गर्मियों में त्वचा का चिपचिपा होना एक आम समस्या है। खासकर, जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उन्हें इस तरह की परेशानी अधिक होती है। इससे स्किन में इरिटेशन, खुजली और जलन जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है कि आखिर गर्मियों में स्किन बार-बार चिपचिपी क्यों हो जाती है? अगर आप भी इसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यहां हम आपको बता रहे हैं इसके कारण। जानें, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।
गर्मियों में त्वचा चिपचिपी होने कारण
-1779682035741.jpg)
बहुत ज्यादा पसीना आना
आपने महसूस किया होगा कि हाल के दिनों में गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कई जगहों पर तापमान 42 डिग्री पार कर चुका है। ऐसे में धूप में निकलते ही स्वेट ग्लैंड सक्रिय हो जाती है। असल में जब हवा में नमी (उमस) अधिक होती है, तो पसीना जल्दी नहीं सूखता, बल्कि त्वचा पर ही टिका रहता है, जिससे चिपचिपाहट बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में चिपचिपी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए बनाएं ये 7 फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
सीबम प्रोडक्शन का बढ़ना
बढ़ती गर्मी की वजह से ऑयल ग्लैंड उत्तेजित हो जाता है। ऐसे में सीबम प्रोडक्शन यानी स्किन का नेचुरली ऑयल काफी ज्यादा मात्रा में निकलने लगता है, जो कि पसीने के साथ मिलकर त्वचा को बहुत ज्यादा ऑयली और चिपचिपा बना देता है।
स्किन केयर प्रोडक्ट्स
गर्मियों में अक्सर लोग स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए हैवी या ऑयल-बेस्ड मॉइस्चराइजर और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। इनकी वजह से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे त्वचा की चिपचिपाहट और ज्यादा बढ़ जाती है।
धूल-मिट्टी और प्रदूषण
गर्मियों के दिनों में प्रदूषण का स्तर भी काफी ज्यादा देखने को मिलता है। हवा में मौजूद धूल के कण त्वचा के प्राकृतिक ऑयल और पसीने से चिपक जाते हैं। यह स्थिति भी त्वचा में खुजली, चिपचिपापन पैदा करती है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की अच्छी सफाई और हेल्दी स्किन के लिए कैसे चुनें सही फेस वॉश, जानें कुछ आसान तरीके
गर्मियों में चिपचिपी त्वचा से राहत कैसे पाएं?
- स्किन को दिन में दो बार जरूर साफ करें।
- चेहरा साफ करने के लिए जेल युक्त क्लींजर का यूज करें।
- त्वचा के प्राकृतिक ऑयल को बैलेंस करने के लिए अल्कोहल फ्री टोनर यूज करें।
- स्किन को हाइड्रेट करना न भूलें।
- घर से निकलने से पहले नॉन-ग्रीसी (Non-greasy) SPF 30+ सनस्क्रीन जरूर त्वचा पर अप्लाई करें।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में चेहरे पर लगाएं नीलगिरी ऑयल, स्किन की इन 5 समस्याओं को कर सकता है दूर
निष्कर्ष
गर्मियों में चिपचिपी त्वचा होना कोई हैरानी की बात नहीं है। इसके पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हैं, जिनका जिक्र हमने ऊपर किया है। हां, अगर ऑयली स्किन की वजह से त्वचा में दाने या दाग-धब्बे बढ़ रहे हैं, तो इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इन दिनों त्वचा पर दिन में दो बार जेल-बेस्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें, भरपूर पानी पिएं और भारी क्रीम्स की जगह लाइटवेट या वॉटर-बेस्ड प्रोडक्ट्स चुनें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या चिपचिपी त्वचा से पिंपल्स हो सकते हैं?
हां, चिपचिपाहट के कारण धूल और गंदगी स्किन पोर्स में जमा हो जाती है, जिससे ब्लैकहेड्स और मुंहासे होने का खतरा बढ़ जाता है।गर्मियों में चिपचिपाहट दूर करने के लिए कौन सा मॉइस्चराइजर अप्लाई करें?
गर्मियों में जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।क्या घरेलू उपायों से त्वचा की चिपचिपाहट को कम किया जा सकता है?
हां, चेहरे पर गुलाब जल लगाना, मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाना या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करके चिपचिपाहट को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 25, 2026 09:43 IST
Modified By : Meera Tagore May 25, 2026 09:43 IST
Modified By : Meera TagoreMay 25, 2026 09:43 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra