अक्सर लोग त्वचा में सूजन आने और रेडनेस होने जैसी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में इन समस्या से राहत के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। इसके अलावा, हेल्दी स्किन के लिए पलाश की चाय का सेवन भी किया जा सकता है। आइए ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें स्किन को पलाश की चाय से क्या लाभ मिलते हैं?
स्किन के लिए पलाश की चाय के फायदे
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर पलाश की चाय में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखने और स्किन को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यह स्किन के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
शरीर को डिटॉक्स करे
पलाश की चाय में मौजूद औषधीय गुण शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में जमा वेस्ट प्रोडक्ट्स बाहर निकल जाते हैं, जिससे अंदर से हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: पलाश की चाय सेहत के लिए होती है बेहद फायदेमंद, संतुलित करती है कफ और पित्त दोष
सूजन और रेडनेस कम करे
अक्सर अनहेल्दी खानपान, प्रदूषण और बढ़ती गर्मी जैसे कई कारणों से लोगों को त्वचा के लाल होने और सूजन आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पलाश की चाय का सेवन करने से त्वचा की सूजन को कम करने, स्किन को ठंडक देने, त्वचा की जलन को शांत करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
-1782451947515.jpg)
मुंहासों की समस्या से दे राहत
पलाश की चाय में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट्स को बाहर निकालने और स्किन को साफ करने में मदद मिलती है, जिससे मुंहासों की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
एलर्जी से बचाव करे
पलाश की चाय में अच्छी मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से स्किन का एलर्जी से बचाव करने में भी मदद मिलती है, जिससे स्किन के रैशेज और खुजली जैसी एलर्जी को कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: स्किन के लिए जोजोबा ऑयल के फायदे जानकर आज से ही करेंगे इस्तेमाल, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
पलाश की चाय कैसे बनाएं?
इसके लिए 1 कप पानी में 1-2 चम्मच सूखे पलाश के फूलों को डालें और फिर 5 मिनट के लिए इनको धीमी आंच पर उबालें। इसके बाद चाय को छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें शहद मिला सकते हैं। इसको सुबह या शाम के समय पिया जा सकता है।
सावधानियां
पलाश की चाय का सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष
औषधीय गुणों से भरपूर पलाश की चाय का सेवन करना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर को डिटॉक्स करने, मुंहासों को कम करने, रेडनेस, जलन, रेशैज और सूजन जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, स्किन की समस्या अधिक होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं?
स्किन को हेल्दी रखने के लिए डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, सीड्स और नट्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।हेल्दी स्किन के लिए क्या करें?
हेल्दी स्किन नियमित रूप से स्किन को क्लींजिंग करें, मॉइस्चराइज करें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, हेल्दी स्किन के लिए स्किन को हाइड्रेट रखें, हेल्दी डाइट लें, स्ट्रेस कम करें, भरपूर नींद लें और नियमित एक्सरसाइज करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 26, 2026 11:03 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 26, 2026 11:03 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 26, 2026 11:03 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma