Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

Night Time Itching: अक्सर रात को बढ़ जाती है खुजली की समस्या, जानें इसके कारण

क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो अक्सर नींद से उठकर शरीर को खुजलाने लगते हैं? अगर हां, तो जरा सावधानी बरतें। ऐसा क्यों हो रहा है, इस लेख में इसके कारणों को डिटेल में पढ़ें।

Night Time Itching: खुजली एक सामान्य प्रकिया है। शायद ही कोई इसे किसी तरह की बीमारी से जोड़कर देखता है। हां, अगर इंफेक्शन या घाव है, तो उनके सूखने पर अक्सर खुजली की तीव्र इच्छा होती है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को अक्सर रात के समय त्वचा पर खुजली की इच्छा तीव्र हो जाती है। इस स्थिति को मेडिकली नॉक्टर्नल प्रुरिटस कहा जाता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? कहीं यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं है? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रासे।

रात में खुजली की समस्या क्यों बढ़ जाती है?

what causes night time itching 01 (23)

डाॅ. करुणा मल्होत्रा स्पष्ट करती हैं, अमूमन रात के समय होने वाली खुजली किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं है। हालांकि, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में-

थकान का प्रभाव

वैसे यह कहना गलत होगा कि दिन की थकान रात को खुजली बढ़ाने का कारण हो सकती है। हालांकि, खुजली और दिन की थकान के बीच कनेक्शन पाया जाता है। International Journal of Molecular Sciences (MDPI) में कहा गया है कि रात में होने वाली तीव्र खुजली नींद को बाधित कर सकती है, जिससे अगले दिन थकान, काम की गुणवत्ता के स्तर में गिरावट देखी जा सकती है। अगर खुजली की वजह से सर्कैडियन रिदम प्रभावित होता है, तो इसका बुरा प्रभाव स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर पर पड़ता है। यह स्थिति भी रात को खुजली ट्रिगर कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी होती है अक्सर त्वचा में जलन? जानें इसके 7 कारण

हार्मोनल बदलाव

डाॅ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं, "हार्मोनल बदलाव होने पर भी बहुत ज्यादा खुजली होने की समस्या ट्रिगर हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इनकी वजह से स्किन में ड्राईनेस बढ़ जाती है, ब्लड फ्लो बाधित होता है और शरीर में सूजन भी बढ़ने लगती है।" डाॅ. करुणा मल्होत्रा आगे बताती हैं, "जब एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन या कोर्टिसोल जैसे हार्मोन्स के स्तर में उतार-चढ़ाव आता है, तो रात के समय स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में त्वचा की नसें अधिक सेंसिटिव हो जाती हैं, जिससे खुजली की समस्या होने लगती है।"

नमी के स्तर में कमी

what is the 3 minute rule for moisturizer 01 (10)

हम अक्सर सुबह नहाने के बाद पूरी बॉडी पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर कोई भी बॉडी मॉइश्चराइजर क्रीम 8-10 घंटे से ज्यादा काम नहीं करती है और रात के समय हम शरीर में मॉइश्चराइजर अप्लाई नहीं करते हैं। ऐसे में शरीर में नमी की कमी हो जाती है। नमी की कमी के कारण त्वचा ड्राई और शुष्क हो जाती है, जो कि खुजली को ट्रिगर कर सकती है।

नींद की कमी

हालांकि, आपको लग सकता है कि नींद की कमी किस तरह रात में खुजली का कारण बनती है? असल में नींद की कमी के कारण शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं, जिसका प्रभाव त्वचा की नमी पर भी पड़ता है। आपको बता दें कि जब रात को सोते समय अचानक त्वचा पर तेज खुजली होने लगती है, तो ऐसे में आप अनजाने में प्रभावित हिस्से को खुजलाने लगते हैं। इस दौरान आपकी नींद पूरी तरह तो नहीं खुलती, लेकिन आपकी चेतना कुछ सेकेंड के लिए जाग जाती है। इसे माइक्रो-अवेकनिंग्स की कंडीशन कहा जाता है। जब आप बार-बार उठते हैं, तो ऐसे में सुबह के समय थकान, भारीपन और सुस्ती बनी रहती है। Harvard Health Publishing के अनुसार, सर्कैडियन रिदम (Circadian Rhythm) खराब होने से खुजली की समस्या बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: बिना रैश या लाल चकत्तों के त्वचा में खुजली क्यों होती है? जानें इसके 5 मुख्य कारण

स्किन डिजीज

Acta Dermato-Venereologica में प्रकाशित एक समीक्षा पत्र के अनुसार, त्वचा के रोग अक्सर रात के समय खुजली पैदा करते हैं। इसके मैकेनिज्म को समझें तो इस संबंध में इस समीक्षा पत्र में लिखा हुआ है कि रात के समय खुजली बढ़ने का मुख्य कारण सर्कैडियन रिदम में होने वाले बदलाव हैं। रात को त्वचा का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है, त्वचा से नमी कम हो जाती है और शरीर में सूजन बढ़ाने वाले हार्मोन्स के स्तर में उतार-चढ़ाव आता है, जिससे खुजली की समस्या और गंभीर हो जाती है।

रात को हो रही खुजली से कैसे निपटें?

अगर आपकी खुजली अक्सर रात के समय बढ़ जाती है, तो इससे परेशान न हों। डाॅ. करुणा द्वारा दिए गए टिप्स को अपनाएं, जैसे-

  • जिस हिस्से में बार-बार खुजली हो रही है, वहां पर 5 से 10 मिनट के लिए ठंडा, गीला कपड़ा लगाएं या मेंथॉल युक्त कूलिंग लोशन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
  • खुजली को कम करने के लिए ओटमील बाथ भी लिया जा सकता है। इससे न सिर्फ स्किन की ड्राईनेस कम होगी, बल्कि शरीर में फैली हुई सूजन में भी कमी देखने को मिल सकती है।
  • खुजली से परेशान लोगों को अपनी स्किन को नियमित रूप से मॉइश्चराइज करना चाहिए। अगर आप गुनगुने पानी से नहाते हैं, तो इसके तुरंत बाद एक गाढ़ा, बिना खुशबू वाला मॉइश्चराइजर या पेट्रोलियम जेली लगाएं।
  • स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए एलोवेरा का फ्रेश जेल लगाया जा सकता है। इससे स्किन को ठंडक पहुंचती है।

जीवनशैली में बदलाव भी हैं जरूरी

अगर रात के समय खुजली हो जाए, तो इससे बचाव के लिए आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव को अपना सकते हैं, जैसे-

  1. खुजली होने के बावजूद बार-बार खुजलाने से बचें।
  2. खुजली की समस्या से निपटने के लिए काॅटन के कपड़े पहनें।
  3. अपने खान-पान का ध्यान रखें।
  4. शराब के सेवन से रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं और ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। ऐसे में खुजली ट्रिगर हो जाती है।
  5. हमेशा साफ बिस्तर पर ही सोएं।

डॉक्टर के पास कब जाएं?

अगर रात को खुजली के साथ-साथ बुखार, पसीना आना, वजन का घटना और अतिरिक्त थकान महसूस हो, तो इन संकेतों को नजरअंदाज न करें। यही नहीं, अपनी त्वचा का रंग और त्वचा पर हो रहे रैशेज पर भी गौर करें। कई बार स्किन इंफेक्शन के कारण इस तरह की समस्या हो जाती है, जिसे इग्नोर नहीं किया जा सकता है। साथ ही यह भी देखें कि रात को खुजली बढ़ने की समस्या कितने लंबे समय से चल रही है।

निष्कर्ष

रात को हो रही इचिंग की समस्या से परेशान ज्यादा परेशान न हों। थोड़ी बहुत इचिंग पूरी तरह सामान्य होती है। हां, अगर खुजली अक्सर होती है और इसकी वजह से रात को बार-बार आंख खुल जाती है, जिससे नींद टूट जाती है, तो बेहतर है कि इस संबंध में अलर्ट हो जाएं। जरूरी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या लिवर या किडनी की बीमारी रात में खुजली का कारण हो सकती है?

    हां, लिवर की बीमारी, बाइल साल्ट और किडनी खराब होने पर यूरिया व टॉक्सिन्स स्किन के नीचे जमा होने लगते हैं। इससे खुजली की समस्या हो सकती है।
  • क्या रात को खुजली की समस्या से निपटने के लिए गर्म पानी से नहाना सही होता है?

    नहीं, गर्म पानी से नहाने पर त्वचा शुष्क हो जाती है, इससे खुजली की समस्या कम होने के बजाय बढ़ सकती है।

Read Next

क्या डायबिटीज के कारण स्किन ड्राई हो सकती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 24, 2026 15:24 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jul 24, 2026 15:24 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content