्दी की आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेवन करने से ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, रिलैक्स करके नींद को बढ़ावा देने, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: बालों के झड़ने से हैं परेशान? तो पिएं ये सदियों पुराना आयुर्वेदिक ड्रिंक
ब्रेन टिश्यूज को रिपेयर करे
इस आयुर्वेदिक ड्रिंक में मौजूद घी ब्रेन को गहराई से पोषण देने में मदद मिलती है, जिससे ब्रेन के टिश्यूज को रिपेयर करने, नर्वस सिस्टम में सुधार करने, ब्रेन के कार्यों में सुधार कर, ब्रेन को रिलैक्स करने और याददाश्त से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
ब्रेन सेल्स के रिन्यूअल के लिए कैसे बनाएं आयुर्वेदिक ड्रिंक? - Ayurvedic Drinks Recipe For Brain Cell Renewal?
इसके लिए 1 कप बादाम दूध में 1/4 छोटी चम्मच सौंठ पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, चुटकीभर जायफल पाउडर और चुटकीभर काली मिर्च पाउडर को डालकर उबाल लें। अब इसको छानकर इसमें आधा छोटी चम्मच घी को डालें। अब इसके हल्का गुनगुना रहने पर सोने से 30 से 60 मिनट पहले इसका सेवन करें। इससे ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, हफ्ते में इसका सेवन 3-4 बार ही करें।
सावधानियां
इस ड्रिंक में मौजूद किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, सेंसिटिव होने, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग या किसी मेडिकल कंडीशन होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
हल्दी, अदरक, काली मिर्च, जायफल और घी से बनी इस आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेवन करने से ब्रेन सेल्स को रिन्यू करने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, सूजन को कम करने, ब्रेन सेल्स को रिपेयर करने, रिलैक्स करने और ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इससे किसी भी तरह की समस्या होने पर इसका सेवन न करें और स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने के लिए क्या करें?
ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने के लिए नियमित रूप से 30 मिनट एक्सरसाइज करें, 8-9 घंटों की पर्याप्त नींद लें, हेल्दी डाइट लें, ब्रेन से जुड़े खेल खेलें और स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन या योग करें। इसके अलावा, अल्कोहल या अनहेल्दी फूड्स का अधिक सेवन करने से बचें।दिमाग की नसों को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?
दिमाग की नसों को मजबूती देने और इनके स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए डाइट में अखरोट, ऑलिव ऑयल, घी, बादाम, खजूर, किशमिश, हरी पत्तेदार सब्जियां, कद्दू के बीज, हल्दी, फल और साबुत अनाज जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।हल्दी का काढ़ा पीने के फायदे?
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी के काढ़े का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, सर्दी-खांसी से बचाव करने, पाचन में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने, शरीर को डिटॉक्स करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, जोड़ों के दर्द को कम करने, सूजन को कम करने, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 06, 2026 17:39 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 06, 2026 17:39 IST
Modified By : Priyanka SharmaFeb 06, 2026 17:39 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta