Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Rhitika Sharma , Nutrition and Dietetics

Winter Skin Care: ठंड में ड्राई स्किन का रामबाण इलाज है देसी घी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए इसके फायदे

Desi Ghee Benefits: सर्दियों में आमतौर पर लोगों को ड्राई स्किन होना बड़ी परेशानी का सबब बन जाता है। ठंड में स्किन को बेहतर बनाने के लिए देसी घी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में न्यूट्रिशनिस्ट ने सर्दियों में देसी घी के फायदों को विस्तार से बताया है।

Desi Ghee Benefits: सर्दियां आते ही ठंडी हवाओं के कारण स्किन में सूखापन आ जाता है। दरअसल, ठंडी और सूखी हवाएं त्वचा की नमी को बहुत जल्दी खींच लेती हैं, जिससे चेहरा रूखा, खुरदुरा और बेजान लगने लगता है। ठंड के कारण स्किन की ऊपरी परत से पानी तेजी से निकलने लगता है और इस वजह से ऑयली स्किन वालों को भी रूखापन महसूस होता है। अगर किसी की ड्राई स्किन है, तो उसे स्किन को मॉइस्चराइज करने की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए महंगी क्रीम की बजाय देसी तरीके अपनाना ज्यादा बेहतर है। सर्दियों में देसी घी के फायदे जानने के लिए हमने हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा (Rhitika Sharma, Senior Dietitian ( Nutrition Consultant ), Sarvodaya Hospital, Sector-8, Faridabad) से बात की। उन्होंने बताया कि सर्दियों में स्किन और बॉडी को अंदर और बाहर से न्यूट्रिशन देने में पारंपरिक भारतीय भोजन का हिस्सा रहने वाला देसी घी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सर्दियों में देसी घी क्यों है फायदेमंद?

न्यूट्रिशनिस्ट ऋतिका शर्मा कहती हैं, “सर्दियों में स्किन, होंठ और एड़ियां फटने लगती हैं और ऐसे समय में हमारे शरीर को ऐसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो स्किन के मैम्ब्रेन्स को मजबूत करें और पानी को रोककर रखें ताकि स्किन रिपेयर होती रहे। इसमें देसी घी काफी फायदेमंद होता है।”

benefits of desi ghee in hindi doc quotes

यह भी पढ़ें- क्या दही और घी एकसाथ खाया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

देसी घी में इंटरनल मॉइस्चराइजर

देसी घी हेल्दी फैट्स से भरा होता है, जिसमें ओमेगा-3, ओमेगा-6 और शॉर्ट चेन फैटी एसिड्स होते हैं, जिससे स्किन में काफी समय तक नमी बनी रहती है। इससे स्किन मुलायम रहती है और रूखापन कम महसूस होता है। NCBI में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, देसी घी स्किन के लिए बहुत ही हेल्दी है।

देसी घी में विटामिन A और E

देसी घी में दो महत्वपूर्ण फैट सॉल्बिल विटामिन A और E मिलते हैं। विटामिन A स्किन की रिपेयर और रिजनरेशन करने में मदद करता है और ठंड से डैमेज सेल्स को सेहतमंद करता है। वहीं विटामिन E पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स और UV किरणों के डैमेज से बचाता है। कई लोगों की समय से पहले ही स्किन मैच्योर दिखने लगती है, विटामिन E इस अतिरिक्त रूखेपन को बचाता है।

देसी घी का सूजन कम करना

अगर शरीर में सूजनपन होता है, तो उसका असर स्किन पर पड़ता है, लेकिन देसी घी में मौजूद बटयूरिक एसिड से सिस्टेमेटिक सूजन कम होने में मदद मिलती है। जिन लोगों को एक्जिमा, रैशेज, खुजली और सर्दियों में इरिटेशन रहती है, उनके लिए देसी घी बहुत फायदेमंद है। जब सूजन कम होती है, तो स्किन पर ग्लो भी बढ़ता है।

देसी घी स्किन को रखता है सेहतमंद

सर्दियों में फटे होंठ, फटी एड़ियां और खुरदरी कोहनियां बहुत आम हैं। देसी घी एक नेचुरल इमोलिएंट की तरह काम करता है, जो स्किन पर हल्की सुरक्षा की परत बनाकर रखता है। इससे नमी लॉक रहती है और स्किन बैरियर को रिपेयर करता है। इसलिए रात में होंठों और एड़ियों पर घी लगाने से अगले दिन दोनों मुलायम महसूस होते हैं।

देसी घी से पेट सेहतमंद रहना

पेट का स्किन से गहरा संबंध है, और देसी घी गट लाइनिंग को सपोर्ट करता है, डाइजेशन को सुधारता है, फैट सॉल्बिल विटामिन को ऑब्जर्ब करता है। जब गट हेल्थ मजबूत होती है और शरीर में सूजन कम होती है, तो इसका सीधा असर स्किन पर देखने को मिलता है। स्किन मुलायम, साफ और ग्लोइंग महसूस होती है। स्किन में खुजली कम महसूस होती है और शरीर का हाइड्रेशन बैलेंस रहता है। देसी घी स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए सेहतमंद है।

सर्दियों में कितना घी लेना चाहिए?

सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा कहती हैं, सामान्य लोगों को दिन में रोजाना एक से दो चम्मच देसी घी लेना चाहिए और वर्कआउट करने वालों के लिए दो से तीन चम्मच घी फायदेमंद है, बशर्ते कुल कैलौरीज बैलेंस्ड हो। इसके साथ यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हाई कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर, पित्ता निकलवा चुके लोगों को इसकी मात्रा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें- रोजाना घी खाने से वजन बढ़ता है? एक्‍सपर्ट से जानें घी और सेहत से जुड़े ऐसे 5 अहम सवालों के जवाब

देसी घी कैसे लें?

सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा ने देसी घी लेने का सबसे अच्छा तरीका गरम दूध या गुनगुने पानी के साथ लेना है। अगर इसमें एक चुटकी काली मिर्च मिला दी जाए, तो देसी घी दस गुना तेजी से ऑब्जर्ब हो सकता है। काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन इसे बेहतर तरीके से ऑब्जर्ब करने में मदद करता है। इसे बनाने की रेस्पी बहुत ही आसान है।

  • 1.5 कप पानी
  • 1/2 चम्मच हल्दी (curcumin powder)
  • एक चुटकी काली मिर्च
  • 1 चम्मच घी
  • सभी को मिलाकर एक कप होने तक उबालें। इसके बाद इसमें घी मिला दें।
  • रात को सोने से पहले इसे धीरे-धीेरे पिएं।

निष्कर्ष

देसी घी शरीर की अंदर से नमी बनाता है। स्किन पर नेचुरल ग्लो बढ़ाता है और गट हेल्थ को सेहतमंद रखता है। जिन लोगों को ड्राई स्किन की बहुत ज्यादा समस्या है, उनके लिए देसी घी बहुत ही सरल समाधान है। अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो देसी घी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा।

Read Next

नारियल या सरसों का तेल: सर्दियों में शरीर की मालिश के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 02, 2025 18:15 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Dec 02, 2025 18:15 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Dec 02, 2025 18:15 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Rhitika Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content