Fri Sep 11, 2026 | 09:06 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

सर्दियों में अच्छे स्वास्थ्य और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक

सर्दियों में अक्सर लोग स्किन या स्वास्थ्य से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक का सहारा लिया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

इस पेज पर:-


Ayurvedic Drink Recipe For Good Health And Glowing Skin In Winter In Hindi: सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम और जोड़ों में दर्द होने जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। वहीं, अक्सर लोगों को स्किन में रूखापन होने, स्किन डलनेस होने और त्वचा में खुजली होने जैसी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में इस समस्या के लिए औषधीय गुणों से भरपूर आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें सर्दियों में अच्छे स्वास्थ्य और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर कैसे बनाएं आयुर्वेदिक ड्रिंक?

आयुर्वेदिक ड्रिंक के लिए इंग्रेडिएंट्स - Ingredients For Ayurvedic Drink In Hindi

  • 1 कप पानी
  • 1 आंवला (1 कद्दूकस किया हुआ आंवला या 1 चम्मच आंवला पाउडर)
  • आधा छोटी चम्मच हल्दी
  • चुटकीभर काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच घी
  • 1/4 छोटी चम्मच दालचीनी
  • आधा छोटी चम्मच भूना जीरा

यह भी पढ़ें- सर्दियों में अच्छे स्वास्थ्य और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक

कैसे बनाएं आयुर्वेदिक ड्रिंक? - How To Make Ayurvedic Drink?

  • इसके लिए 1 कप पानी में हल्दी, दालचीनी और जीरा को डालकर धीमी आंच पर 3 मिनट के लिए उबालें।
  • अब इसमें आंवला और काली मिर्च पाउडर को डालकर 1 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।
  • अब इस ड्रिंक को छानकर, गर्म ड्रिंक में ही 1 छोटी चम्मच घी को डाल दें।
  • हल्का गर्म होने पर घुंट-घुंट करके इस आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेवन करें।

ayurvedic drink recipe for good health and glowing skin in winter in hindi 1

सर्दियों में आयुर्वेदिक ड्रिंक के फायदे - Benefits Of Ayurvedic Drinks In Winter In Hindi

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनी आयुर्वेदिक ड्रिंक में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसमें मौजूद आंवला, हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी, भूना जीरा और घी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इस औषधीय ड्रिंक का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

खून साफ करे

इस आयुर्वेदिक ड्रिंक में विटामिन-सी और बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से खून को साफ करने, टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने और स्किन को हेल्दी बनाएं रखने में मदद मिलती है।

कोलेजन का उत्पादन बढ़ाए

आयुर्वेदिक ड्रिंक में मौजूद आंवला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इससे स्किन को हेल्दी रखने, ग्लोइंग बनाने, सूजन को कम करने, एक्ने को कम करने, एजिंग से बचाव करने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने, बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- झुर्रियों को कम करने के लिए रेटिनॉल या बाकुचिओल में से कौन-सा बेहतर? जानें एक्सपर्ट की राय

टिश्यूज को हाइड्रेट करे

घी में औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन को गहराई से पोषण देने और स्किन को हाइड्रेट करने, जोड़ों के दर्द को कम करने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

बालों को जड़ों से मजबूती दे

आंवला से बनी आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने, बालों को जड़ों से मजबूती देने, घना बनाने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

आयुर्वेदिक ड्रिंक में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद

आयुर्वेदिक ड्रिंक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, गट के स्वास्थ्य में सुधार करने, सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

सावधानियां

इस आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रहे, इसमें मौजूद किसी भी फूड से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान, ब्रेस्टफीडिंग या किसी मेडिकल कंडीशन होने पर इसका सेवन करने से बचें।

निष्कर्ष

हल्दी, दालचीनी, जीरा, काली मिर्च, आंवला और घी से बनी आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने, कोलेजन के स्तर को बेहतर करने, टिश्यूज को रिपेयर करने, हाइड्रेट करने, बालों को जड़ों से मजबूती देने, इम्यूनिटी बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त करने और गट के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ करें। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोजाना एक आंवला खाने से क्या होता है?

    आंवला में विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण अच्छी मात्रा में होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी रखने, बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने, पाचन को दुरुस्त करने, आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • रोज घी खाने से क्या फायदा होता है?

    औषधीय गुणों से भरपूर घी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी रखने, बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने, पाचन को दुरुस्त करने, स्किन को हाइड्रेट रखने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।
  • रोज हल्दी खाने से क्या फायदा होता है?

    आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त करने, स्किन को हेल्दी रखने, हार्ट को हेल्दी रखने, लिवर को हेल्दी रखने, जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। 

Read Next

होंठों के लिए नारियल तेल बेहतर या घी? जानिए कौन सा देता है जल्दी राहत और नेचुरल नमी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 14, 2026 09:48 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 14, 2026 09:48 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 14, 2026 09:48 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 14, 2026 09:48 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content