अक्सर लोग हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इसके लिए कुछ जरूरी आदतों को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। बदलते मौसम, धूल-मिट्टी, बार-बार हाथ धोने और हार्ड साबुन का ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण लोगों की स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में स्किन को हेल्दी और हाइड्रेट रखने के लिए इसकी देखभाल करना जरूरी हो जाता है। ड्राई स्किन से राहत के लिए अक्सर लोग मॉइस्चराइजर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसको दिन में कितनी बार लगा सकते हैं? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। आइए इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।
दिन में कितनी बार लगाए मॉइस्चराइजर?
डॉ. शिरीन के अनुसार, "दिन में कम से कम दो बार मॉइस्चराइजर लगाने की सलाह दी जाती है, खासकर नहाने के बाद और सोने से पहले। दिनभर में त्वचा से धीरे-धीरे नमी कम होती रहती है। इसके अलावा, धूप, एयर कंडीशनिंग, हवा, प्रदूषण, बार-बार हाथ धोना और तेज असर वाले साबुन जैसे बाहरी कारण भी स्किन की नमी की कमी को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में स्किन को नियमित रूप से मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। इसके अलावा, अगर दिन के दौरान स्किन बहुत ज्यादा महसूस हो या खिंचाव महसूस होने लगे, तो जरूरत के अनुसार दोबारा भी मॉइस्चराइजर लगाया जा सकता है।"
मॉइस्चराइजर स्किन के लिए क्यों जरूरी है?
डॉ. शिरीन के अनुसार, मॉइस्चराइज करना स्किन को हेल्दी रखने के सबसे आसान और असरदार तरीकों में से एक है, क्योंकि यह स्किन से नमी को कम होने से रोकता है, स्किन बैरियर को मजबूत करता है। इसके अलावा, स्किन को मॉइस्चराइज करने से त्वचा रूखापन, त्वचा में खुजली या जलन को कम करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या बारिश का पानी स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
किन लोगों को ज्यादा मॉइस्चराइज करने की जरूरत पड़ती है?
डॉ. शिरीन बताती हैं, "कुछ लोगों की स्किन नॉर्मल से ज्यादा जल्दी ड्राई हो जाती है, जैसे एक्जिमा, सोरायसिस, डायबिटीज या नेचुरल रूप से ज्यादा ड्राई स्किन की समस्या से परेशान लोगों को। ऐसे में इन लोगों को दिन में दो बार से ज्यादा मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत हो पड़ सकती है, खासकर बार-बार हाथ धोने के बाद या जब भी स्किन में खिंचाव महसूस हो।"
डॉ. शिरीन आगे कहती हैं, "जो लोग बार-बार हाथ धोते हैं या सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए हर बार हाथ धोने के बाद हाथों पर मॉइस्चराइजर लगाना फायदेमंद हो सकता है। स्किन के ज्यादा ड्राई होने या फटने का इंतजार करने के बजाए इसको शुरुआत में ही मॉइस्चराइज रखें, क्योंकि ड्राई स्किन के इलाज करने के बजाय उसे होने से रोकना ज्यादा आसान होता है।"
-1784895148999.jpg)
मॉइस्चराइजर लगाने का सबसे सही समय क्या है?
डॉ. शिरीन बताती हैं, "मॉइस्चराइजर लगाने का सबसे अच्छा समय नहाने के तीन से पांच मिनट के अंदर का माना जाता है। इस समय त्वचा में हल्की नमी मौजूद रहती है और मॉइस्चराइजर उस नमी को स्किन के अंदर बनाए रखने में मदद करता है। मॉइस्चराइजर लगाते समय सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि हाथों, पैरों, कोहनियों और घुटनों जैसे हिस्सों पर भी अच्छी तरह लगाना चाहिए, क्योंकि ये हिस्से अक्सर सबसे अधिक ड्राई हो जाते हैं।"
स्किन के अनुसार मॉइस्चराइजर चुनना है जरूरी
डॉ. शिरीन का कहना है, हर किसी को अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही मॉइस्चराइजर का चुनाव करना चाहिए। बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए क्रीम और ऑइंटमेंट, लोशन की तुलना में ज्यादा हाइड्रेशन देते हैं। वहीं जिन लोगों की स्किन नॉर्मल या कम ड्राई होती है, वे अपनी जरूरत के अनुसार हल्के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गर्मी के मौसम में कई लोग यह सोचकर मॉइस्चराइजर लगाना छोड़ देते हैं कि स्किन को इसकी जरूरत नहीं है। जबकि इस मौसम में हल्के और नॉन-ग्रीसी मॉइस्चराइजर भी स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं और स्किन को चिपचिपा महसूस नहीं होने देते हैं।
इसे भी पढ़ें: इंफेक्शन से बचने के लिए मानसून में अपनाएं स्किन केयर की ये 10 आदतें, जानें एक्सपर्ट से
मॉइस्चराइजर के साथ इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. शिरीन के अनुसार, स्किन को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी नहीं है, इसके साथ हर सुबह सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी करना जरूरी है, क्योंकि ये धूप से होने वाले नुकसान से स्किन का बचाव करने और स्किन बैरियर को हेल्दी रखने में मदद करती है।
इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और फल, सब्जियों, नट्स और हेल्दी फैट्स से भरपूर बैलेंस डाइट लेना भी स्किन को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद होता है। अच्छी लाइफस्टाइल और नियमित स्किन केयर की आदतें स्किन को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने में मदद करती हैं।
साल 2025 में nutrients में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, स्किन को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ बाहरी क्रीम नहीं, बल्कि होल फूड्स से मिलने वाले पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स जरूरी हैं।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. शिरीन बताती हैं, अगर नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी स्किन का रूखापन कम नहीं हो रहा है, बार-बार खुजली, जलन या स्किन फटने जैसी समस्या बनी रहती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है। लगातार रहने वाली ड्राइनेस किसी अन्य कारण से भी जुड़ी हो सकती है, जिसकी सही पहचान डॉक्टर की मदद से की जा सकती है, जिससे समय से इलाज भी संभाव हो सकता है।
निष्कर्ष
नियमित रूप से स्किन को मॉइस्चराइजर लगाना स्किन केयर रूटिन का एक आसान हिस्सा है, जिससे ड्राई स्किन की समस्या से बचा जा सकता है। वैसे तो नहाने के बाद और सोने से पहले, दिन में दो बार स्किन को मॉइस्चराइज करना काफी होता है, लेकिन अगर किसी की स्किन ज्यादा ड्राई होती है, तो जरूरत के अनुसार मॉइस्चराइजर का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, हेल्दी स्किन के लिए नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाना, पर्याप्त पीना और बैलेंस डाइट लेना भी जरूरी है। ध्यान रहे, मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी स्किन के ड्राई रहने और स्किन से जुड़ी कोई अन्य परेशानी महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोज मॉइचराइजर लगाने से क्या होता है?
स्किन को रोज मॉइस्चराइज करने से स्किन को हाइड्रेट करने, स्किन बैरियर को मजबूत करने, स्किन को गहराई तक नमी देने, स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने और हेल्दी रखने में मदद मिलती है।हाइड्रेटेड स्किन के लिए क्या करें?
स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें, ग्लिसरीन युक्त सीरम का इस्तेमाल करें, पानी से भरपूर फल खाएं और कैफीन के सेवन से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 24, 2026 18:06 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Shireen Furtado