Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में कौन से 5 तेल सबसे ज्यादा असरदार होते हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Best Ayurvedic Oils: सर्दियों में स्किन, बाल और कम एनर्जी को लेकर लोग अक्सर परेशान रहते हैं। इन सभी समस्याओं का समाधान तेल के इस्तेमाल से किया जा सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर ने इस लेख में 5 ऐसे तेल बताए हैं, जो तकरीबन हर घर में पाए जाते हैं। आप भी इस लेख को पढ़ें और रोजाना ये तेल इस्तेमाल करें।  

Best Ayurvedic Oils: जैसे ही सर्दियां आती है, वैसे ही स्किन में ड्राई होने लगती है, बालों में रूखापन आ जाता है और कई लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाता है। इस मौसम में एनर्जी भी कम होने लगती है। आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में वात दोष बढ़ जाता है और इसलिए इस मौसम में तेल का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। तेल से न सिर्फ स्किन को नमी मिलती है, बल्कि यह मांसपेशियों को ताकत देता है। तेल का इस्तेमाल शरीर को अंदर से गर्म रखता है। (sardi ke liye best oil) आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में कौन से तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं, यह जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की। उन्होंने सर्दियों में बेस्ट 5 तेल बताए हैं, जिसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

सर्दियों में बेस्ट आयुर्वेदिक 5 तेल

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि हेमंत ऋतु में वात बढ़ने के कारण शरीर में जो ड्राइनेस और बल की कमी आती है, उसे दूर करने के लिए घी और तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

best 5 ayurvedic oil in hindi doctor quote

यह भी पढ़ें- सोने से पहले करें नारियल तेल से शरीर की मालिश, मिलेंगे ये 5 फायदे

नारियल तेल - Coconut Oil

सर्दियों में जिन लोगों की स्किन बहुत ड्राई हो जाती है, पैची दिखती है, स्केली फील होती है या चमक गायब हो गई है, तो सर्दियों में नारियल तेल एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें मौजूद वर्नेकर गुण होता है, जो स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। स्किन की नमी को लंबे समय तक बनाए रखता है। दरअसल, नारियल का तेल हल्का होने की वजह से स्किन में जल्दी ऑब्जर्ब हो जाता है। इसके अलावा, जो लोग शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं, यानी कि श्रेष्ठ बल वाले लोगों को एक्स्ट्रा मसल स्ट्रेंथ नहीं चाहिए, इसलिए उनके लिए नारियल तेल सबसे उपयुक्त है। कुल मिलाकर, सर्दियों में नारियल तेल सबसे आसान और सेफ ऑप्शन है।

तिल का तेल - Sesame Oil

आयुर्वेद में तिल के तेल को सर्दियों का राजा माना जाता है। यह बॉडी को गर्म रखता है, मांसपेशियों को एनर्जी देता है और पूरे शरीर को मजबूत बनाता है। हीन बल वाले लोग यानी की बहुत पतले और मध्यम बल वाले लोगों को मसल मास बढ़ाने की जरूरत होती है। उनके लिए तिल का तेल बहुत बेहतरीन विकल्प है। जिन लोगों को ठंड ज्यादा लगती है, उनके लिए भी तिल का तेल बहुत अच्छा रहता है। तिल का तेल शरीर को मजबूत बनाता है, वात दोष को संतुलित करता है। इस वजह से जोड़ों में दर्द को राहत मिलती है। बस इस बात का ध्यान रखें कि लंबे समय तक रोजाना तिल तेल लगाने से कुछ लोगों में स्किन थोड़ा डार्क दिख सकती है। ये हानिकारक नहीं है, बस मेलेनिन थोड़ा बढ़ जाता है।

अरंडी का तेल - Caster Oil 

आयुर्वेद में अरंडी का तेल वातशामक तेल कहा गया है। इसका मतलब है कि यह हवा से जुड़े सारे लक्षण जैसे सूखापन, फड़कना, सूखे जोड़, अकड़न को कम करता है। जिन लोगों को सर्दियों में शरीर में फड़कन महसूस होती है, जोड़ों में अकड़न होती हो, बहुत ज्यादा ड्राई स्किन है, उन्हें अरंडी का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। अरंडी का तेल वात और पित्त दोनों को शांत करता है, जोड़ों को आरामदायक बनाता है, कब्ज में फायदेमंद होता है और इसे अच्छा लुब्रिकेटिंग तेल माना जाता है। बस ध्यान रखने वाली बात यह है कि अरंडी का तेल थोड़ा भारी होता है, इसलिए इसे थोड़ा सा लेना ही काफी होता है।

यह भी पढ़ें- Winter Skin Care: ठंड में ड्राई स्किन का रामबाण इलाज है देसी घी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए इसके फायदे

बादाम तेल - Almond Oil

बादाम का तेल नरम, पोषक तत्वों से भरपूर तेल होता है। इसे विशेष रूप से चेहरे और संवेदनशील जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। जिन लोगों का चेहरा बहुत ज्यादा रूखा रहता है, चेहरे पर ग्लो नहीं है और ठंड में नाक सूखती है, उनके लिए बादाम का तेल बहुत ही बेहतरीन विकल्प है। बादाम का तेल स्किन को अंदर से पोषण देता है, चेहरे मुलायम हो जाता है, फाइन लाइन्स कम करने और स्किन का टेक्सचर सुधारने में मदद करता है। इसलिए लोग बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

देसी घी - Desi Ghee

आयुर्वेद में घी को सर्वोत्तम माना गया है। सर्दियों में इसका आंतरिक सेवन (अभ्यंतर) भी किया जा सकता है या स्किन पर भी मालिश (अभ्यंग) की जा सकती है। सर्दियों में देसी घी शरीर को अंदर से लुब्रिकेशन देता है, वात दोष शांत करता है, मांसपेशियों और हड्डियों को पोषण देता है, स्किन और बालों पर ग्लो लाता है। बस, देसी घी की समस्या यह है कि यह काफी महंगा होता है और किसी के लिए रोजाना इसे लगाना संभव नहीं हो पाता, लेकिन सर्दियों में देसी घी का असर सबसे ज्यादा होता है।

कौन सा तेल किसे चुनना चाहिए?

तेल  समस्या 
नारियल तेल बहुत ज्यादा ड्राई स्किन
तिल का तेल पतली और मध्यम बॉडी वाले लोग
अरंडी का तेल जोड़ों में अकड़न
बादाम का तेल चेहरे पर ग्लो के लिए 
देसी घी  संपूर्ण पोषण के लिए 

निष्कर्ष

डॉ. श्रेय कहते हैं कि वैसे तो ऑलिव ऑयल भी सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस कम करता है और बॉडी स्ट्रेंथ में मदद करता है, लेकिन आयुर्वेद में कहा गया है कि अपने देश से बाहर के तेलों को लंबे समय तक उपयोग करना उचित नहीं। इसलिए आयुर्वेदिक डॉक्टर इसे लेने की सलाह नहीं करते। लेकिन अगर किसी को सूट करता है तो इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन आयुर्वेदिक दृष्टि से सलाह नहीं दी जाती। आप अपने बॉडी टाइप को समझकर इन पांच तेलों में से किसी एक को चुन सकते हैं। नियमित अभ्यंग, सही आहार और अच्छी नींद के साथ यह मौसम बेहद आरामदायक और हेल्दी बन सकता है।

Read Next

बाल बढ़ाने में मदद करेंगे तुलसी के पत्ते, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 12, 2025 10:18 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Dec 12, 2025 10:18 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Dec 12, 2025 10:18 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma
  • Dec 12, 2025 10:15 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Dec 11, 2025 07:05 IST

    Published By : Aneesh Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content