Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

क्या पूरी रात चेहरे पर तेल लगाकर सोना सही है? बता रहे हैं डॉक्टर

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, रात में चेहरे पर तेल लगाकर सोना स्किन को नमी देने, रिपेयर करने और झुर्रियां कम करने में फायदेमंद है। हालांकि, ऑयली या एक्ने वाली स्किन पर हल्के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

स्किन की सही केयर के लिए कई लोग रात में चेहरे पर तेल लगातार सोना पसंद करते हैं। यह तरीका सदियों से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। आज भी काफी लोग रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर तेल लगाते हैं। सोने से पहले फेस पर तेल सही तरीके और सही मात्रा में इस्तेमाल करने से स्किन को कई फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, हर स्किन का प्रकार अलग होता है, जिस कारण लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या रातभर चेहरे पर तेल लगाना उनकी स्किन के लिए सही है या नहीं? आइए, मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं।

रात में चेहरे पर तेल लगाने के फायदे

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, रात में चेहरे पर तेल लगाकर सोना स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं, जैसे-

1. त्वचा को नमी मिलती है

सोने से पहले चेहरे पर तेल लगाने से स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज किया जाता है। खासकर ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद हो सकता है। तेल स्किन की नमी को लॉक करने में मदद करता है, जिससे स्किन मुलायम और चमकदार दिखती है।

इसे भी पढ़ें: क्या रातभर चेहरे पर नारियल का तेल लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

2. स्किन रिपेयर होती है

रात के समय स्किन खुद को रिपेयर करती है। ऐसे में बादाम तेल, नारियल तेल या जोजोबा ऑयल जैसे नेचुरल तेल स्किन को पोषण देने में मदद कर सकते हैं। तेल में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी रखने में फायदेमंद होते हैं।

3. झुर्रियां कम करने में फायदेमंद

कुछ फेस ऑयल स्किन को हाइड्रेट रखकर फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से सोने से पहले स्किन पर तेल लगाने से त्वचा ज्यादा फ्रेश और हेल्दी दिखाई दे सकती है।

1 - 2026-05-30T224533.871

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली या एक्ने वाली है तो हैवी तेल लगाने से पोर्स बंद हो सकते हैं. इससे स्किन पर पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, ऐसे लोगों को हल्के और नॉन-कॉमेडोजेनिक ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 

सोने से पहले स्किन पर तेल कैसे लगाएं?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार सोने से पहले चेहरे पर तेल लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह पानी से साफ करके तौलिए से साफ करें। इसके बाद 2 से 3 बूंद तेल की अपने हाथों में लेकर हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। ज्यादा मात्रा में तेल लगाने से बचें, क्योंकि स्किन चिपचिपी हो सकती है। इसके साथ ही, हमेशा अपनी स्किन के प्रकार के अनुसार ही तेल चुनें।

निष्कर्ष

रात में चेहरे पर तेल लगातार सोना कई लोगों की स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है, खासकर अगर आपकी स्किन ड्राई है। सही तेल चेहरे पर लगाने और सीमित मात्रा में इस्तेमाल करने से स्किन हेल्दी और चमकदार बना सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव या एक्ने वाली है तो किसी स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही चेहरे पर तेल का उपयोग करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाने के क्या फायदे हैं?

    रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से स्किन को गहराई से नमी मिलती है। यह स्किन के ड्राईनेस को दूर करने, स्किन को मुलायम बनाने और नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने में मदद मिलती है।
  • चेहरे पर तेल लगाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

    चेहरे पर फेशियल ऑयल लगाने का सबसे अच्छा समय रात को सोने से पहले का माना जाता है। ऐसा करने से रात भर स्किन को गहराई से पोषण देने और नमी को लॉक करने में मदद करता है।

Read Next

गर्मियों में स्किन बार-बार चिपचिपी क्यों हो जाती है? डॉक्टर से समझें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 30, 2026 22:53 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 30, 2026 22:53 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content