Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या रात में तेल लगाकर सोना हर स्किन टाइप के लिए सही है? जानें डॉक्टर से

रात में स्किन पर तेल लगाना हर स्किन टाइप के लिए सही है या नहीं, इस बात को लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। हालांकि यह आपके स्किन टाइप और तेल के इस्तेमाल पर निर्भर करता है। 

स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा का खास ध्यान रखें। स्किन को स्वस्थ रखने के लिए रात में चेहरे या शरीर पर तेल लगाकर सोने का कॉन्सेप्ट सदियों से चला आ रहा है। वर्तमान समय में भी कई लोग रात को सोने से पहले अपने चेहरे और शरीर पर तेल से मालिश करते हैं, ताकि रातभर में उनका शरीर हाइड्रेट हो जाए और ड्राईनेस से छुटकारा मिले। हालांकि, रात में चेहरे या शरीर पर तेल लगाकर सोना हर स्किन टाइप के लिए सही होता है या नहीं? कुछ लोगों का मानना है कि रात को स्किन पर तेल लगाकर सोने से कुछ लोगों की स्किन हेल्दी होती है, लेकिन कुछ लोगों की स्किन पर पिंपल्स या चिपचिपाहट बढ़ सकती है। इसलिए, आइए इस लेख में हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि क्या रात में तेल लगाकर सोना हर स्किन टाइप के लिए सही है?

क्या रात में तेल लगाकर सोना सभी स्किन के लिए सही है?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार तेल लगाकर सोना स्किन टाइप, इस्तेमाल किए गए तेल और सही तरीके से इसका उपयोग करने पर निर्भर करता है। रात का समय हमारी स्किन के लिए बहुत अहम होता है क्योंकि इस समय स्किन खुद को रिपेयर करती है। तेल लगाने से स्किन को नमी मिलती है और त्वचा को पोषण भी मिलता है। लेकिन हर व्यक्ति की स्किन एक जैसी नहीं होती है।

ड्राई स्किन के लिए ऑयल

ड्राई स्किन वालों के लिए रात में तेल लगाकर सोना अक्सर फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल आपकी स्किन की ड्राईनेस को कम करने, त्वचा को मुलायम बनाने और स्किन बैरियर मजबूत करने में मदद करता है। ड्राई स्किन टाइप वाले लोग रात में सोने से पहले अपनी स्किन पर नारियल तेल, बादाम तेल और जैतून का तेल लगा सकते हैं। ड्राई स्किन टाइप वाले अपनी स्किन पर तेल लगाने के लिए हल्के हाथों से 2-3 बूंद तेल चेहरे पर मसाज करें और रातभर के लिए अपनी स्किन को ऐसे छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें: स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें प्लांट बेस्ड ऑयल, त्वचा को मिलेंगे ये 4 फायदे

01 (16)

नॉर्मल स्किन पर तेल लगाकर सोना

नॉर्मल स्किन टाइप वाले लोगों के लिए तेल लगाकर सोना नॉर्मल तरीके से ठीक होता है। नॉर्मल स्किन पर तेल लगाकर सोने से स्किन का ग्लो बढ़ता है, फाइन लाइन्स में सुधार होता है और स्किन हेल्दी रहती है। हालांकि, नॉर्मल स्किन टाइप वाले लोगों को अपनी स्किन पर बहुत ज्यादा तेल लगाने से बचना चाहिए। इस स्किन टाइप के लोग अपनी स्किन पर जोजोबा ऑयल, आर्गन ऑयल और रोजहिप ऑयल हफ्ते में 3 से 4 बार लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Turmeric Paste vs Acne Cream: कील-मुंहासों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

ऑयली स्किन पर तेल लगाकर सोना

ऑयली स्किन वालों को सबसे ज्यादा इस बात की कंफ्यूजन होती है कि हर तेल ऑयली स्किन के लिए सही नहीं होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि तेल बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। आप कभी-कभी सही तरीके से अपनी स्किन पर तेल लगा सकते हैं। सही तरीके से स्किन पर तेल लगाने से स्किन का ऑयल बैलेंस सुधर सकता है और सीबम प्रोडक्शन कंट्रोल होता है। ऑयली स्किन टाइप होने पर आप अपनी स्किन पर जोजोबा ऑयल और ग्रेप सीड ऑयल लगा सकते हैं, लेकिन नारियल तेल और भारी या चिपचिपे तेल के इस्तेमाल से बचें।

निष्कर्ष

रात में तेल लगाकर सोना हर स्किन टाइप के लिए एक जैसा नहीं होता है। कुछ स्किन के लिए ये फायदेमंद होती है, तो कुछ स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। खासकर ऑयली स्किन टाइप के लोगों को रोजाना रात में स्किन पर तेल लगाकर सोने से एक्ने और पिंपल्स की समस्या हो सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • रात में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना चाहिए?

    रात में चेहरे के लिए आप अपनी स्किन के टाइप और जरूरत के हिसाब से नारियल तेल, बादाम के तेल, जैतून का तेल या गुलाब का तेल आदि चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • चेहरे पर फेस ऑयल कब लगाना चाहिए?

    चेहरे पर तेल का इस्तेमाल रोजाना और सबसे आसानी से अवशोषित होने वाले समय पर यानी रात में करना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • रात में चेहरे पर तेल लगाने के क्या फायदे हैं?

    रात में चेहरे पर तेल लगाने से स्किन को नमी मिलती है, ड्राइनेस कम होती है और स्किन को रिपेयर करने में मदद मिलती है। रात में तेल लगाकर सोने से उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने, दाग-धब्बों को कम करने और एक्ने को कम करने में मदद मिल सकती है। 

Read Next

ब्लीच कितने दिन में लगाना चाहिए? अपने स्किन के अनुसार करें चुनाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 03, 2026 16:10 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 03, 2026 16:10 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 03, 2026 16:10 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content